ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इस पाकिस्तानी गेंदबाज को विराट से छक्के खाने का दुख नहीं, बोले- अगर ये लोग मारते तो बुरा लगता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

इस पाकिस्तानी गेंदबाज को विराट से छक्के खाने का दुख नहीं, बोले- अगर ये लोग मारते तो बुरा लगता

By Om Prakash Verma
Published: December 1, 2022
Share
इस पाकिस्तानी गेंदबाज को विराट से छक्के खाने का दुख नहीं, बोले- अगर ये लोग मारते तो बुरा लगता
इस पाकिस्तानी गेंदबाज को विराट से छक्के खाने का दुख नहीं, बोले- अगर ये लोग मारते तो बुरा लगता
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क/नई दिल्ली (एजेंसी)। टी20 विश्व कप 2022 में भारतीय टीम को सेमीफाइनल में 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में हार के बाद भारतीय टीम की खासी आलोचना हुई थी, लेकिन विराट कोहली के लिए यह विश्व कप शानदार रहा था। कोहली टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। इस टूर्नामेंट में भारत के पहले ही मैच में विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ कमाल की पारी खेली थी। इस मैच में भारतीय टीम को चार विकेट बहुत जल्दी गिर गए थे। इसके बाद भारत की हार लगभग तय हो चुकी थी, लेकिन कोहली ने हार्दिक के साथ शतकीय साझेदारी कर भारत की वापसी कराई।

इसके बाद हार्दिक बड़े शॉट नहीं खेल पा रहे थे तो कोहली ने मैच फिनिश भी किया। इस दौरान उन्होंने दबाव भरे हालात में पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ की गेंदों पर लगातार दो छक्के लगाकर मैच पाकिस्तान से छीन लिया था। भारत को जीत के लिए आखिरी आठ गेंदों में 28 रनों की जरूरत थी और कोहली ने रऊफ की दो गेदों पर दो छक्के लगाकर पाकिस्तान से मैच छीन लिया था।

इस दौरान विराट कोहली ने एक ऐसा शॉट खेला था, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए थे। हारिस रऊफ पर उनके दो छक्कों की चर्चा टूर्नामेंट खत्म होने के बाद भी होती रही है। अब खुद हारिस रऊफ ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। हारिस रऊफ का कहना है कि उन्हें विराट से छक्के खाने का कोई दुख नहीं है। अगर हार्दिक पांड्या ये दिनेश कार्तिक उनकी गेंदों पर छक्के लगाते तो उन्हें ज्यादा दुख होता। रऊफ के अनुसार विराट कोहली को छोड़कर विश्व क्रिकेट का कोई भी खिलाड़ी उन्हें लगातार दो छक्के नहीं मार सकता था।

हारिस रऊफ ने कहा, वह उनकी क्लास थी और वह जिस तरह के शॉट खेलते हैं, और जो दो छक्के उन्होंने लगाए, मुझे नहीं लगता कि कोई अन्य खिलाड़ी इस तरह के शॉट मार सकता था। अगर दिनेश कार्तिक या हार्दिक पांड्या ने मुझे इस तरह मारा होता, तो मुझे दुख होता, लेकिन वह कोहली थे और उनकी अलग क्लास है। मुझे इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह (कोहली) मुझे उस लेंथ से सामने की तरफ मार सकते हैं। इसलिए जब उन्होंने वह शॉट मारा, तो वह उनकी क्लास थी। मेरी योजना ठीक थी लेकिन वह शॉट अलग क्लास की थी।

रऊफ ने आगे कहा देखिए, भारत को अंतिम 12 गेंदों में 31 रनों की जरूरत थी। मैंने चार गेंदों पर केवल तीन रन दिए थे। मुझे पता था कि नवाज आखिरी ओवर फेंक रहे थे, वह एक स्पिनर हैं और मैंने उनके लिए कम से कम चार बाउंड्री छोडऩे की कोशिश की थी और 20 से ज्यादा रन उनके लिए छोडऩा चाहता था। अंतिम आठ गेंदों में 28 रन चाहिए थे, मैंने तीन धीमी गेंद फेंकी और वह धोखा खा गया। मैंने चार में से केवल एक तेज गेंद फेंकी थी। क्योंकि मैदान की किनारे वाली बाउंड्री बड़ी थीं।

विराट कोहली पर बात करते हुए रऊफ ने कहा मैं सिडनी में ग्रेड एक क्लब क्रिकेट खेल रहा था और मैंने भारतीय टीम को गेंदबाजी की थी। विराट कोहली, केएल राहुल, रवि शास्त्री, उन्होंने हमेशा मुझसे बहुत गर्मजोशी से मुलाकात की। वास्तव में, विश्व कप के दौरान रवि शास्त्री ने मुझसे कहा था कि वह मेरी सफलता और बदलाव को देखकर बहुत खुश हुए। कोहली ने भी काफी सराहना की। उन्होंने मुझसे कहा कि तुमने हमारे नेट्स पर गेंदबाजी की और अब यह देखकर अच्छा लगा कि तुम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करते हो।

जागेश वर्मा और रानू वर्मा का नया छत्तीसगढ़ी एल्बम रायपुर शहर हुआ रिलीज…
भिलाई के सटोरिए झारखंड के हजारीबाग में चला रहे थे आनलाइन सट्टा, तीन सगे भाईयों सहित 6 गिरफ्तार
जीएसटी कलेक्शन नवंबर महीने बढ़कर पहुंचा एक लाख करोड़ के पार
2 करोड़ से शहर के तालाबों का होगा सरंक्षण एवं सौदर्यीकरण, 6 तालाबों के प्रदूषित पानी से मिलेगी जनता को राहत: वोरा
कोरोना से देशभर में 30 हजार से ज्यादा मौतें: पिछले 24 घंटे में सामने आए सर्वाधिक 49310 नए मामले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुबह की पहली किरण के साथ शुरू हुई अग्निवीर भर्ती रैली, 70 हजार युवा देश सेवा के लिए दिखाएंगे दमखम, जिला प्रशासन ने जारी किया गाइडलाइन सुबह की पहली किरण के साथ शुरू हुई अग्निवीर भर्ती रैली, 70 हजार युवा देश सेवा के लिए दिखाएंगे दमखम, जिला प्रशासन ने जारी किया गाइडलाइन
Next Article Hemchand Yadav Birthday:नमो फाउंडेशन ने उनकी स्मृति पर गरीबों और जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़ों का किया वितरण Hemchand Yadav Birthday:नमो फाउंडेशन ने उनकी स्मृति पर गरीबों और जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़ों का किया वितरण

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?