ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ओमिक्रॉन वैरिएंट की जांच के लिए आई पहली स्वदेशी किट OmiSure, आईसीएमआर ने दी मंजूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

ओमिक्रॉन वैरिएंट की जांच के लिए आई पहली स्वदेशी किट OmiSure, आईसीएमआर ने दी मंजूरी

By @dmin
Published: January 4, 2022
Share
ओमिक्रॉन वैरिएंट की जांच के लिए आई पहली स्वदेशी किट OmiSure, आईसीएमआर ने दी मंजूरी
ओमिक्रॉन वैरिएंट की जांच के लिए आई पहली स्वदेशी किट OmiSure, आईसीएमआर ने दी मंजूरी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) की जांच के लिए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने OmiSure किट को मंजूरी दे दी है। OmiSure किट को टाटा मेडिकल (Tata Medical) ने तैयार किया है। बता दें कि आईसीएमआर की तरफ से टाटा मेडिकल एंड डायग्नोस्टिक्स लिमिटेड की TATA MD CHECK RT-PCR Omisure को बीते 30 दिसंबर को ही मंजूरी मिल गई थी लेकिन इसकी जानकारी आज मंगलवार को सामने आई है।

कैसे करेगी जांच और कितनी देर में रिपोर्ट
ओमीस्योर(Omisure) टेस्ट किट अन्य आरटी-पीसीआर टेस्ट किट के जैसे ही काम करेगी। इस किट से जांच के लिए भी नाक या मुंह से स्वाब लिया जाएगा। फिर केवल 10 से 15 मिनट में जांच की फाइनल रिपोर्ट आ जाएगी जैसा कि अन्य आरटी-पीसीआर टेस्ट में होता है। ओमीस्योर से जांच का तरीका अन्य आरटी-पीसीआर टेस्ट से कुछ भी अलग नहीं होगा।

इससे पहले अमेरिकी टेस्ट किट से हो रही थी ओमिक्रॉन की जांच
इससे पहले देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमण की जांच के लिए अमेरिकी कंपनी थर्मो फिशर की मल्टिप्लेक्स किट का इस्तेमाल हो रहा था जो कि थोड़ी महंगी भी थी। इसकी कीमत 240 रुपये है।

देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 1892 हुई
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,892 हो गई है। 568 मामलों के साथ महाराष्ट्र पहले स्थान पर बना हुआ है वहीं 382 मरीजों के साथ दिल्ली दूसरे स्थान पर है। 185 मामलों के साथ केरल तीसरे स्थान पर बना हुआ है।  ओमिक्रॉन के 1,892 मरीजों में से 766 मरीज़ रिकवर हो गए हैं। 

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 37,379 नए मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 37,379 नए मामले सामने आए हैं और 124 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 11,007 मरीज स्वस्थ भी हुए। लेकिन इस बीच सक्रिय मरीजों की संख्या ने चिंता बढ़ा दी है। देश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1,71,830 हो गई है जो कि चिंताजनक है। 

छत्तीसगढ़ में रेलवे ने फिर रद्द की 19 ट्रेनें… गर्डर लॉन्चिंग के लिए मेगा ब्लॉक… देखें रद्द ट्रेनों की सूची
सक्ती में दिव्यांग टीचर की हत्या, धारदार हथियार से किया वार… शव जलाने की भी कोशिश
तस्करी: साढ़े 11 किलो के जिंदा पेंगोलिन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
सीएम बघेल ने दी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं
जीएसटी विभाग का छापा: निमिश अग्रवाल ने कहा रसूखदार की गलत शिकायत पर हुई कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक अक्टूबर से ई-कोर्ट के माध्यम से ही निराकृत होंगे राजस्व के मामले : सीएम बघेल कोबरा यूनिट के 38 जवान कोरोना संक्रमित, सीएम भूपेश बघेल बोले- अभी लॉकडाउन की स्थिति नहीं
Next Article बड़ी खबर : फिर शर्मसार हुई इंसानियत, दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को जिंदा जलाया रेलवे के गैंगमैन, बेटे-गर्भवती बहू और पोती की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे से मिले चारों के शव
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?