ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले पुलिस कांस्टेबल को SP ने किया सस्पेंड, दूसरे राज्य में रहकर कर रहा था महादेव बुक को ऑपरेट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-Bhilai

ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले पुलिस कांस्टेबल को SP ने किया सस्पेंड, दूसरे राज्य में रहकर कर रहा था महादेव बुक को ऑपरेट

By @dmin
Published: November 13, 2022
Share
ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले पुलिस कांस्टेबल को एसपी ने किया सस्पेंड, दूसरे राज्य में रहकर कर रहा था महादेव बुक को ऑपरेट
ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले पुलिस कांस्टेबल को एसपी ने किया सस्पेंड, दूसरे राज्य में रहकर कर रहा था महादेव बुक को ऑपरेट
SHARE

भिलाई. ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक के तार अब पुलिस से भी जुड़ गए हैं। दुर्ग पुलिस के एक कांस्टेबल को एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने ऑनलाइन सट्टा में संलिप्तता के चलते सस्पेंड कर दिया है। कांस्टेबल सहदेव सन्नी पिछले कई महीनों से ड्यूटी से नदारत है। वह दूसरे राज्य में रहकर महादेव बुक के कारोबार को ऑपरेट कर रहा था। एसपी ने इस मामले की जांच के लिए दो ट्रेनी आईपीएस को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। कांस्टेबल पर लगे सारे आरोप सही पाए जाने पर उसे नौकरी से बर्खास्त किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।

दुबई के सट्टा कारोबारियों के संपर्क में आरक्षक
पुलिस ने बताया कि सस्पेंड आरक्षक सहदेव महादेव सट्टा चलाने वाले और दुबई में बैठे सन्नी सतनाम से लगातार बातचीत करताथा। सीडीआर डिटेल में इस बात की पुष्टि हो चुकी है। इतना ही नहीं कांस्टेबल सहदेव बिना बताए नदारद है। इस दौरान उसका लोकेशन मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में पाया गया, जहां महादेव ऐप का संचालन में उसकी बड़ी भूमिका सामने आई है।

दो साल से ड्यूटी से गायब है आरक्षक
दुर्ग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक सहदेव सबसे पहले स्मृति नगर चौकी में पदस्थ था। यहां 15 अप्रैल 2020 से 17 नवंबर 2020 तक बिना बताए गायब रहा। ये सिलसिला आगे चलता रहा। बाद में इसे लाइन अटैच किया गया। फिर इसकी पदस्थापना कुम्हारी थाने में की गई। यहां 18 अगस्त 2021 से 10 सितंबर 2021, 14 नवंबर 2021 से 20 नवंबर 2021 और फिर 21 नवंबर 2021 से 3 मार्च 2022 तक गायब रहा। मार्च 2022 से अब तक फिर वह बिना किसी सूचना के ड्यूटी से गायब है। आरोपी कांस्टेबल का जब कॉल डिटेल खंगाला गया तो ऑनलाइन सट्टा से जुड़े कई बड़े आरोपियों से संपर्क सामने आया है।

सोशल मीडिया – फेसबुक में साम्प्रदायिक मुद्दों पर भड़काऊ टिप्पणी, आरोपी गिरफ्तार
पामगढ़ विधानसभा में सीएम ने खोला विकास का पिटारा, हुआ इन कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन
कांकेर में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक जवान को लगी गोली, महिला नक्सली घायल
एक्शन मोड में दुर्ग SP, जब सौ से ज्यादा पुलिसकर्मियों के साथ आधी रात को उतरे शहर की सड़कों पर, मच गया हड़कंप, Video
मल्लिकार्जुन खडग़े ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कोड़ातराई में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का किया निरीक्षण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टारगेट किलिंग, कश्मीर में आतंकियों ने फिर बनाया यूपी के दो मजदूरों को निशाना, सरेआम गोलियों से किया छलनी टारगेट किलिंग, कश्मीर में आतंकियों ने फिर बनाया यूपी के दो मजदूरों को निशाना, सरेआम गोलियों से किया छलनी
Next Article Durg Breaking : प्रेमी से शादी घरवालों को नहीं था मंजूर, छात्रा ने फंदे पर लटककर दे दी जान.. पुलिस को मिला सुसाइड नोट
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?