ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आसमान से गिरी मौत: आकाशीय बिजली से गई 67 लोगों की जान, पीएम ने जताया दुख
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

आसमान से गिरी मौत: आकाशीय बिजली से गई 67 लोगों की जान, पीएम ने जताया दुख

By @dmin
Published: July 12, 2021
Share
आसमान से गिरी मौत: आकाशीय बिजली से गई 67 लोगों की जान, पीएम ने जताया दुख
आसमान से गिरी मौत: आकाशीय बिजली से गई 67 लोगों की जान, पीएम ने जताया दुख
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बारिश कहर बनकर टूट रही है। बारिश के दौरान आसमान से बिजली गिरने के कारण उत्तर प्रदेश में 38 मौतें हुई हैं तो वहीं राजस्थान में 20 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भी बिजली गिरने से अब तक 7 लोगों की जान चली गई है। इस बीच पीएम मोदी ने भी राजस्थान में आकाशीय बिजली गिरने को लेकर संवेदना व्यक्त की है। वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मृतकों के परिवारवालों को 5-5 लाख रुपये की मदद देने का ऐलान किया है।

राजस्थान में रविवार को बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत हुई है। जयपुर के आमेर महल के वॉच टावर पर भी बिजली गिरी और यहां मौजूद टूरिस्टों को अपनी चपेट में ले लिया। अकेले जयपुर में ही 12 लोगों की मौत दर्ज की गई है। आमेर महल के वॉच टावर पर जान गंवाने वालों में अधिकांश लोग सेल्फी ले रहे थे। तभी आसमान से गिरी बिजली की वजह से वहां मौजूद लोग आसपास की झाडिय़ों में गिर गए।

उत्तर प्रदेश में भी गई 40 लोगों की जान
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रविवार को आकाशीय बिजली ने कहर ढा दिया। कुल 40 लोगों की मौत हो गई है। कानपुर व आसपास के जिलों में 18, प्रयागराज में 13, कौशाम्बी में तीन, प्रतापगढ़ में एक, आगरा में तीन और वाराणसी व रायबरेली जिले में एक-एक व्यक्ति की जान चली गई। आकाशीय बिजली गिरने से कई लोग घायल भी हुए हैं। सबसे ज्यादा नुकसान कानपुर मंडल में हुआ है। कानपुर देहात में भोगनीपुर तहसील के अलग-अलग गांवों में पांच, घाटमपुर में एक, फतेहपुर जिले में सात और हमीरपुर के ऊपरी ग्राम में दो लोगों की मौत हो गई। घाटमपुर में 38 मवेशियों की भी मौत हुई है। प्रयागराज में गरज-चमक के साथ हुई बारिश के दौरान अलग-अलग इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज की तहसील कोरांव, बारा, करछना और सोरांव में आकाशीय बिजली गिरने की घटना से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों को नियमानुसार अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

मध्य प्रदेश में भी गई 7 लोगों की जान
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से 2 शिवपुर जिले के थे और 2 ग्वालियर के। इसके अलावा शिवपुरी, अनुपुर, और बेतुल जिलों में भी एक-एक की मौत दर्ज की गई है।

कोरोना का असर : कोर्ट में लंबित मामलों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सुप्रीम कोर्ट में 66,727 मामलों का बैकलॉग
कन्नड़ पॉवर स्टार को मिलेगा कर्नाटक रत्न अवॉर्ड: पुनीत राजकुमार को राज्य सरकार मरणोपरांत करेगी सम्मानित
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को कंवर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने दी बधाई एवं करमा तिहार के लिए आमंत्रण
खाद्यमंत्री प्रवासी श्रमिकों के लिए आयोजित जनता का फैसला कार्यक्रम में हुए शामिल, कहा- गरीब-अमीर सबके लिए सस्ता राशन उपलब्ध करा रही है राज्य सरकार
चौहान स्टेट के संचालक के खिलाफ एफआईआर, लापरवाही के कारण गई थी युवक की जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्यसभा चुनाव में हिस्सा लेने वाले भाजपा विधायक कोरोना पॉजिटिव बड़ी राहत: देश में कोरोना को मात देने वाले 3 करोड़ के पार… बीते 24 घंटों में सामने आए 40 हजार से कम मामले… छत्तीसगढ़ में और कम हुई संक्रमण दर
Next Article केंद्रीय मंत्री गडकरी ने पेट्रोल की कीमतों को बताया बड़ी समस्या, दिया यह समाधान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?