ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वैशाली नगर जोन के लोगों का निगम में प्रदर्शन.. कहा- जो सड़क नाली न बनाए वो सरकार निकम्मी है
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

वैशाली नगर जोन के लोगों का निगम में प्रदर्शन.. कहा- जो सड़क नाली न बनाए वो सरकार निकम्मी है

By Mohan Rao
Published: October 17, 2022
Share
लोगों ने किया निगम में प्रदर्शन
SHARE

भिलाई। नगर निगम भिलाई में सोमवार को वैशाली नगर जोन के बाबा दीप सिंह नगर के लोगों ने प्रदर्शन किया। क्षेत्र में सड़क व नाली जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं होने से नाराज लोगों ने बैनर हाथ में लेकर प्रदर्शन किया। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जा सड़क व नाली न बनाए वो सरकार निकम्मी है। लोगों ने इस दौरान एक ज्ञापन भी सौंपा जिसके माध्यम से अपने क्षेत्र में सड़क व नाली जैसी मूलभूत जरूरतों को पूरा करने का निवेदन किया।

प्रदर्शन करने वाले लोगों ने निगम प्रशासन व सरकार का निकम्मा बताया। लोगों का कहना है कि बाबा दीप सिंह नगर में कई आवासीय क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर नगर निगम ने अब तक न तो सड़क बनाई है और न ही यहां पर नाली व नल कनेक्शन की सुविधा दी है। क्षेत्र के लोग नगर निगम भिलाई को हर तरह का टैक्स देते हैं इसके बाद भी निगम प्रशासन द्वारा क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं पूरा नही कर रही है। क्षेत्र के लोगा वर्षों से सड़क व नाली जैसी मूलभूत सुविधा के लिए तरस रहे हैं।

वैशाली नगर जोन के कई कॉलोनियां में नहीं है सड़क पर नाली
वैशाली नगर जोन में सड़क व नाली की समस्या अकेले बाबा दीप सिंह नगर की नहीं है बल्कि एक बड़ी आबादी इस समस्या से जूझ रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सड़कों को लेकर लगातार विभाग व अफसरों को हिदायत दे रहे हैं लेकिन वैशाली नगर जोन के कॉलोनियों की कोई सुध नहीं ले रहा है। वैशाली नगर जोन के कैलाश नगर का बड़ा हिस्सा मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। यहां पर हाल ही में हुए चुनाव में बड़े बड़े वादे कर कांग्रेस के पार्षद जीते और महापौर भी कांग्रेस का बना लेकिन सड़क व नाली के नाम पर लेागों को अब भी धोखा ही मिल रहा है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटों सामने आए 1879 नए मरीज…. 12 मरीजों की हुई मौत
भयंकर हादसा, होटल में आग लगने से 8 लोगों की मौत, जान बचाने खिड़कियों से कूदे कई लोग
Accident : आमने-सामने से टकराए हाईवा और कार, तीन की मौत
एक्टिवा सवार युवक व युवती की सड़क हादसे में मौत, कुम्हारी स्टेशन चौक पर देर रात स्पोर्ट्स कार ने मारी टक्कर
विधायक देवेन्द्र के तीन बड़े ड्रीम प्रोजेक्ट का सीएम करेंगे लोकार्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article उपचुनाव में नया मोड़, विधायक की अपील-इस गुट की प्रत्याशी को निर्विरोध जिताएं उपचुनाव में नया मोड़, विधायक की अपील-इस गुट की प्रत्याशी को निर्विरोध जिताएं
Next Article भारत की पहली एल्यूमीनियम की बोगियों वाली मालगाड़ी रवाना, रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी… जानिए इस मालगाड़ी की खास बातें

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?