ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एकतरफा प्रेम में की हत्या: बात नहीं करती थी छात्रा, इससे नाराज आरोपी ने विवाद के बाद की हत्या…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

एकतरफा प्रेम में की हत्या: बात नहीं करती थी छात्रा, इससे नाराज आरोपी ने विवाद के बाद की हत्या…

By @dmin
Published: July 24, 2022
Share
SHARE

डोंगरगढ़। पुलिस ने 14 साल की छात्रा के हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक छात्रा के गांव का ही रहने वाला है। जिसने एकतरफा प्रेम में वारदात को अंजाम दिया है। हत्या के बाद आरोपी नागपुर भाग गया था। जिसे पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने प्रेसवार्ता लेकर पूरे मामले की जानकारी दी।

Contents
  • डैम लेकर गया और फिर वहीं गला रेता
  • चोरी की बाइक, दो बार असउल हुआ
  • अब पुलिस को फारेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने बताया कि आरोपी 22 वर्षीय छबिल कुर्रे कोरोना काल के पहले गांव में रहता था, वह डोंगरगढ़ कॉलेज में पढ़ाई करता था। तब गांव में मृतका से वह बातचीत करता था। दोनों के बीच आम लोगों की तरह ही सामान्य बातचीत होती थी। लेकिन अचानक युवक काम की तलाश में नागपुर चला गया। बीते साल उसकी शादी भी हो गई। इसके बाद भी वह छात्रा से बातचीत करने का प्रयास करता था। लेकिन छात्रा उसके बातों का जवाब पहले की तरह नहीं देती थी। इसी से आक्रोशित होकर आरोपी छबिल कुर्रे ने छात्रा की हत्या की योजना बना ली।

आरोपी ने करीब सात दिन पहले योजना बनाई, जिसे 19 जुलाई को अंजाम दिया। आरोपी पहले दिन ही छात्रा को साथ ले जाते सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा था। लेकिन गाड़ी में नंबर नहीं होने और चेहरा स्पष्ट नहीं हो पाने की वजह से पकड़ से बाहर था। पुलिस ने बताया कि घटना से पांच दिन पहले आरोपी एक बाइक चोरी की और इसी बाइक को लेकर वह पहले भी छात्रा से मिलने का प्रयास किया था पर वह असफल रहा। एसपी ठाकुर ने बताया की जांच टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, वहीं 200 से अधिक सीडीआर को खंगाला। आरोपी बाइक झाड़ी में छिपाकर बस से नागपुर भाग गया था। जिसे मोबाइल लोकेशन के आधार पर ढूंढते हुए पुलिस नागपुर पहुंची। आरोपी नागपुर से भी भागने के प्रयास में था, जिसे समय रहते टीम ने गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच में पुलिस टीम ने शुरुआत से ही गंभीरता दिखाई और आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

डैम लेकर गया और फिर वहीं गला रेता

आरोपी ने बताया कि जब बाइक गांव की दिशा में नहीं मुड़ी तो छात्रा ने इसका विरोध किया। लेकिन वह कुछ बातचीत करने की बात कहकर डैम ले गया। जहां उसने छात्रा से जमकर विवाद किया। आरोपी छात्रा को रोजाना बातचीत करने के लिए दबाव बनाने लगा। लेकिन छात्रा ने उसकी बात नहीं मानी। इससे नाराज होकर आरोपी ने पूर्व योजना की तरह छात्रा को जमीन पर पटका और करीब 100 मीटर घसीटा। इसके बाद धारदार हथियार से छात्रा का गला रेतकर हत्या कर दी।

चोरी की बाइक, दो बार असउल हुआ

पूछताछ में आरोपी छबिल ने पुलिस को बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए उसने घटना से पांच दिन पहले एक बाइक चोरी की। इसी बाइक से 16 व 18 जुलाई को भी उसने छात्रा को अगवा करने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। 19 जुलाई को फिर स्कूल के बाहर पहुंचा। जहां छात्रा को देख उसे घर छोडऩे की बात कही। परिचित होने के चलते छात्रा उसकी बातों में आ गई और बाइक में बैठकर गांव की ओर चली गई। इसके बाद आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।

अब पुलिस को फारेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

हत्या के पहले छात्रा से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। आरोपी ने भी पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि उसने हत्या करने से पहले दुष्कर्म नहीं किया। पुलिस ने पीएम रिपोर्ट में केवल हत्या होने की जानकारी दी है। जबकि दुष्कर्म की पुष्टि के लिए सैंपल रायपुर लैब भेजा गया है। लैब से दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद ही धारा और जोड़ी जा सकेगी। छात्रा का शव बिना कपड़े के मिलने के सवाल पर पुलिस ने जमीन पर घसीटने की वजह से कपड़ा निकलना बता रही है। जबकि घटनास्थल पर शव की स्थिति देखने के बाद दुष्कर्म होना माना जा रहा था।

धान खरीदी केन्द्रों में माइक्रो एटीएम, किसानों को बैंकों के चक्कर से मिली मुक्ति…  आसानी से मिल रहा कैश
मानसून: इन राज्यों में 10 जून तक भारी बारिश की संभावना, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में कारगर है गुलाबजल, फायदे जानकार होगी हैरानी
नक्सल प्रभावित क्षेत्र में 260 बंद स्कूलों में फिर बजेगी घंटी, 11 हजार से अधिक बच्चों तक पहुंचेगा शिक्षा का उजियारा
राजनांदगांव में 5 करोड़ से ज्यादा का धान व 11 वाहन जब्त, खाद्य व राज्स्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में अब तक 486.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज
Next Article राजनीति: दिल्ली दौरे पर नहीं हुई हाई-कमान से मुलाकात, चुनावों को लेकर हुई चर्चा-सीएम बघेल सियासत: कांग्रेस को सताने लगी सेंधमारी की चिंता, दिल्ली दरबार में पहुंचे सीएम बघेल और सिंहदेव

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?