ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रसव पीड़ा से पांच घंटे अस्पताल में तड़पती रही महिला, गर्भ में बच्चे की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

प्रसव पीड़ा से पांच घंटे अस्पताल में तड़पती रही महिला, गर्भ में बच्चे की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

By Om Prakash Verma
Published: March 2, 2023
Share
प्रसव पीड़ा से पांच घंटे अस्पताल में तड़पती रही महिला, गर्भ में बच्चे की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
प्रसव पीड़ा से पांच घंटे अस्पताल में तड़पती रही महिला, गर्भ में बच्चे की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
SHARE

महासमुंद। महासमुंद स्थित जिला अस्पताल में बुधवार को इलाज नहीं मिलने के कारण जन्म से पहले ही एक बच्चे की मौत हो गई। महिला को प्रसव पीड़ा के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां पांच घंटे तक वह तड़पती रही, लेकिन डॉक्टर देखने नहीं पहुंचे। इस बीच हालत बिगड़ गई। बाद में महिला का ऑपरेशन किया गया, लेकिन तब तक गर्भ में ही बच्चे की मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। अब अस्पताल प्रबंधन एक- दूसरे पर आरोप लगा रहा है। खास बात यह है कि महिला की मां भी मितानिन है, लेकिन इसके बाद भी किसी ने उसकी सुध नहीं ली।

हालत बिगडऩे पर किया गया जिला अस्पताल रेफर
जानकारी के मुताबिक, शहर के वार्ड 6, नयापारा निवासी काजल मानिकपुरी (24) पत्नी भवानी दास मानिकपुरी को 27 फरवरी की रात प्रसव पीड़ा हुई। इस दौरान वह डिलीवरी के लिए अपने परिजनों के साथ अपने मायके ग्राम खट्टी चली गई। चूंकि काजल मानिकपुरी की मां लक्ष्मीन ध्रुव स्वास्थ्य विभाग की मितानिन है। उन्हें भरोसा था कि खट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नॉर्मल डिलीवरी हो जाएगी। लिहाजा रात करीब 10.30 से 11 बजे उसे स्वास्थ्य केंद्र में लाया गय। वहां उनका चेकअप किया गया, लेकिन बिगड़ती कंडीशन को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सुबह का स्टाफ भी छोड़कर चला गया
अगले दिन 28 फरवरी कि सुबह 10.30 बजे काजल को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उसे गायनिक वार्ड में रखा गया। प्रसव पीड़ा से जूझ रही काजल को डिलीवरी रूम लेकर गए। वहां ड्यूटी पर तैनात नर्सों ने चेक किया और नॉर्मल डिलीवरी हो जाने की बात कहते हुए इंतजार की बात कही। घंटों इंतजार के बाद भी कोई डॉक्टर महिला को देखने नहीं पहुंचा। आखिरकार तीन घंटे बाद सुबह 8 से 2बजे की शिफ्ट में तैनात ड्यूटी डॉक्टर प्रतिमा कोसेवारा, महिला को देखने पहुंची। इस दौरान उन्होंने भी महिला का सिजेरियन डिलीवरी कराने के बजाए इंतजार करने को कहा।

दोपहर बाद ऑपरेशन हुआ तो बच्चे की मौत हो चुकी थी
वहीं काजल की बिगड़ती हालत देखकर उसकी मितानिन मां लक्ष्मी लगातार डॉक्टरों और स्टाफ से सीजर के जरिए डिलीवरी कराने की गुहार लगाती रही। आरोप है कि किसी ने भी उनकी नहीं सुनी। परिजनों का आरोप है कि शिफ्ट खत्म होने के बाद डॉक्टर व स्टाफ ऐसे ही छोड़कर चले गए। दोपहर करीब 2.30 बजे डॉक्टर हेमंत चंद्रवंशी ने काजल को अटेंड किया तो उन्होंने पाया कि डिलीवरी कराने में काफी लेट हो चुका है और बच्चे की धड़कन रुक गई है। उन्होंने दोपहर करीब 3.30 जब सीजर कर बच्चे को बाहर निकाला गया तो वह दम तोड़ चुका था।

एक-दूसरे पर आरोप लगा रहा स्टाफ
डॉक्टर प्रतिमा कोसेवारा का कहना है कि जब महिला को अस्पताल लाया गया था तब उसकी जानकारी उनको नहीं थी। उन्होंने उपस्थित स्टाफ नर्स पर जिम्मेदारी मढ़ते हुए कहा कि, महिला को अस्पताल लाने के बाद डिलीवरी रूम में रखा गया था। उसकी भर्ती स्टाफ नर्स ने नहीं की थी। वह राउंड पर थी और करीब 70 से 75 पेसेंट को देखने होते हैं। दोपहर 1.30 बजे चेक किया तो उसकी कंडिशन ठीक थी और बच्चे की हार्टबीट चल रही थी। इसलिए नॉर्मल डिलीवरी के लिए इंतजार करने को कहा।

भाजपा महिला मोर्चा का अस्पताल में हंगामा
प्रसव पीड़ा के दौरान लापरवाही और बच्चे की मौत की खबर के बाद भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल सह मेडिकल कॉलेज पहुंचकर व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जमकर हंगामा किया। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुधा साहू ने इस दौरान कहा कि, अस्पताल में प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला की अनदेखी यहां तैनात डॉक्टरों और स्टाफ की घोर और गंभीर लापरवाही को उजागर करता है। जिसके चलते एक परिवार को अपने घर का चिराग खोना पड़ा है। किसी अन्य परिवार के साथ ऐसी घटना ना हो इस बात को लेकर सभी ने जमकर हंगामा किया।

दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई
अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर बसंत महेश्वरी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने गायनी डिपार्टमेंट से इसका जवाब मांगा है। साथ ही जनप्रतिनिधि भी मामले की शिकायत लेकर पहुंचे थे, जिस पर उन्हें भी रिटर्न में आवेदन देने की बात को लेकर चर्चा हुई है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में मैन पावर की कमी होने की बात स्वीकार करते हुए, मामले की जांच कराने की बात कही। कहा कि, यदि जांच में कोई भी दोषी पाया जाता है तो उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन हाइड्रोजन इकोसिस्टम बनाने की तैयारी, 50 अरब डॉलर निवेश करेंगे अदाणी
छेडख़ानी: महिला ने पुलिस पर लगाया प्रताडि़त करने का आरोप, एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठी
अयोध्या धाम के लिए 850 तीर्थ यात्रियों का जत्था रवाना, अब तक 28 हजार से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं श्री रामलला के दर्शन्
Bhilai : चोरी की नीयत से प्लांट में केबल कटर लेकर घुस रहा था बदमाश, सीआईएसएफ ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
दुर्ग एसीसीयू ने खोज निकाले 101 गुम मोबाइल, भिलाई सहित पांच जिलों में की गई थी तलाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट से केंद्र को झटका: चार किस्त में OROP का बकाया चुकाने का आदेश वापस लेना होगा सुको का फैसला: प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता और चीफ जस्टिस की कमेटी करेगी निर्वाचन आयुक्त का चुनाव
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: महंगाई और बढ़ते अपराध के बीच सीधा संबंध

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?