ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कहां छपती है अफगानिस्तान की करेंसी अफगानी, रुपये में कितनी है इसकी कीमत?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

कहां छपती है अफगानिस्तान की करेंसी अफगानी, रुपये में कितनी है इसकी कीमत?

By @dmin
Published: August 26, 2021
Share
कहां छपती है अफगानिस्तान की करेंसी अफगानी, रुपये में कितनी है इसकी कीमत?
कहां छपती है अफगानिस्तान की करेंसी अफगानी, रुपये में कितनी है इसकी कीमत?
SHARE

वल्र्ड डेस्क/काबुल (एजेंसी)। तालिबान अफगानिस्तान पर काबिज हो चुका है और निकट भविष्य में यहां की मुद्रा अफगानी के गिरने या अस्थिर हो जाने की चर्चाएं गर्म हैं। हालांकि संकट के बावजूद अभी तक मुद्रा स्थिर है। बता दें कि अफगानिस्तान अपनी करेंसी देश में नहीं बल्कि बाहर से छपवाता है। कैसी है अफगानिस्तान की करेंसी, कहां और किस तरह छपती है, आइए जानते हैं। 

अफगानिस्तान की मुद्रा अफगानी
अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद वहां बैंकों की हालत और करेंसी की स्थिति को लेकर भी भारी असमंजस की स्थिति है। लोग बैंकों से अपना पैसा निकालने के लिए परेशान घूम रहे हैं। अफगानिस्तान की मुद्रा का नाम अफगानी है। एक जमाने में यहां अफगान रुपया चलता था लेकिन 1925 के देश में नई करेंसी अफगानी शुरू हुई।

द अफगानिस्तान बैंक का जिम्मा 
अफगानिस्तान की करेंसी को छापने और वितरण व नियंत्रण का काम केंद्रीय बैंक द अफगानिस्तान बैंक करता है। इसकी स्थापना 1939 में हुई थी। काबुल में इस बैंक का मुख्यालय है। पूरे देश में इस बैंक की 46 शाखाएं हैं। तालिबान के कब्जे के बाद से इस बैंक के प्रमुख का पद खाली है। तालिबान ने जब पिछली बार सत्ता पर कब्जा जमाया था, तब भी उसने अफगानी के प्रचलन को जारी रखा था। उस सम अफगानी का बहुत बुरी तरह से अवमूल्यन हुआ था। इस बार भी कुछ ऐसा ही अंदेशा है। 

एक अफगानी से लेकर 1000 अफगानी तक की करेंसी
अफगानिस्तान में एक अफगानी से लेकर 1000 अफगानी तक की करेंसी चलती है। ये मुद्रा अफगानी नोट और सिक्का दोनों रूप में उपलब्ध है। हर पांच साल में द अफगानिस्तान बैंक नए नोट छपवाता है, लेकिन ये नोट अफगानिस्तान में नहीं बल्कि बाहर छपते हैं। 

इ्ंग्लैंड में छपती है मुद्रा
इंग्लैंड के बेसिंगस्टोक में दुनिया की सबसे बड़ी प्राइवेट करेंसी प्रिंटिंग प्रेस में अफगानिस्तान की मुद्रा छपती है। यहां दुनियाभर के 140 देशों की करेंसी छपती है। अफगानिस्तान की करेंसी फिलहाल यहीं छप रही है। 80 के दशक में अफगानिस्तान की करेंसी रूस की एक कंपनी छापती थी लेकिन जब अफगानिस्तान में 2002 में हामिद करजई की अगुआई में नई लोकतांत्रिक सरकार का गठन हुआ तो इसका जिम्मा ब्रिटेन की कंपनी को दे दिया गया। 

सुरक्षा मानक हैं मजबूत 
माना जाता है कि ब्रिटेन की ये करेंसी प्रेस ही अफगानिस्तान के नोटों का डिजाइन भी करती है। इसके सुरक्षा मानक बहुत मजबूत हैं। इसलिए नकली नोट बनाने या छापने की आशंका बहुत कम है। अफगानी नोट 01, 05, 10, 50, 100, 500 और 1000 की मुद्रा में छापे जाते हैं।  

भारत के 100 रुपये 115 अफगानी के बराबर 
अफगानिस्तान में फिलहाल भारी उथल-पुथल मची हुई है। लोगों में देश छोडऩे की होड़ है। एयरपोर्ट के बाहर लोगों का हुजूम है। इसका असर अब यहां की मुद्रा पर भी पडऩे की आशंका जताई जा रही है। बात करें भारतीय रूपये से तुलना की तो फिलहाल भारत के 100 रुपये 115 अफगानी के बराबर हैं। 

सीमा पर सुरक्षा होगी तगड़ी, घुसपैठ की वजह से बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने का फैसला
सेक्टर 2 के घरों में डेंगू का लार्वा, निगम ने लगाया जुर्माना… दो दुकानदार व चार मकान मालिकों पर हुई कार्रवाई
स्कूल नेशनल रोड व ट्रैक साइकिलिंग में भाग लेंगे बीएसपी साइकलिंग क्लब के 27 खिलाड़ी, टीम रांची रवाना
Breaking News : सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट जारी, मैरीट लिस्ट के लिए करना होगा इंतजार… ऐसे देखें अपना रिजल्ट
रतालू के सेवन से होने वाले 5 प्रमुख फायदे, आज से ही डाइट में करें शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम काम में रोड़ा अटकाने वाले बाबुओं और एजेंसियों की तैयार करो लिस्ट, परियोजनाओं में देरी पर बोले पीएम मोदी
Next Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced छत्तीसगढ़ में कोरोना: बीते 24 घंटों में सामने आए 52 नए केस…. 9 जिलों में नहीं मिला एक भी केस…. मौतों का आंकड़ा शून्य

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?