ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिसिन पर लोगों को अब दवाईयों के मूल्य में मिलेगी 72 प्रतिशत तक की छूट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिसिन पर लोगों को अब दवाईयों के मूल्य में मिलेगी 72 प्रतिशत तक की छूट

By @dmin
Published: November 28, 2021
Share
श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिसिन पर लोगों को अब दवाईयों के मूल्य में मिलेगी 72 प्रतिशत तक की छूट
श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिसिन पर लोगों को अब दवाईयों के मूल्य में मिलेगी 72 प्रतिशत तक की छूट
SHARE
  • पहले चरण की दुकानों में 62 प्रतिशत तक छूट मिल रही है, अब 10 प्रतिशत ज्यादा छूट के साथ मिलेंगी दवाईयां
  • योजना की बढ़ती लोकप्रियता से सेवा प्रदाताओं में छूट देने की बढ़ी प्रतिस्पर्धा

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लोगों को किफायती दर पर दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पहल शुरू की गई है। श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना के दूसरे चरण में अब लोगों को दवाइयों के मूल्य में 72 प्रतिशत की छूट मिलेगी पहले चरण की दुकानों में अभी 62 प्रतिशत तक की छूट मिल रही थी।

रायपुर नगर निगम अंतर्गत सेवा प्रदाताओं की ओर से अधिकतम 72 प्रतिशत तक एमआरपी में छूट दिए जाने का प्रस्ताव शासन को मिला है। यह दर रायपुर नगर निगम को अभी तक प्राप्त दरों में सबसे अधिक है। योजना की बढ़ती लोकप्रियता के कारण नए मेडिकल स्टोरों के लिए न केवल बड़ी संख्या में सेवा प्रदाता आगे आ रहे हैं। बल्कि दवाओं के मूल्य में छूट को लेकर उनमें प्रतिस्पर्धा भी बढ़ी है।

श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना के पहले चरण में रायपुर नगर निगम के अंतर्गत दो दुकानें खोली गई थी। जिनमें सेवा प्रदाताओं द्वारा 62 प्रतिशत तक छूट के साथ दवाईयां ग्राहकों को दी जा रही है। दूसरे चरण में अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल, डॉ. भीम राव अंबेडकर अस्पताल के पास, केनाल रोड में जन सुविधा केन्द्र, आयुर्वेदिक कॉलेज के पास, रोहणीपुरम तालाब के पास, शीतला मंदिर बुढ़ातालाब के पास मेडिकल स्टोर्स के संचालन के लिए सेवा प्रदाताओं से निविदाएं आमंत्रित की गई थी। इसमें पांच सेवा प्रदाताओं ने भाग लिया। नए प्रस्तावों के बाद उपभोक्ताओं को अब दवाओं की खरीदी में 10 प्रतिशत का और फायदा होगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीत अक्टूबर माह में इस योजना के तहत राज्य में 84 श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर के साथ इस योजना का शुुभारंभ किया था। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा संचालित इस योजना में आने वाले समय में प्रदेश के 169 शहरों में 188 मेडिकल स्टोर्स प्रारंभ किये जा रहे है। इन मेडिकल स्टोर्स में 251 प्रकार की जेनरिक दवाईयां तथा 27 सर्जिकल उत्पाद की बिक्री अनिवार्य रखी गई है। इसके अलावा वन विभाग के संजीवनी के उत्पाद, सौंदर्य प्रसाधन उत्पाद और शिशु आहार आदि का भी विक्रय का प्रावधान है।

इन मेडिकल स्टोरों से मिलने वाली जेनेरिक दवाईयां सिपला, एलेम्बिक, रेनबैक्सी, केडिला, फाईजर जैसी 20 ब्रांडेड प्रतिष्ठित कंपनी की होंगी, जो सस्ती होने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण भी है। इन मेडिकल स्टोर्स में दर्द और ज्वर नाशक, मांसपेशियों को आराम देने वाली दवाई, महिलाओं के मासिक धर्म, गर्भावस्था की दवाई, एलर्जी, आंख, कान, नाक, गला रोग, हृदय रोग, सर्दी-खाँसी- बुखार, लोकल एवं जनरल अनेसथेसिया, थायराइड की दवाइयां, एंटीफंगल दवा, विटामिन की गोलियां एवं त्वचा संबंधी रोगों की दवाई उपलब्ध है।

कर्ज के मकडज़ाल में फँसता छत्तीसगढ़! चुनावी वायदे पूरे करने के फेर में हर माह देने पड़ रहे 500 करोड़, नई सरकार में और बढ़ जाएगी ब्याज राशि
होली पर अम्बेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी आपात चिकित्सा सेवा, मेडिकल स्टाफ को विशेष निर्देश, सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी
मन की बात में बोले पीएम मोदी – पहलगाम के पीड़ितों को न्याय मिलेगा, साजिश करने वालों को देंगे कठोर जवाब
पारंपरिक लोहारी से आत्मनिर्भरता का सफर
आरंग में आयोजित रोजगार मेला में केन्द्रीय सेवाओं में 75 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भाजपा में बगावत, मंत्री-सांसद और बागियों को टिकट देने से नाराज कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन त्रिपुरा निकाय चुनाव में भाजपा का खेला, अगरतला में TMC और CPI का खाता भी नहीं खुला
Next Article नया खतरा: केंद्र ने राज्य सरकारों को किया अलर्ट, बताईं सावधानियां नया खतरा: केंद्र ने राज्य सरकारों को किया अलर्ट, बताईं सावधानियां

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?