ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एनआईटी रायपुर में मनाया गया वार्षिक एलुमनी दिवस, एलुमनी एसोसिएशन का परिचय एवं संस्थान की महत्ता पर दिया जोर
Share
Notification Show More
Latest News
बालिका@work कार्यक्रम
सुकमा के 30 बच्चों ने जाना श्सखीरूवन स्टॉप सेंटरश् का कामकाज, महिला सुरक्षा के प्रति हुए जागरूक
October 26, 2026
बीएसएफ ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह समारोह, निर्बाध कार्य की दिलाई शपथ
October 26, 2026
राजा फतेह सिंह खेल मैदान में चार दिवसीय प्रतियोगिता का आगाज
खैरागढ़ में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
October 26, 2026
राजनीतिक विरोध अपनी जगह, लेकिन प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी करना अनुचित : मनीष पाण्डेय
October 26, 2026
जमीन विवाद में हत्या : जशपुर में फूफा ने भतीजे को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी गिरफ्तार
October 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

एनआईटी रायपुर में मनाया गया वार्षिक एलुमनी दिवस, एलुमनी एसोसिएशन का परिचय एवं संस्थान की महत्ता पर दिया जोर

By Om Prakash Verma Published December 25, 2023
Share
एनआईटी रायपुर में मनाया गया वार्षिक एलुमनी दिवस, एलुमनी एसोसिएशन का परिचय एवं संस्थान की महत्ता पर दिया जोर
एनआईटी रायपुर में मनाया गया वार्षिक एलुमनी दिवस, एलुमनी एसोसिएशन का परिचय एवं संस्थान की महत्ता पर दिया जोर
SHARE

रायपुर (पीआईबी)। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर के एलुमनी एसोसिएशन द्वारा कल ‘वार्षिक एलुमनी दिवस 2023’ का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि संस्थान के निदेशक डॉ. एन वी रमना राव रहे। इस आयोजन में 1963,1973,1988 और 1998 बैच के छात्र सम्मिलित हुए।

सत्र का शुभारंभ स्वागत समारोह के साथ किया गया, जिसके बाद गाजे बाजे के साथ सभी पूर्व छात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। तत्पश्चात् एलुमनी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष महेश चांडक के द्वारा स्वागत भाषण दिया गया जिसके माध्यम से उन्होंने एलुमनी एसोसिएशन का संक्षिप्त परिचय दिया और संस्थान के विकास में इन्क्यूबेशन सेंटर की महत्वता पर जोर दिया। उन्होंने पधारे हुए सभी पूर्व छात्रों का अभिनंदन किया और स्पोंसर्स एवं दानदाताओं का धन्यवाद दिया।

एलुमनी संगठन के सचिव, अनंत सिंह परिहार द्वारा एसोसिएशन की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट को पेश किया गया। परिहार जी ने एलुमनी एसोसिएशन द्वारा किये गये कार्यों के बारे में बताया कि संगठन द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा एवं अन्य विकास कार्यो में 1.21 करोड़ रुपए खर्च किये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि गोल्डन टावर का निर्माण भी पूर्व छात्रों के सहयोग से किया गया है।

इसके बाद संस्थान के निदेशक डॉ. एन वी रमना राव ने अपने भाषण के साथ सत्र को आगे बढ़ाया और संस्थान के विभिन्न बैचेस के एलुमनी को बधाई दी । उन्होंने एलुमनी संगठन और संस्थान के बीच परस्पर सहयोग की तारीफ की। इसके बाद 1963 बैच के प्रतिनिधि चंद्र्रतन मुंद्रा ने पूर्व और वर्तमान शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा की यह बहुत गर्व की बात है कि इस संस्थान ने सभी क्षेत्रों में असाधारण इंजीनियर तैयार किए हैं ।

इस अवसर पर 1973 बैच के एलुमनी पंकज गौतम ने सभी महानुभावों का आभार व्यक्त किया तथा ग्रेजुएशन के 50 साल पूरे होने पर गोल्डन जुबली बैच को बधाई दी और अपने बैचमेट्स की उपलब्धियों पर गर्व अनुभव किया।

इसके बाद 1988 बैच के अनिल नेह्लानी ने अपने बैच की उपलब्धियों का सारांश दिया। उन्होंने शिक्षकों की सराहना की और सत्र के आयोजन के लिए पूर्व छात्र संघ को धन्यवाद दिया। इसके साथ ही 1988 बैच के सभी एलुमनी द्वारा संस्थान को एक गोल्फ कार्ट भी उपहार दी गई।

1998 बैच के अतुल द्विवेदी ने सभी उपस्थित बैचों का आभार व्यक्त किया और इस बात पर जोर दिया कि कैसे इस उत्सव ने पूरे पूर्व छात्र समुदाय को एकजुट किया।

उत्सव का समापन दोपहर के भोजन के साथ हुआ और इस दौरान पूर्व छात्रों ने अपने-अपने विभागों का भी दौरा किया और अपने पढ़ाई के दिनों की यादें ताजा की।

You Might Also Like

सुकमा के 30 बच्चों ने जाना श्सखीरूवन स्टॉप सेंटरश् का कामकाज, महिला सुरक्षा के प्रति हुए जागरूक

बीएसएफ ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह समारोह, निर्बाध कार्य की दिलाई शपथ

खैरागढ़ में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

राजनीतिक विरोध अपनी जगह, लेकिन प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी करना अनुचित : मनीष पाण्डेय

जमीन विवाद में हत्या : जशपुर में फूफा ने भतीजे को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी गिरफ्तार

Om Prakash Verma December 25, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जवाहर मार्केट की सड़कों का डामरीकरण शुरू, अटल जयंती पर विधायक रिकेश सेन ने किया शुभारंभ
Next Article राजधानी के एटीएम में सेंधमारी, लॉकर नही टूटा तो CCTV और अलार्म उखाड़ ले गया बदमाश, तलाश में जुटी पुलिस

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?