ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इंद्रावती टाइगर रिजर्व में भ्रष्टाचार की जांच में कोई प्रगति नहीं, ग्रामीणों का भरोसा टूटा; स्वतंत्र जांच की मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsChhattisgarhFeatured

इंद्रावती टाइगर रिजर्व में भ्रष्टाचार की जांच में कोई प्रगति नहीं, ग्रामीणों का भरोसा टूटा; स्वतंत्र जांच की मांग

By Om Prakash Verma
Published: June 17, 2025
Share
इंद्रावती टाइगर रिजर्व में भ्रष्टाचार की जांच में कोई प्रगति नहीं, ग्रामीणों का भरोसा टूटा; स्वतंत्र जांच की मांग
इंद्रावती टाइगर रिजर्व में भ्रष्टाचार की जांच में कोई प्रगति नहीं, ग्रामीणों का भरोसा टूटा; स्वतंत्र जांच की मांग
SHARE

बीजापुर। इंद्रावती टाइगर रिजर्व के धरमारम वन परिक्षेत्र के भट्टिगुड़ा गांव में देवगुड़ी और चारागाह निर्माण में हुए कथित भ्रष्टाचार की जांच में वन विभाग की सुस्त कार्यशैली फिर सवालों के घेरे में है। दो साल से लंबित इस मामले में जांच समिति ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। एसडीओ मनोज बघेल ने 20 जून तक रिपोर्ट सौंपने का आश्वासन दिया था, लेकिन जांच में कोई प्रगति नहीं हुई है।

जांच कागजों में उलझी
2023 में गठित जांच समिति ने केवल कोंडापल्ली सरपंच से संपर्क किया है, जबकि भट्टिगुड़ा में कार्यस्थल का निरीक्षण तक नहीं हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारी जानबूझकर जांच को टाल रहे हैं, ताकि दोषियों को बचाया जा सके। पूर्व रेंजर, जिनके कार्यकाल में यह निर्माण हुआ, जल्द रिटायर होने वाले हैं, जिससे जांच की धीमी गति पर संदेह बढ़ गया है।

क्या रिटायरमेंट से पहले दब जाएगी फाइल?
स्थानीय सूत्रों का कहना है कि यदि 20 जून तक स्पष्ट रिपोर्ट नहीं आई, तो यह मामला अन्य घोटालों की तरह फाइलों में दब जाएगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जांच शीघ्र पूरी नहीं हुई, तो वे सड़कों पर उतरकर विरोध करेंगे।

स्वतंत्र जांच एजेंसी की मांग
विभागीय जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों और विशेषज्ञों ने मांग की है कि मामले की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आए और दोषियों को सजा मिले।

संवेदनशील इको जोन में भ्रष्टाचार से जैव विविधता को खतरा
इंद्रावती टाइगर रिजर्व जैसे पर्यावरणीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में भ्रष्टाचार न केवल सरकारी धन की बर्बादी है, बल्कि जैव विविधता के लिए भी खतरा है। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि क्या जांच समिति 20 जून से पहले भट्टिगुड़ा पहुंचकर निष्पक्ष जांच करेगी, या यह मामला फाइलों में दफन हो जाएगा। एसडीओ मनोज बघेल ने बताया कि आगामी गुरुवार को कोंडापल्ली साप्ताहिक बाजार में सरपंच और ग्रामीणों से मिलकर बयान दर्ज किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच जल्द पूरी कर रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।

थोड़ी सी नहीं, यहां न्यू ईयर पर पी डाली करीब 100 करोड़ रुपये की शराब!
बीएसएफ ने भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे पांच घुसपैठिए किए ढेर, नशीले पदार्थ व हथियार बरामद
CG Breaking : जशपुर में सामने आया है चौंकाने वाला मामला, जिसकी हो गई थी हत्या वह जिंदा लौटा
पूरी दुनिया में Gmail पड़ा ठप, यूजर नहीं भेज पा रहे ईमेल, Youtube में भी आई दिक्कत
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं, बोले-ई-बहन के स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक है पर्व
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Weather Update: बस्तर से दुर्ग पहुंचा मानसून, राजधानी समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना Weather Update: बस्तर से दुर्ग पहुंचा मानसून, राजधानी समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना
Next Article टेस्ट क्रिकेट में ICC बदल रहा नियम, अब चार दिन के होंगे टेस्ट मैच, लेकिन भारत सहित ये तीन टीमें रहेंगी अपवाद टेस्ट क्रिकेट में ICC बदल रहा नियम, अब चार दिन के होंगे टेस्ट मैच, लेकिन भारत सहित ये तीन टीमें रहेंगी अपवाद

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?