ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कलेक्टर ने ली प्राचार्यो की क्लास: विद्यार्थी कमजोर हो या मेधावी, सबको साथ लेकर चलना शिक्षक की जिम्मेदारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

कलेक्टर ने ली प्राचार्यो की क्लास: विद्यार्थी कमजोर हो या मेधावी, सबको साथ लेकर चलना शिक्षक की जिम्मेदारी

By Om Prakash Verma
Published: January 28, 2023
Share
कलेक्टर ने ली प्राचार्यो की क्लास: विद्यार्थी कमजोर हो या मेधावी, सबको साथ लेकर चलना शिक्षक की जिम्मेदारी
कलेक्टर ने ली प्राचार्यो की क्लास: विद्यार्थी कमजोर हो या मेधावी, सबको साथ लेकर चलना शिक्षक की जिम्मेदारी
SHARE
अद्धवार्षिक परीक्षा में 40 प्रतिशत से कम परिणाम वाले विद्यालयों के लिए एक्स्ट्रा क्लासेस, ब्लूप्रिंट के आधार पर क्विक रिवीजन जैसी विशेष रणनीति
विद्यार्थियों के अनुपातिक रूप में जहां-जहां है शिक्षक की कमी उनकी की जाएगी पूर्ति
नवाचार और  शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को किया जायेगा सम्मानित
आगामी सत्र में प्राथमिक और माध्यमिक शाला में रहेगा फोकस
विद्यालय के अंदर और आसपास होने वाली असामाजिक गतिविधियों पर कसी जाएगी नकेल

दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा द्वारा आगामी बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए जिले के विद्यालयों के प्राचार्य के साथ विशेष समीक्षा बैठक का आयोजन पीडब्ल्यूडी के मीटिंग हॉल में किया गया था। जिसमें जिले में संचालित 106 हाई स्कूल और 307 हायर सेकेंडरी स्कूल में निकट भविष्य में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में कलेक्टर ने 40 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम वाले विद्यालयों का चिन्हांकन करते हुए, इसे बेहतर परिणाम में त्वरित कैसे परिवर्तित किया जा सके इसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग के साथ-साथ, जल्द से जल्द एक्शन मोड में आकर योजनाबद्ध तरीके से रणनीति बनाने और उस दिशा में सकारात्मक कदम उठाने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यार्थी कमजोर हो या मेधावी, सबको साथ लेकर चलना शिक्षक की जिम्मेदारी है। जिन विद्यालयों के परिणाम बेहतर नहीं रहे हैं उनके लिए उन्होंने एक्स्ट्रा क्लासेस और ब्लूप्रिंट पर आधारित क्विक रिवीजन क्लासेस चलाने के निर्देश दिए। ताकि कम समय में बच्चे गियर अप कर बेहतर परिणाम हासिल कर सकें।

विद्यार्थियों के अनुपातिक रूप में जहां-जहां है शिक्षक की कमी उनकी की जाएगी पूर्ति
कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी अभय जसवाल को सभी विद्यालयों से कोऑर्डिनेट कर विद्यार्थियों का अनुपातिक स्तर पर जहां जहां शिक्षकों की कमी है वहां से जानकारी उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है ताकि शिक्षकों की कमी को दूर कर विद्यालयों के स्तर को और बेहतर बनाया जा सके। इसके साथ ही साथ उन्होंने जिन-जिन विद्यालयों में विषयवार शिक्षकों की कमी है उनकी सूची भी उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है ताकि कार्य विभाजन सही तरीके से कर विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम दिलाएं जा सकें।

नवाचार और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को किया जायेगा सम्मानित
कलेक्टर ने बैठक में शिक्षिकों मनोबल को बढ़ाने के लिए नवाचार और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे अवसरों पर सम्मानित करने की बात भी कही।

आगामी सत्र में प्राथमिक और माध्यमिक शाला में रहेगा फोकस
बुनियादी शिक्षा में बेहतर दिशा में कार्य किया जाए इसके लिए कलेक्टर ने आने वाले आगामी सत्र में प्राथमिक और माध्यमिक शाला में और बेहतर फोकस करने की बात कही। उनका स्पष्ट वक्तव्य था कि बुनियादी शिक्षा को बेहतर बनाकर हम बच्चों के आधार स्तंभ को मजबूत कर सकते हैं जिससे कि उनका आने वाला भविष्य सुनहरा हो सके।

विद्यालय के अंदर और आसपास होने वाली असामाजिक गतिविधियों पर कसी जाएगी नकेल
कलेक्टर ने आज की बैठक में स्पष्ट किया कि कई बार विद्यालय के अंदर और आसपास के क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियां घटित होती देखी जाती हैं। जिसमें मुख्य रुप से मारपीट, छेडख़ानी और नशाखोरी शामिल है। इन सब पर नकेल कसने के लिए प्रशासन, पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर सख्त कदम उठाएगा और सतत मॉनिटरिंग से इन गतिविधियों पर लगाम लगाएगा।

Bhilai Breaking : सुपेला संडे बाजार में अतिक्रमण पर फिर चला बुलडोजर, निगम की टीम ने हटाया सड़क से कब्जा
ग्रीक योगर्ट को डाइट में करें शामिल मिलेंगे कई स्वास्थ्य संबंधित लाभ…
भारत में कोरोना: 24 घंटे में सामने आए 24,845 नए मरीज…. छत्तीसगढ़ में फिर बढऩे लगा संक्रमण
अस्थानिक गर्भावस्था (एक्टोपिक प्रेग्नेंसी) का जिला अस्पताल में सफल इलाज
मुख्यमंत्री से गुरू घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वैशाली नगर गौरव पथ के समीप बनेगा वेंडिंग जोन, निगम आयुक्त ने लिया तैयारियों का जायजा
Next Article अवैध प्लाटिंग पर निगम की बड़ी कार्रवाई, 25 एकड़ जमीन पर किया जा रहा था कब्जा… चला निगम का बुलडोजर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?