ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चीन ने मांगा क्लिनिकल ट्रायल में खर्च का हिस्सा तो ढाका ने भारत से मांगा कोरोना टीका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

चीन ने मांगा क्लिनिकल ट्रायल में खर्च का हिस्सा तो ढाका ने भारत से मांगा कोरोना टीका

By @dmin
Published: January 24, 2021
Share
चीन ने मांगा क्लिनिकल ट्रायल में खर्च का हिस्सा तो ढाका ने भारत से मांगा कोरोना टीका
चीन ने मांगा क्लिनिकल ट्रायल में खर्च का हिस्सा तो ढाका ने भारत से मांगा कोरोना टीका
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत ने दरियादिली दिखाते हुए अपने पड़ोसी देशों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन की लाखों डोजभेजी लेकिन एशिया में अपने आप को सबसे बड़ी ताकत समझने वाला चीन अपने सहयोगी देशों से क्लिनिकल ट्रायल में हुए खर्च तक का हिस्सा मांग रहा था। यही वजह है कि बांग्लादेश ने चीन की वैक्सीन न लेकर भारत की कोविशील्ड वैक्सीन पर भरोसा किया।

भारत ने बांग्लादेश को कोरोना वैक्सीन की 20 लाख खुराक सिर्फ तोहफे के तौर पर भेजी। इसके अलावा अनुबंध के तहत भी भारत बांग्लादेश को कोरोना वैक्सीन की 3 करोड़ खुराके भेजेगा। भारत ने बांग्लादेश को सीरम इंस्टीट्यूट, पुणे में बनी कोविशील्ड वैक्सीन भेजी है। 17 दिसंबर, 2020 को बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना और पीएम नरेंद्र मोदी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुलाकात भी हुई थी। उस समय पीएम मोदी ने अपनी बांग्लादेशी समकक्ष को भरोसा दिलाया था कि हर जरूरत में भारत उनके साथ है। अब दोनों देशों में कोविड-19 वैक्सीन, टीका वितरण, सह-उत्पादन और बांग्लादेश में टीके भेजने के स्तर पर सहयोग जारी है।
श्रीलंका और नेपाल ने भी चीन की कोरोना वैक्सीन को लेकर आशंकाएं जताई थी। वहीं, भारत की वैक्सीन की डिमांड छोटे देशों में काफी बढ़ रही है।
ढाका में मौजूद भारत के राजदूतों के मुताबिक, 20 अक्टूबर 2020 के आसपास चीन शेख हसीना सरकार के साथ कोरोनावैक की सप्लाई को लेकर एक समझौता करना चाहता था। इस समझौते में एक शर्त यह भी थी कि ढाका को क्लिनिकल ट्रायल में होने वाले खर्च में हिस्सा देना पड़ेगा। ढाका ने इस शर्त को मानने से इनकार कर दिया। चीन की तरफ से कहा गया कि बांग्लादेश कोई अपवाद नहीं है क्योंकि सिनोवैक कंपनी से जो भी वैक्सीन खरीदेगा उसके लिए शर्त एक जैसी ही हैं।
इसके बाद ढाका ने चीन को पीठ दिखाते हुए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की बनाई कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति के लिए मोदी सरकार से समझौता किया। 3 करोड़ में से 3 लाख खुराक भारत अभी तक बांग्लादेश को भेज चुका है।
भारत अभी तक सात पड़ोसी देशों को कोरोना वैक्सीन की 50 लाख खुराकें दे चुका है। सबसे पहले भारत ने 20 जनवरी को भूटान को कोरोना वैक्सीन भेजी थी।

15 अगस्त से पहले दिल्ली को दहलाने की साजिश का अलर्ट, पुलिस हुई सतर्क
एसआर हॉसिपटल बना कोविड मरीजों के लिए वरदान… डॉक्टरों की निगरानी में मरीजों की पूरी देखभाल…. पौष्टिक आहार व बेहतर इलाज से स्वस्थ्य हो रहे मरीज
पंजाब में पाक की नापाक हरकत: ड्रोन से अमृतसर में गिराए हथियार…. हैंड ग्रेनेड, 100 से ज्यादा कारतूस व टिफिन बम मिला
तालिबान पर फिर से जंग की तैयारी कर रहा अमेरिका, ड्रोन से बोला जा सकता है अफगानिस्तान पर हमला !
IPS दीपांशु काबरा की पहल पर मिला बच्चे को इलाज, ट्वीट कर बताया हो गया बच्चे का इलाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ममता बनर्जी का रेलवे पर निशाना, कहा- बिना जानकारी मुंंबई से भेज दीं 36 ट्रेन नेताजी के परपोते बोले- ऐसा लगा कि जैसे ममता बनर्जी को ‘ जय श्रीराम ‘ के नारे से एलर्जी हो
Next Article दिल्ली में हाई अलर्ट, आतंकी हमले के इनपुट्स के बाद सुरक्षा एजेंसियां चौकस दिल्ली में हाई अलर्ट, आतंकी हमले के इनपुट्स के बाद सुरक्षा एजेंसियां चौकस

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?