ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एचआईवी एड्स की रोकथाम व जागरुकता के लिए सघन प्रचार-प्रसार कार्यक्रम शुरू, स्वास्थ्य मंत्री ने मोबाइल वैन दिखाई हरी झंडी
Share
Notification Show More
Latest News
हाईकोर्ट की रोक के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने स्थगित की सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा
October 10, 2026
जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल डेका
October 9, 2026
अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद
October 9, 2026
प्रमुख सचिव बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण, बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश
October 9, 2026
राज्यसभा चुनाव : यूपी की10 सीटों पर बिना वोटिंग जीत, भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार निर्वाचित
October 9, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

एचआईवी एड्स की रोकथाम व जागरुकता के लिए सघन प्रचार-प्रसार कार्यक्रम शुरू, स्वास्थ्य मंत्री ने मोबाइल वैन दिखाई हरी झंडी

By Mohan Rao Published August 12, 2025
Share
स्वास्थ्य मंत्री मोबाइल वैन को दिखाई हरी झंडी
SHARE

रायपुर। अंतर्राष्टीय युवा दिवस उपलक्ष्य में मंगलवार को सघन प्रचार-प्रसार कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दो मोबाईल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सघन प्रचार-प्रसार कार्यक्रम अंतर्गत 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2025 तक, दो माह के लिए आयोजित किया जा रहा है। जिसमें व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाकर दो अक्टूबर को राज्य के समस्त ग्राम पंचायतों में एचआईवी संक्रमितो के प्रति होने वाले भेदभाव को कम करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर शपथ लिया जायेगा।

उपरोक्त कार्यक्रम में सभी जिलो में मोबाईल आईईसी वैन तथा कलादल के माध्यम से जन-जागरुकता तथा झुग्गी बस्तियों में रैलियों का भी आयोजन किया जाएगा। राज्य के 19 प्रभावी जिलो में विशेष अभियान आयोजित कर एड्स नियंत्रण समिति के परामर्शदाताओं लक्षित हस्तक्षेप परियोजनाओं के परामर्शदाताओं और ओआरडब्लू के माध्यम से पांच हजार ग्राम पंचायतों में ग्रामीणो को संवेदीकृत किया जाएगा और इन जिलों के सभी उच्च, उच्चतर विद्यालयों, महाविद्यालयो के विद्यार्थियों को संवेदीकृत किया जाएगा।

इन जिलों की पांच हजार ग्राम पंचायतों में मितानिनों के द्वारा गृह भ्रमण कर नागरिकों को एचआईवी की जल्दी जांच के महत्व को तथा जो एचआईवी संक्रमित हो गये हैं उन्हें निःशुल्क एआरटी की दवायें एआरटी केन्द्रो से लेने हेतु प्रोत्साहित करेंगी। साथ ही साथ 76 इंटीग्रेटेड हेल्थ कैम्प का भी आयोजन किया जा रहा है। जिससे कि ग्रामीण स्तर पर ही टीबी, हेपेटाईटिस-बी, हेपेटाईटिस-सी, मानसिक स्वास्थ्य, एचआईवी और सिफलिस की परामर्श एवं जांच निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इसी तारतम्य में 02 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर एचआईवी संक्रमितो के प्रति भेदभाव मुक्त समाज निर्मित करने के लिए शपथ लिया जाएगा।

राज्य के सचिव स्वास्थ्य, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुक्त सह परियोजना संचालक के मार्गदर्शन में विकासखण्ड स्तर तक सघन प्रचार-प्रसार कार्यक्रम की माईक्रो प्लानिंग की गई। जिससे की समस्त जिलो में एचआईवी संक्रमितो के प्रति होने वाले भेदभाव को समाप्त किया जा सके। आज के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के अतिरिक्त परियोजना संचालक, जिला एड्स नियंत्रण समिति के नोडल अधिकारी, रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारी, रेड रिबन क्लब के सैकड़ों छात्र-छात्रायें तथा छग राज्य एड्स नियंत्रण समिति के अधिकारी व कर्मचारियों ने अपनी सहभागिता दी। वर्चुअल रुप से समस्त जिलो के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, नोडल अधिकारी एड्स, अन्य विभागों के नोडल अधिकारी एवं 276 रेड रिबन क्लब के छात्र-छात्राएं भी सम्मिलित हुए।

You Might Also Like

हाईकोर्ट की रोक के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने स्थगित की सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा

जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल डेका

अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद

प्रमुख सचिव बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण, बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश

राज्यसभा चुनाव : यूपी की10 सीटों पर बिना वोटिंग जीत, भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार निर्वाचित

Mohan Rao August 12, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग में प्रदर्शनी का शुभारंभ, दुर्लभ फोटोग्राफ और ऐतिहासिक दस्तावेज़ों में झलकी 1947 की विभीषिका
Next Article आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए 19 अगस्त को निकलेगी तीसरी लॉटरी

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?