ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उत्तर भारत में आज भारी बारिश की संभावना, लू से मिलेगी राहत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

उत्तर भारत में आज भारी बारिश की संभावना, लू से मिलेगी राहत

By @dmin
Published: July 12, 2021
Share
उत्तर भारत में आज भारी बारिश की संभावना, लू से मिलेगी राहत
उत्तर भारत में आज भारी बारिश की संभावना, लू से मिलेगी राहत
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर भारत के बड़े इलाके में सोमवार को भारी बारिश का अनुमान जताया है। इससे इन इलाकों में बीते करीब एक महीने से चल रही भीषण लू से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, चंडीगढ़, पंजाब और पश्चिम उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान जताया है। दिल्ली में रविवार को भी तापमान काफी अधिक था। दिन में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था, जो इस सीजन के औसत से तीन डिग्री अधिक है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह 28.8 डिग्री सेल्सियस था।

इससे पहले मौसम विभाग की ओर से 10 जुलाई को उत्तर भारत के इलाकों में दक्षिण पश्चिम मॉनसून के पहुंचने की उम्मीद जताई गई थी, लेकिन यह गलत साबित हुआ। अब आईएमडी की ओर से जारी बुलेटिन में सोमवार को भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भी अच्छी बारिश का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और तेज बारिश हो सकती है। विभाग की ओर से उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र के कुछ इलाकों के लिए रेड वॉर्निंग जारी की गई है। बता दें कि मई में महाराष्ट्र समेत कई राज्यों को ताउते तूफान के कहर से गुजरना पड़ा था। उत्तर भारत के कई राज्यों के अलावा पश्चिम उत्तर प्रदेश, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, पूर्वी राजस्थान, सिक्कम, ओडिशा में भी अच्छी खासी बारिश हो सकती है। यही नहीं पश्चिम मध्य प्रदेश और बिहार में भी भारी बारिश का अनुमान है।

कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों के समान के साथ कार और बाइक जलकर हुई खाक
Big News_ जानलेवा सिरप: 66 बच्चों की मौत से हड़कंप, दवा कंपनी पर स्वास्थ्य विभाग का छापा
हथखोज हत्याकांड का Iive Video : देखें किस बेरहमी से की गई हत्या… पुलिस ने निकाला आरोपियों का जुलूस
मेरा दिल वापस धड़क रहा है, सांस लेने में और भी ज्यादा मजा आ रहा हैः सुनील ग्रोवर
दर्दनाक हादसा: बंद झोपड़ी में जिंदा जलकर 4 मासूमों की मौत, कोरोना से बचाव के लिए बच्चों को झोपड़ी में किया था लॉक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bear entered Sitapur, injured villagers… On receiving information, Minister Amarjit Bhagat took cognizance सीतापुर में भालू घुसा, ग्रामीणों को किया घायल… सूचना मिलने पर मंत्री अमरजीत भगत ने लिया संज्ञान… तत्काल भेजा बचाव दल
Next Article हिमाचल में बादल फटने से तबाही, पानी में बह गईं कारें, घरों को पहुंचा नुकसान हिमाचल में बादल फटने से तबाही, पानी में बह गईं कारें, घरों को पहुंचा नुकसान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?