ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: किसानों को अब तक 4.98 लाख मीटरिक टन रासायनिक खाद वितरित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

किसानों को अब तक 4.98 लाख मीटरिक टन रासायनिक खाद वितरित

By @dmin
Published: June 22, 2022
Share
किसानों को अब तक 4.98 लाख मीटरिक टन रासायनिक खाद वितरित
किसानों को अब तक 4.98 लाख मीटरिक टन रासायनिक खाद वितरित
SHARE

बीते खरीफ में 20 जून तक वितरित खाद से 2.66 लाख मीटरिक टन अधिक खाद का हो चुका वितरण
रायपुर। खरीफ सीजन शुरू होते ही रासायनिक खादों के उठाव में तेजी आयी है। किसानों को अब तक 4.98 लाख मीटरिक टन से अधिक रासायनिक खाद का वितरण किया जा चुका है। यह आंकड़ा बीते खरीफ सीजन 2021 में 20 जून तक वितरित 2.32 लाख मीटरिक टन उर्वरक से 2.66 लाख मीटरिक टन से अधिक है। डबल लॉक, सहकारी समितियों में आज की स्थिति में 2.03 लाख मीटरिक टन तथा निजी क्षेत्र में 2.11 लाख मीटरिक टन खाद वितरण हेतु उपलब्ध है।

राज्य में चालू खरीफ सीजन में 13.70 लाख मीटरिक टन रासायनिक उर्वरक के लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 9.13 लाख मीटरिक टन खाद भण्डारित है, जो कि लक्ष्य का 67 प्रतिशत है। सहकारी समितियों एवं निजी क्षेत्रों के माध्यम से किसानों को अब तक 4.98 लाख मीटरिक टन रासायनिक खाद का वितरण किया जा चुका है, जो कि भण्डारण खाद की मात्रा का मात्र 55 फीसद है। कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज की स्थिति में 4.15 लाख मीटरिक टन खाद वितरण हेतु उपलब्ध है, जिसमें मार्कफेड एवं सहकारी समिति के पास 2.03 लाख तथा निजी क्षेत्र में 2.11 लाख मीटरिक टन रासायनिक उर्वरक भण्डारित है। खरीफ सीजन 2021 में राज्य में 20 जून की अवधि में किसानों द्वारा मात्र 2.32 लाख मीटरिक टन खाद का उठाव किया गया था, जब कि इस साल 20 जून तक 4.98 लाख मीटरिक टन खाद का उठाव किसान कर चुके है।

अपर संचालक कृषि ए.सी. पदम ने बताया कि आज की स्थिति में 2 लाख 16 हजार 247 मीटरिक टन यूरिया, 46 हजार 587 मीटरिक टन डीएपी, 33 हजार 854 मीटरिक टन एनपीके, 25 हजार 759 मीटरिक टन पोटाश, 92 हजार 687 मीटरिक टन सुपर फॉस्फेट भण्डारित है। उन्होंने बताया कि राज्य में रासायनिक उर्वरकों की आपूर्ति के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। चालू खरीफ सीजन के लिए भारत सरकार द्वारा 13 लाख 70 हजार मीटरिक टन उर्वरक की आपूर्ति की स्वीकृति दी गई है, जिसके विरूद्ध आज पर्यन्त तक मात्र 5 लाख 88 हजार 73 मीटरिक टन रासायनिक उर्वरक की आपूर्ति की गई है। इसमें यूरिया 3 लाख 19 हजार 562 मीटरिक टन, डीएपी एक लाख 47 हजार 956 मीटरिक टन, एनपीके 29 हजार 885 मीटरिक टन, पोटाश 32 हजार 677 मीटरिक टन, सुपर फॉस्फेट 57 हजार 993 सुपर फॉस्फेट शामिल है।

महाशिवरात्रि: एसएनजी स्कूल शिव मंदिर में 5000 पंच सहस्त्र महारुद्राभिषेक का आयोजन
दुर्ग कलेक्टर ने निगरानी बदमाश को किया जिलाबदर, एक साल तक सीमावर्ती जिलों में प्रवेश पर भी पाबंदी
Gustakhi Maaf: खुली किताब से ओपन स्कूल की बोर्ड परीक्षा
पिछले पौने चार साल में किसानों, गरीबों, महिलाओं के हित में लिए गये अभूतपूर्व निर्णय : मुख्यमंत्री
तपकरा को मिली नई पहचान : मुख्यमंत्री साय ने तहसील कार्यालय का किया शुभारंभ, नगर पंचायत बनाने की भी घोषणा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में पहली बार होगी प्रोफेशनल बॉक्सिंग इवेंट, बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में अगस्त से होंगे मुकाबले छत्तीसगढ़ में पहली बार होगी प्रोफेशनल बॉक्सिंग इवेंट, बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में अगस्त से होंगे मुकाबले
Next Article दो साल पहले वन होम वन ट्री महाअभियान में घरों में रोपे थे पौधे, अब बन रहे वृक्ष दो साल पहले वन होम वन ट्री महाअभियान में घरों में रोपे थे पौधे, अब बन रहे वृक्ष
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?