ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एमआईसी का बड़ा फैसला… भिलाई में स्मार्ट सड़कों का होगा निर्माण, करोड़ों की लागत से होंगे इस मैदान में विकास कार्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

एमआईसी का बड़ा फैसला… भिलाई में स्मार्ट सड़कों का होगा निर्माण, करोड़ों की लागत से होंगे इस मैदान में विकास कार्य

By Bhupendra Sahu
Published: October 20, 2022
Share
SHARE

भिलाई। महापौर परिषद की बैठक महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास तथा अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। बैठक में कई महत्वपूर्ण कार्यों की स्वीकृति महापौर परिषद ने दी है और कई महत्वपूर्ण विषयों को अंजाम देने चर्चा की है। इसी के तहत भिलाई में वातानुकूलित बस स्टॉप बनाया जायेगा जो कि सर्वसुविधा युक्त होगा। इसके लिए प्राइवेट एजेंसी को निगम केवल स्थान देगा और पूरा काम एजेंसी विज्ञापन बोर्ड आदि लगाने के एवज में करेगी। नेशनल हाईवे के किनारे के स्थल को प्राथमिकता देते हुए स्थान का चयन किया जा रहा है। वातानुकूलित बस स्टॉप बन जाने से अवैध कब्जे से भी मुक्ति मिलेगी वहीं राहगीरों को गर्मी के दिनों में पसीना नही बहाना पड़ेगा।

महापौर ने इसके लिए शीघ्र ही स्थल चयन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है ताकि आने वाले दिनों में लोगों को इसका लाभ मिल सके। इसके अतिरिक्त सबसे महत्वपूर्ण कार्य सड़कों की दिशा में होगा। भिलाई में स्मार्ट सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 10 स्थानों पर स्मार्ट सड़क बनाए जाएंगे, इन सड़कों की खासियत यह होगी कि इनमें रोड मार्किंग, केट आई, शोभायमान व आकर्षक पौधे, रोप लाइट एवं रेक्टोरिफ्लेक्टिव बोर्ड लगाए जाएंगे। बीएसपी के 10 प्रमुख सड़कों का चयन स्मार्ट सड़क बनाने के लिए किया गया है। वही पटरीपार के सभी मुख्य सड़कों के सौंदर्यीकरण करने के लिए पहले ही महापौर परिषद ने स्वीकृति दे दी है। महापौर के चलते दोनों ही क्षेत्रों में विकास कार्य प्रमुखता से हो रहे हैं।

इसके साथ ही हुडको के दशहरा मैदान में भव्य डोम शेड का निर्माण होगा तथा मैदान में विकास कार्य किया जाएगा। हुडको के इस मैदान में चैनलिंक फेंसिंग, शौचालय, घास तथा हाई मास्क लाइट लगाए जाएंगे। इससे हुडको क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी। हुडको का यह मैदान प्रवेश करते ही दिख जाता है अब इस मैदान का शीघ्र ही कायाकल्प होगा तथा मैदान एक अलग स्वरूप में नजर आएगा, जिससे भिलाई वासियों को तथा स्थानीय रहवासियों को भरपूर लाभ मिलेगा। वार्ड क्रमांक 48 जोन क्रमांक 3 में शौचालय निर्माण की स्वीकृति भी एमआईसी ने दी है इसके साथ ही शिवाजी नगर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 51 शहीद वीर नारायण सिंह नगर में स्थित मंगल भवन के संचालन/प्रबंधन एवं संधारण के लिए ऑफर दर इच्छुक व्यक्तियों से मंगाए जाएंगे।

वार्ड क्रमांक 5 बांबे आवास पीडीएस भवन के सामने की रिक्त भूमि को सुरक्षित करने चैनलिंक फेंसिंग कार्य के लिए महापौर परिषद ने सर्वसम्मति से हरी झंडी दिखाई है। आज की महापौर परिषद की महत्वपूर्ण बैठक में सीजू एंथोनी, लक्ष्मीपति राजू, संदीप निरंकारी, एकांश बंछोर, साकेत चंद्राकर, मालती ठाकुर, केशव चौबे, आदित्य सिंह, मीरा बंजारे, रीता सिंह गेरा, लाल चंद वर्मा, चंद्रशेखर गवई एवं मन्नान गफ्फार खान मौजूद रहे।

बागेश्वर धाम में ऐतिहासिक आयोजन: 251 निर्धन कन्याओं के विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: तीन फर्निचर मार्ट हुए सील, 10 लाख रूपए से अधिक मूल्य के सागौन ला तथा चिरान जप्त
भाजपा की जबरदस्त सेंधमारी, कांग्रेस विधायक अदिति सहित तीन विधायक पार्टी में शामिल
सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, अवंतीपोरा में अल बदेर के चार आतंकी गिरफ्तार
एक अप्रैल से आसान नहीं होगा बोतलबंद पानी बेचना, कंपनियों को करना होगा यह काम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं पर तत्परता से क्रियान्वयन हो: मुख्य सचिव
Next Article सीएम बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन को मिला बेस्ट परफॉर्मिंग नगर पंचायत का पुरस्कार सीएम बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन को मिला बेस्ट परफॉर्मिंग नगर पंचायत का पुरस्कार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?