ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: त्रिपुरा निकाय चुनाव में भाजपा का खेला, अगरतला में TMC और CPI का खाता भी नहीं खुला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

त्रिपुरा निकाय चुनाव में भाजपा का खेला, अगरतला में TMC और CPI का खाता भी नहीं खुला

By @dmin
Published: November 28, 2021
Share
भाजपा में बगावत, मंत्री-सांसद और बागियों को टिकट देने से नाराज कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
भाजपा में बगावत, मंत्री-सांसद और बागियों को टिकट देने से नाराज कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। त्रिपुरा में सत्तारूढ़ दल भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के साथ खेला करते हुए निकाय चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है। भाजपा ने न सिर्फ 51 सदस्यीय अगरतला नगर निगम की सभी सीट जीतीं बल्कि कई अन्य शहरी स्थानीय निकायों में भी जीत हासिल की है। वहीं, विपक्षी दल टीएमसी और सीपीआई (एम) अगरतला नगर निकाय चुनाव में अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि भाजपा 15 सदस्यीय खोवाई नगर परिषद, 17 सदस्यीय बेलोनिया नगर परिषद, 15 सदस्यीय कुमारघाट नगर परिषद और नौ सदस्यीय सबरूम नगर पंचायत के सभी वार्डों को जीतने में सफल रही। उन्होंने बताया कि पार्टी ने 25 वार्ड धर्मनगर नगर परिषद, 15 सदस्यीय तेलियामुरा नगर परिषद और 13 सदस्यीय अमरपुर नगर पंचायत में भी क्लीन स्वीप किया है।

चुनाव अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि सोनमुरा नगर पंचायत और मेलाघर नगर पंचायत में भी विपक्ष का कोई दांव काम नहीं आया और भाजपा ने यहां भी सभी 13 सीटों पर जीत हासिल की। भाजपा ने 11 सदस्यीय जिरानिया नगर पंचायत को भी जीता। भाजपा ने अंबासा नगर परिषद की 12 सीटों को जीत लिया। जबकि यहां टीएमसी और सीपीआई-एम ने एक-एक सीट जीती यहां एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के पास भी आई है। वहीं, भाजपा ने कैलाशहर नगर परिषद की 16 सीटों पर भी जीत हासिल की। यहां माकपा को एक सीट मिली। पानीसागर नगर पंचायत में भाजपा 12 सीटों पर विजयी हुई और सीपीआई (एम) ने एक पर कब्जा किया।

भाजपा ने अगरतला नगर निगम की सभी 334 सीटों, 13 नगर निकायों और राज्य की छह नगर पंचायतों के लिए उम्मीदवार खड़े किए थे। भाजपा के उम्मीदवारों ने 112 सीटों पर तो निर्विरोध जीत हासिल की थी। बाकी 222 सीटों पर 25 नवंबर को मतदान हुआ था।

बता दें कि त्रिपुरा में पिछले कुछ दिनों से सत्तारूढ़ भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच राजनैतिक लड़ाई चरम पर चल रही थी। एक तरफ भाजपा अपने अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़ रही थी तो टीएमसी त्रिपुरा में सेंध लगाने की जुगत में थी। इससे पहले 2018 में सीपीआई (एम) को उखाड़कर बिप्लब कुमार देब की सरकार सत्ता में आई थी। वहीं, इस बार टीएमसी की घुसपैठ को बिप्लब कुमार देव की सरकार नाकाम करने में सफल रही है।

उधर, टीएमसी ने चुनावों में वोटों की धांधली और भाजपा पर लोगों को डरा-धमकाकर अपने पक्ष में वोट देने का आरोप लगाया है। वहीं, माकपा ने पांच नगर निकायों में नए सिरे से चुनाव कराने की मांग की है। दोनों पार्टियों ने दावा किया कि भाजपा समर्थकों ने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर हमला किया और चुनावों में धांधली की लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी रही। हालांकि भाजपा खेमे ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

वहीं दूसरी ओर चुनावों में उनकी पार्टी की बड़ी जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कोलकाता में कहा कि त्रिपुरा निकाय चुनावों के नतीजों ने टीएमसी के पूर्वोत्तर राज्य में प्रवेश करने के दावों की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव के नतीजों से पता लगता है कि लोगों में अभी भी भाजपा पर भरोसा कायम है। घोष ने त्रिपुरा में प्रचार कर रहे तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को ‘किराए के लोग बताते हुए संवाददाताओं से कहा कि भाजपा का राज्य के निवासियों के साथ मजबूत रिश्ता है।

Big Breaking: एग्जिट पोल: एक्सिस माय इंडिया का अनुमान, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त
कोरोना वैक्सीन: छत्तीसगढ़ में कोविड 19 वैक्सीन के टीकाकरण की तैयाारियां प्रगति पर
देवस्नान पूर्णिमा: इस बार जगन्नाथ मंदिरों में नहीं दिखी रौनक, मुख्य पुजारी ने चंद सहयोगियों के साथ पुरा किया पूजा अनुष्ठान
छत्तीसगढ़ में कोरोना ब्लास्ट: एक्टिव मरीजों का आंकड़ा एक लाख के पार…. पिछले 24 घंटे में सामने आए 15 हजार से अधिक नए केस
चीन में कोरोना से हाहाकार : शंघाई-बीजिंग में सामान की डिलीवरी लेने पर भी रोक, जनता में फैल रहा आक्रोश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक और टैलेंट : 'बसपन का प्यार और अरपा के धार' के बाद 'अब होश न खबर है', धूम मचा रहे हैं छत्तीसगढ़ के बच्चे, देखे वीडियो एक और टैलेंट : ‘बसपन का प्यार और अरपा के धार’ के बाद ‘अब होश न खबर है’, धूम मचा रहे हैं छत्तीसगढ़ के बच्चे, देखे वीडियो
Next Article श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिसिन पर लोगों को अब दवाईयों के मूल्य में मिलेगी 72 प्रतिशत तक की छूट श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिसिन पर लोगों को अब दवाईयों के मूल्य में मिलेगी 72 प्रतिशत तक की छूट

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?