ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोबरा यूनिट के 38 जवान कोरोना संक्रमित, सीएम भूपेश बघेल बोले- अभी लॉकडाउन की स्थिति नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कोबरा यूनिट के 38 जवान कोरोना संक्रमित, सीएम भूपेश बघेल बोले- अभी लॉकडाउन की स्थिति नहीं

By @dmin
Published: January 4, 2022
Share
एक अक्टूबर से ई-कोर्ट के माध्यम से ही निराकृत होंगे राजस्व के मामले : सीएम बघेल
एक अक्टूबर से ई-कोर्ट के माध्यम से ही निराकृत होंगे राजस्व के मामले : सीएम बघेल
SHARE

सुकमा (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा जिले में तैनात सीआरपीएफ के कोबरा यूनिट के 38 जवान कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी का कैंप में ही इलाज चल रहा है। सभी जवान कोबरा यूनिट के 202 बटालियन से जुड़े हैं। रविवार को देश के अन्य हिस्सों से जवान सुकमा पहुंचे थे।

मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी सीवी बंसोड ने बताया कि तेमेलवाड़ा कैंप में तैनात 75 जवानों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें 38 का परिणाम पॉजिटिव आया। बाकी जवानों के नमूने को जांच के लिए जगदलपुर में भेजा गया है। 

छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन की स्थिति नहीं: बघेल
राज्य में कोरोना के बढ़ते मामले पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मैंने अधिकारियों को उचित कदम उठाने का निर्देश दिया है और हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों पर कोरोना की जांच बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। अभी तक लॉकडाउन की स्थिति नहीं है।

छत्तीसगढ़ में सामने आए कोविड-19 के 698 नए मामले
छत्तीसगढ़ में सोमवार को कोरोना वायरस से 698 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिससे सोमवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 10,09,454 हो गई है। राज्य में पिछले एक हफ्ते से लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को 11 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जबकि 18 लोगों ने घर में पृथक-वास की अवधि पूरी की। राज्य में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को रायपुर से 222, दुर्ग से 43, राजनांदगांव से 18, बालोद से तीन, बेमेतरा से चार, कबीरधाम से नौ, धमतरी से पांच, बलौदाबाजार से पांच, गरियाबंद से दो, बिलासपुर से 133, रायगढ़ से 103, कोरबा से 39, जांजगीर-चांपा से 26, मुंगेली से 13, गौरेला-पेंड्रा-समरवाही से चार, सरगुजा से 12, कोरिया से नौ, सूरजपुर से 22, बलरामपुर से दो, जशपुर से 13, सुकमा से पांच, कांकेर से पांच और बीजापुर से दो मामले सामने आए हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 9,93,911 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 1942 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से 13,601 लोगों की मौत हुई है।

बिरहोरडेरा जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर; एक कोबरा जवान घायल
मिशन गगनयान : अंतरिक्ष में यात्रियों को भेजने की तैयारी शुरू, जल्द शुरू होगा पहला मानवरहित उड़ान परीक्षण
पठान का विरोध : भिलाई तीन के मुक्ता से लेकर मिराज सिनेमा तक पहुंचे बजरंगी, कहीं पोस्टर फाड़े तो कहीं शो कराया बंद
देश में बनेंगे 22 ग्रीन एक्सप्रेसवे
गृहमंत्री ने व्यापारियों को दी दिवाली पर सौगात… स्टेशन मरोदा में 40 लाख से बनेगा पौनी पसारी, किया भूमिपूजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आतंकवादियों की खैर नहीं, अब जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान भी होंगे अमेरिकी राइफल से लैस आतंकवादियों की खैर नहीं, अब जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान भी होंगे अमेरिकी राइफल से लैस
Next Article ओमिक्रॉन वैरिएंट की जांच के लिए आई पहली स्वदेशी किट OmiSure, आईसीएमआर ने दी मंजूरी ओमिक्रॉन वैरिएंट की जांच के लिए आई पहली स्वदेशी किट OmiSure, आईसीएमआर ने दी मंजूरी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?