रायपुर। राजधानी में कुत्ते से क्रूरता का का बड़ा मामला सामने आया है। यहां की एक शराब क दुकान पर घूमने वाले कुत्ते को शराबियों ने फांसी पर लटका दिया। कुत्ते का कुसूर बस इतना था कि वह शराबियों पर भौंकता था। घटना राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र की है। फिलहाल इस मामले में राजेन्द्र नगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 429 व 11 पशु सरंक्षण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार राजेन्द्र नगर थाना अंतर्गत अमलीडीह शराब भट्टी के पास एक कुत्ता कुछ शराबियों को देखकर भौंक रहा था। कुत्ते का इस तरह से भौंकना शराबियों को रास नहीं आया। जिससे नाराज होकर शराबी युवकों ने कुत्ते का पैर बांधा और उसे एक दीवार पर फांसी पर लटका दिया। फांसी के फंदे पर लटकाने से कुत्ते की मौत हो गई। कुत्ते को इस तरह से फांसी दिए जाने से डॉग लवर्स में नाराजगी देखी जा रही है।
इधर इस मामले में राजेन्द्र नगर थाना प्रभारी योगिता खापर्डे ने बताया कि मामले की शिकायत पहुंची है और इस मामले में आज्ञात के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके लिए आसपास के सीसी टीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैंं।




