ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कर्ज के रुपए मांगे तो ठेकेदार की बैट से पीट-पीटकर की हत्या, 4 गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

कर्ज के रुपए मांगे तो ठेकेदार की बैट से पीट-पीटकर की हत्या, 4 गिरफ्तार

By @dmin
Published: September 5, 2022
Share
SHARE

धमतरी। धमतरी जिले में 2 दिन पहले मिली ठेकेदार की लाश मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल उसकी हत्या की गई थी। बताया गया कि ठेकेदार एक युवक से अपने रुपए वापस मांग रहा था। इसी बात से आरोपी नाराज हो गया और उसने 3 लोगों को दूसरे जिले से बुलाया। इसके बाद चारों ने मिलकर ठेकेदार की क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामला सिहावा थाना क्षेत्र का है।

सोनामगर के शांता गुफा के पहाडिय़ों में 2 सिंतबर को ग्राम मोदे निवासी ज्योति प्रकाश (35) की लाश मिली थी। उसके चेहरे को बुरी तरह से कुचला गया था। लाश मिलने के बाद से ही पुलिस इस केस में हत्या वाले एंगल से ही जांच कर रही थी। ज्योति प्रकाश ग्राम पंचायतों में ठेकेदार किया करता था। ऐसे में पुलिस ने रुपए के लेन-देन में ही उसकी हत्या की आशंका जताई थी।

पुलिस इस केस में जांच कर ही रही थी। इस बीच पता चला कि ज्योति प्रकाश ने कुछ समय पहले ग्राम सिरसीदा निवासी लोकेश कुमार सोनडरे(29) को रुपए दिए थे। लेकिन लोकश उसे रुपए वापस नहीं कर रहा था। ये पता चलने के बाद पुलिस ने लोकेश को हिरासत में लिया और उससे कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में ही उसने अपना जूर्म कबूल कर लिया था।

आरोपी लोकेश ने बताया कि मैंने ज्योति प्रकाश से 12 लाख रुपए कर्ज लिए थे। वही पैसे वो बार-बार मुझसे मांग रहा था। मगर पैसे नहीं होने के कारण नहीं लौटा पाया। इसके बावजूद वो मुझ पर दबाव बना रहा था। इसी बात से मैं तंग आ गया था। फिर उसकी हत्या करने का प्लान बनाया और मुंगेली से नाबालिग, दीप कुमार पाटले, अमर सिंह जांगड़े को पैसे देकर हत्या करने के लिए बुलाया था।

आरोपी ने बताया कि तीनों को बुलाने के बाद हम सभी 1 सितंबर की रात को ज्योति प्रकाश के घर गए थे। वहां से हम उसे किसी बहाने से सोनामगर के शांता गुफा के पहाडिय़ों में ले गए। वहां हमने क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर ज्योति प्रकाश की हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को वहीं छोड़कर भाग निकले थे। पुलिस ने लोकेश की निशानदेही पर नाबालिग, दीप कुमार पाटले, अमर सिंह जांगड़े को भी गिरफ्तार किया है। रविवार को पूरे मामले का खुलासा हुआ है।

बीजापुर में 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 6 नक्सलियों पर था 24 लाख का इनाम
चीन ने मांगा क्लिनिकल ट्रायल में खर्च का हिस्सा तो ढाका ने भारत से मांगा कोरोना टीका
ATM बूथ में घुसकर चाकू से मशीन खोल रहा था चोर, इधर सायरन बजाते पहुंच गई पुलिस, फिर जो हुआ वो था पूरा फिल्मी
अभिनेता सलमान के घर गोलीबारी का मामला, हिरासत में एक आरोपी ने की खुदकुशी
कांग्रेस को झटका: प्रदेश के 11 कांग्रेस नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, पार्टी से चल रहे थे नाराज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 14 दिन बाद खुले सरकारी दफ्तर, लगा फाइलों का ढेर 14 दिन बाद खुले सरकारी दफ्तर, लगा फाइलों का ढेर
Next Article झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को मिली धमकी, कहा- सुधर जाओ नहीं तो जान से मार दिए जाओगे राजनीति _ : सोरेन ने हासिल किया विश्वास मत, जानें झामुमो-कांग्रेस गठबंधन को मिला कितने विधायकों का समर्थन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?