ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उपचुनाव में नया मोड़, विधायक की अपील-इस गुट की प्रत्याशी को निर्विरोध जिताएं
Share
Notification Show More
Latest News
अथ उद्यम से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी नई पहचान, अब छोटे व्यवसाय बनेंगे सफल उद्यम
October 24, 2026
रेल यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें कैंसिल : 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रहेंगी रद्द
October 24, 2026
बल्क परचेस निर्णय से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास
October 24, 2026
उप मुख्यमंत्रीअरुण साव ने की खिलाड़ियों की हौसला अफजाई, मैच देखने पहुंचे हॉकी स्टेडियम
October 24, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना 
October 23, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

उपचुनाव में नया मोड़, विधायक की अपील-इस गुट की प्रत्याशी को निर्विरोध जिताएं

By @dmin Published October 17, 2022
Share
उपचुनाव में नया मोड़, विधायक की अपील-इस गुट की प्रत्याशी को निर्विरोध जिताएं
उपचुनाव में नया मोड़, विधायक की अपील-इस गुट की प्रत्याशी को निर्विरोध जिताएं
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे व उद्धव ठाकरे गुट के बीच पहली चुनावी जंग में नया मोड़ आ गया है। मुंबई के उपनगर अंधेरी की पूर्वी विधानसभा सीट पर 3 नवंबर को उपचुनाव होने जा रहा है। शिंदे व ठाकरे दोनों गुटों के लिए यह सीट नाक का सवाल है। इस बीच, शिंदे गुट के ही एक विधायक ने ठाकरे गुट की प्रत्याशी रुतुजा लटके का समर्थन कर दिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने लटके को निर्विरोध जिताने की अपील भी की है।

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने रुतुजा लटके को अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है। लटके दिवंगत शिवसेना विधायक रमेश लटके की पत्नी हैं। शिंदे खेमा इसे प्रतिष्ठा की लड़ाई बता रहा है और पूरी ताकत से चुनाव मैदान में डटा है, ताकि ठाकरे को चुनाव में शिकस्त दी जा सके।

इस बीच, शिंदे खेमे के एक विधायक ने रविवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर उनकी मुसीबत बढ़ा दी। इस विधायक ने शिंदे से अनुरोध किया है कि वे रुतुजा लटके को निर्विरोध जिताने के लिए भाजपा से चर्चा करें।

लटके के बीएमसी से इस्तीफे का मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा
ठाकरे गुट ने रुतुजा लटके को बीएमसी से इस्तीफा दिलाकर प्रत्याशी बनाया है। बीएमसी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं कर रही थी, इसलिए यह मामला बॉम्बे हाईकोर्ट तक पहुंचा था। गत गुरुवार को हाईकोर्ट ने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को निर्देश दिया कि वह रुतुजा लटके का इस्तीफा मंजूर करे। इसके बाद लटके की उम्मीदवारी का रास्ता साफ हो गया। कहा जा रहा था कि शिंदे सरकार बीएमसी पर इस्तीफा मंजूर नहीं करने के लिए दबाव डाल रही थी। हालांकि बीएमसी प्रमुख इकबाल सिंह चहल ने ऐसे किसी दबाव से इनकार किया है।

पति भी उद्धव ठाकरे के प्रति वफादार थे, मैं भी रहूंगी
उधर, रुतुजा लटके का कहना है कि उनके पति रमेश लटके भी उद्धव ठाकरे के प्रति वफादार थे और वह भी रहेंगी। चुनाव लड़ूंगी तो उद्धव ठाकरे की पार्टी से ही। लटके की आकस्मिक मृत्यु के बाद अंधेरी पूर्व के लिए उपचुनाव हो रहा है।

राज ठाकरे ने की भाजपा से अपील, फडणवीस बोले-विचार करेंगे
मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने भी लटके की उम्मीदवारी के समर्थन के लिए महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा है। फडणवीस ने कहा कि उन्हें राज ठाकरे का पत्र मिला है और वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार करेंगे। ठाकरे ने फडणवीस से अनुरोध किया था कि वे दिवंगत विधायक रमेश लटके की पत्नी के खिलाफ अंधेरी पूर्व उपचुनाव में भाजपा की तरफ से उम्मीदवार न उतारें।

You Might Also Like

अथ उद्यम से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी नई पहचान, अब छोटे व्यवसाय बनेंगे सफल उद्यम

रेल यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें कैंसिल : 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रहेंगी रद्द

बल्क परचेस निर्णय से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास

उप मुख्यमंत्रीअरुण साव ने की खिलाड़ियों की हौसला अफजाई, मैच देखने पहुंचे हॉकी स्टेडियम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना 

@dmin October 17, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम की अपील के बाद मेडिकल ऑफिसर ने कर दी शुरुआत, हिन्दी में लिखा मरीज का प्रिस्क्रिप्शन.. डॉक्टर के साथ पर्ची में भी चर्चा में
Next Article वैशाली नगर जोन के लोगों का निगम में प्रदर्शन.. कहा- जो सड़क नाली न बनाए वो सरकार निकम्मी है

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?