ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांकेर की सड़कों पर मादा भालू, दो शावकों के साथ कलेक्टर बंगले तक पहुंची, दहशत में लोग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsNews

कांकेर की सड़कों पर मादा भालू, दो शावकों के साथ कलेक्टर बंगले तक पहुंची, दहशत में लोग

By @dmin
Published: September 20, 2022
Share
कांकेर की सड़कों पर मादा भालू, दो शावकों के साथ कलेक्टर बंगले तक पहुंची, दहशत में लोग
SHARE

कांकेर. चारों ओर से पहाड़ से घिरे बस्तर संभाग के कांकेर जिला मुख्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मादा भालू BSNL ऑफिस के अंदर तक घुस आई। मंगलवार को मादा भालू की आहट पाकर लोग दहशत में आ गए। बीएसएनएल ऑफिस के बाद मादा भालू अपने दो शावकों को लेकर वहां से कलेक्टर बंगले के सामने सड़क पर चहलकदमी करती नजर आई। इस दौरान भालुओं को सड़क पर खुलेआम घूमते देख लोगों के होश उड़ गए। कई लोगों ने जान जोखिम में डालकर इसका वीडियो भी बना लिया। अब शहर की सड़कों में घूमते भालुओं का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। रिहाइशी इलाके में भालुओं की दस्तक से प्रशासन भी सकते में है। बतां दें कि कांकेर में हर साल भालुओं के हमले से कई लोग अपनी जान गवां देते हैं।

भालू ने किया किसान पर हमला
कांकेर जिले के ग्राम नाथियानवागांव के एक किसान पर भालू ने हमला कर दिया। जिससे उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पनकू राम जुर्री उम्र 65 वर्ष सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे घर से करीब 50 मीटर दूर अपने खेत गया था। खेत से वापस लौट रहा था कि झाडिय़ों में छुपी एक मादा भालू अपने एक शावक के साथ अचानक बाहर निकली और उस पर हमला कर दिया। भालू के हमले से वह जमीन पर गिर गया और मदद के लिए आवाज लगाने लगा। इधर, जब तक उसकी मदद के लिए कोई आता तब तक भालुओं ने उसके सिर पर पंजा मार दिया, चेहरे को नोंचने वाला ही था कि दोनों हाथों से भालू को धक्का दे दिया। तब भालुओं ने दोनों हाथ में पंजा मारा और काट लिया।

किसान की आवाज सुनकर मदद के लिए उसकी पत्नी चमेली जुर्री, पड़ोसी देवकरण जुर्री के साथ लाठी डंडा लेकर पहुंची तब भालू वहां से भाग गए। भालुओं के हमले से वह खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। पीडि़त को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार चल रहा है।

कुम्हारी सड़क दुर्घटना की मेजिस्ट्रेट जांच शुरू, 15 दिन के भीतर एसडीएम कार्यालय में देनी होगी रिपोर्ट
रायपुर एम्स में रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम का शुभारंभ, सीएम साय बोले- चिकित्सा सुविधाओं के विकास में एक नया आयाम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर में दिव्यांगों को व्हीलचेयर, ट्राईसिकल, बैशाखी का किया वितरण
ICC awards : जसप्रीत बुमराह बने सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर, स्मृति मंधाना बनी वनडे प्लेयर ऑफ ईयर
राकेश मोहन पांडेय हो सकते हैं छत्तीसगढ़ के स्थाई न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने की सिफारिश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 333 # 20 september 2022
Next Article बड़ी खबर: प्रोफेसर राजीव प्रकाश बने IIT भिलाई के नए निदेशक, राष्ट्रपति ने दी नियुक्ति को मंजूरी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?