ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक और टैलेंट : ‘बसपन का प्यार और अरपा के धार’ के बाद ‘अब होश न खबर है’, धूम मचा रहे हैं छत्तीसगढ़ के बच्चे, देखे वीडियो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedNationalRaipur

एक और टैलेंट : ‘बसपन का प्यार और अरपा के धार’ के बाद ‘अब होश न खबर है’, धूम मचा रहे हैं छत्तीसगढ़ के बच्चे, देखे वीडियो

By @dmin
Published: November 28, 2021
Share
एक और टैलेंट : 'बसपन का प्यार और अरपा के धार' के बाद 'अब होश न खबर है', धूम मचा रहे हैं छत्तीसगढ़ के बच्चे, देखे वीडियो
एक और टैलेंट : 'बसपन का प्यार और अरपा के धार' के बाद 'अब होश न खबर है', धूम मचा रहे हैं छत्तीसगढ़ के बच्चे, देखे वीडियो
SHARE

रायपुर। मौजूदा समय में सोशल मीडिया एक ऐसा स्टेज बन चुका है कि जहां हर कोई अपने टैलेंट को दिखा सकता है। हर दिन फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए तमाम वीडियो आंखों के सामने से गुजरते हैं। इनमें कुछ वीडियोज ऐसे होते हैं जिनसे नजरें नहीं हट पाती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूजर्स पल भर में किसी भी वीडियो को वायरल करवा देते हैं। अब ये वीडियो चाहे किसी बड़े सेलिब्रिटी का हो या फिर आम जनता का। एक ऐसा ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। वीडियो गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले का बताया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के इस लड़के को…‘होश न खबर है…’बस्तर के बसपन का प्यार…के बाद अब बारी आई है गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के दूसरे बच्चे की. इस बच्चे ने सुष्मिता सेन के गाने ‘होश न खबर है….पर वो डांस किया कि आप यकीन नहीं करेंगे. ये वीडियो धूम मचा रहा है. pic.twitter.com/FfUwXRwjc9

— Nikhil Suryavanshi (@NikhilEditor) November 28, 2021

वायरल वीडियो में एक बच्चा मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के गाने ‘होश न खबर है’ पर बेहतरीन डांस कर रहा है। बच्चा इतना गजब का डांस का रहा है कि उसका वीडियो हर किसी के मोबाइल तक जा पहुंचा है। छत्तीसगढ़ के देशी कलाकार इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। बस्तर के सहदेव दिर्दो के ‘बचपन का प्यार’, जांजगीर के धर्मेंद्र दास महंत के बाद अब गौरेला पेड्रा मरवाही जिले का बच्चा इंटरनेट धूम मचा रहा है।

पेंड्रा विकास खंड के सरखोर गांव के मिडिल स्कूल के कक्षा सातवीं के छात्र विवेक का वीडियो इन दिनों स्थानीय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। छात्र विवेक चतुर्वेदी का यह वीडियो संकुल स्तरीय बाल मेला और खेल प्रतियोगिता के मौके का है। वहां साउंड सिस्टम पर गाना बज रहा था कि तभी विवेक ने थिरकना शुरू कर दिया। इसके बाद तो उसने ऐसा डांस किया कि हर कोई उसका मुरीद हो गया। वहां मौजूद लोगों ने ताली बजाकर बच्चे का उत्साहवर्धन किया। लोगों ने विवेक के इस बेहतरीन डांस का वीडियो रिकॉर्ड कर के उसे स्पशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब हर जगह छाया हुआ है।

विवेक डांस ही नहीं पढ़ाई में भी काफी होनहार है। वो पढ़ाई में अच्छे नंबर लाने के साथ ही खेलकूद प्रतियोगितांए भी जीतते रहता है।

दो फरवरी को 10वीं और 12वीं की परीक्षा तारीखों का होगा एलान
Breaking News : इसरो ने रचा इतिहास, सूर्य को जानने आदित्य एल-1 लॉन्च… जानिए मिशन से जु़ड़ी खास बातें  
पीएम मोदी ने किया रैपिडएक्स ट्रेन का उद्घाटन, पहले फेस में 17 किमी लंबा कॉरीडोर शुरू
घर से नाराज होकर स्कूटी में निकली बहन ने नदी में लगाई छलांग, बचाने कूदा भाई पर छूट गया हाथ
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस प्रवक्ता अधीर रंजन चौधरी के विवादित बयान पर कार्यवाही की मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फिर बढ़ा खतरा: स्कूलों में फैल रहा कोरोना, पिछले तीन दिन में 32 बच्चे व शिक्षक हुए संक्रमित ओमिक्रॉन वैरिएंट: इम्यूनिटी को चकमा दे गया तो मचेगी तबाही, आईसीएमआर का मॉडल रोक सकता है तीसरी लहर
Next Article भाजपा में बगावत, मंत्री-सांसद और बागियों को टिकट देने से नाराज कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन त्रिपुरा निकाय चुनाव में भाजपा का खेला, अगरतला में TMC और CPI का खाता भी नहीं खुला

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?