ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 163 प्रतिष्ठानों में की गई जांच
Share
Notification Show More
Latest News
जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल डेका
October 9, 2026
अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद
October 9, 2026
प्रमुख सचिव बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण, बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश
October 9, 2026
राज्यसभा चुनाव : यूपी की10 सीटों पर बिना वोटिंग जीत, भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार निर्वाचित
October 9, 2026
युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय
October 9, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedHealthRaipur

छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 163 प्रतिष्ठानों में की गई जांच

By Mohan Rao Published August 19, 2025
Share
मडिकल संस्थानों की जांच
SHARE

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देशन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ के औषधि निरीक्षकों की टीम द्वारा प्रदेश स्तर पर प्रावधानों के उल्लंघन करने वाले व्यापारियों तथा नशीली दवाइयों के अवैध व्यापार में संलिप्त नशे के सौदागरों के विरुद्ध सघन छापा मार कार्रवाई की गयी है। विभाग द्वारा नशे के व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाहियां की जा रही है।

विभाग द्वारा पिछले एक हफ्ते में कुल 163 औषधि प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया जिसमे से 06 फर्मों श्री राम मेडिकल स्टोर्स कांकेर, यदु मेडिकल स्टोर्स नरहरपुर, साहू मेडिकल स्टोर्स चारामा, जैस्मिन मेडिकल पलारी, चंद्राकर मेडिकल सोते खैरागढ़, सद्‌गुरु मेडिकल स्टोर्स खैरागढ़ में अनियमितता पाए जाने पर प्रशासनिक कार्यवाही हेतु अनुज्ञापन प्राधिकारी को प्रेषित किया गया है। उक्त निरीक्षण किये गए फर्मों में से कुल 19 फर्मों में CCTV कैमरा इंस्टॉल नहीं पाया गया, जिन्हे 7 दिवस के भीतर कैमरा इंस्टॉल करवाने हेतु निर्देशित किया गया।

राज्य में औषधियों की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने हेतु विभाग के औषधि निरीक्षको के द्वारा जाँच हेतु नियमित नमूना संग्रहण किया जा रहा है। इसी कड़ी में पिछले एक हफ्ते में कुल 35 औषधियों का विधिक नमूना संकलन किया गया एवं जाँच हेतु राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया। राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर के द्वारा कुल 19 औषधि नमूनों का जाँच किया गया। उक्त समस्त औषधि को राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला कालीबाड़ी रायपुर के द्वारा मानक स्तर का घोषित किया गया है।

पटना पुलिस जिला कोरिया एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला कोरिया की संयुक्त टीम के द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर मांजा मोड़ कुडेली के पास घेराबंदी कर एक आरोपी के कब्जे से 15 स्ट्रिप कुल 120 नग स्पासमों प्रोक्सीवोन पल्स कैप्सूल बरामद किया गया। आरोपी पर एन डी पी एस एक्ट 1985 की धारा 22 के तहत अपराधिक प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। राज्य के आमजनों को उच्च गुणवत्तायुक्त औषधियां उपलब्ध हो सके इस हेतु राज्य के औषधि निरीक्षकों के द्वारा प्रदेश के औषधि प्रतिष्ठानों में लगातार निरीक्षण किया जा रहा है और प्रावधानों के उल्लंघन पाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाहियां की जा रही है।

इसी तरह विभाग द्वारा कुल 03 ब्लड सेंटर्स और 01 निर्माण इकाई का निरीक्षण किया गया। सृष्टि ब्लड सेण्टर रायपुर एवं बिलासा ब्लड सेण्टर कोरबा का मुंबई से आये सीडीएससीओ के अधिकारियो के साथ नवीनीकरण हेतु निरीक्षण किया गया तथा सराईपाली में नवीन लाइसेंस जारी करने हेतु शुभा ब्लड सेण्टर का निरीक्षण किया गया। इसी कड़ी में चाम्पा स्थित ऑक्सीजन निर्माता फर्म साकेत ऑक्सीजन का निरिक्षण किया गया एवं आगामी कार्यवाही हेतु रिपोर्ट मुख्यालय प्रेषित किया गया।

राज्य के युवा पीढ़ी को तम्बाखू एवं अन्य पान मसाला के नशे से बचाने हेतु कोटपा एक्ट के तहत विभाग द्वारा राज्य में निरंतर सघन अभियान चलाया जा रहा है, इसी कड़ी में इस हफ्ते कुल 132 चालानी कार्यवाही करते हुए कुल 14 हजार 480 रुपए वसूल किये गए। राज्य में आमजनों को जीवन रक्षक औषधियां सरकार द्वारा तय दाम में उपलब्ध हो सके इस उद्देश्य से विभाग के अंतर्गत संचालित पीएमआरयू यूनिट के द्वारा राज्य के औषधि प्रतिष्ठानों में नियमित निरीक्षण किया जाता है और तय दाम से अधिक में विक्रय हो रहे औषधियों के नमूना संकलन कर नियमानुसार कार्यवाही की जाती है।

इसी कड़ी मे पीएमआरयू युनिट के द्वारा कुल 10 फर्मों में निरीक्षण कर कुल 04 औषधियों इटरारेंज टेबलेट बैच नंबर C4017A निर्माता सैमसन लैबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड सोलन (हिमाचल प्रदेश), इटरारेंज टेबलेट बैच नंबर C40155 निर्माता सैमसन लैबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड सोलन (हिमाचल प्रदेश), वेरजिम 50 टेबलेट बैच नंबर 1B1-413 टिकोमा फार्मासिया जिला मोहाली (पंजाब), इट्राहील 200 टेबलेट बैच नंबर SPC-1261 शीन फार्मास्यूटिकल जालन्धर (पंजाब) को तय दाम से अधिक मूल्य में विकय होते हुये पाया गया जिसमे प्रकरण तैयार कर नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी नई दिल्ली को अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया है। यह औषधियां फंगस और बैक्टीरिया जनित रोगो के इलाज में उपयोग किया जाता है।

You Might Also Like

जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल डेका

अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद

प्रमुख सचिव बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण, बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश

राज्यसभा चुनाव : यूपी की10 सीटों पर बिना वोटिंग जीत, भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार निर्वाचित

युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय

Mohan Rao August 19, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े अस्पताल को मिलेगा नया स्वरूप, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने ली अधिकारियों की ली बैठक
Next Article उद्योग मंत्री ने स्लम बस्तियों को दी सर्वसुविधायुक्त उद्यान की सौगात, बोले- विकास की संकल्पना को पूरा करने काम कर रही सरकार

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?