ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आलिया की पहली हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन की रिलीज डेट जारी, नेटफ्लिक्स ने किया ऐलान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

आलिया की पहली हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन की रिलीज डेट जारी, नेटफ्लिक्स ने किया ऐलान

By Sonu Sahu
Published: January 20, 2023
Share
SHARE

भले ही स्टार किड होने के चलते आलिया भट्ट को बॉलीवुड में ब्रेक आसानी से मिल गया हो, लेकिन आगे का रास्ता उन्होंने खुद तय किया है। अपनी पहली ही फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से उन्होंने बॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मनवा लिया था। अब आलिया हॉलीवुड में भी अपना दमखम दिखाने वाली हैं। उनकी पहली विदेशी फिल्म है हार्ट ऑफ स्टोन, जिसकी रिलीज डेट जारी हो गई है। आइए जानते हैं कब आएगी आलिया की यह फिल्म।

आलिया के साथ फिल्म में अभिनेत्री गैल गैडोट और अभिनेता जेमी डोर्नन हैं। इसका प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर होगा। नेटफ्लिक्स ने इस साल अपनी आने वाली सभी बड़ी फिल्मों और सीरीज की रिलीज डेट बताते हुए एक वीडियो जारी किया है। हार्ट ऑफ स्टोन 11 अगस्त, 2023 को आ रही है। सामने आए फिल्म के फुटेज में गैल किसी खतरे से भागती दिख रही हैं, वहीं आलिया एक बार में नजर आ रही हैं। जेमी की झलक भी इसमें दिखी है। जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज भी इसी साल नेटफ्लिक्स पर आने वाली है। इसके जरिए खुशी कपूर, सुहाना खान और अगस्त्य नंदा जैसे स्टार किड्स अभिनय जगत में शुरुआत कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा की कमबैक फिल्म चकदा एक्सप्रेस भी इसी प्लेटफॉर्म पर आएगी।

पिछले साल मार्च में आलिया ने अपनी इस फिल्म की घोषणा की थी और गैल व जेमी के साथ काम करने को लेकर उत्साह भी जाहिर किया था। फिल्म में आलिया के किरदार का नाम कीया धवन है। उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आया। चर्चा है कि आलिया की भूमिका दिलचस्प होने वाली है। वह फिल्म में जबरदस्त एक्शन करती दिखेंगी। हार्ट ऑफ स्टोन टॉम हार्पर के निर्देशन में बन रही है।

गैल एक इजराइली अभिनेत्री, मॉडल और निर्माता हैं। वह फास्ट एंड फ्यूरियस से लेकर जस्टिस लीग जैसी कई सफल फिल्मों से जुड़ीं, लेकिन वंडर वुमन बनकर गैल दुनियाभर में मशहूर हुईं। दूसरी तरफ जेमी ने सुपरहिट फिल्म फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे में काम किया है।

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी अपना जलवा बिखेर रही हैं। उन्होंने शो क्वांटिको से अपने हॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। दीपिका पादुकोण ने विन डीजल के साथ ट्रिपल एक्स: जेंडर के साथ हॉलीवुड में कदम रखा था। ऐश्वर्या ब्राइड एंड प्रेजुडिस, प्रोवोक्ड, द पिंक पैंथर 2 और द मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसेस में दिख चुकी हैं। शबाना आजमी ने मैडम सौसत्जका और सिटी ऑफ जॉय में काम किया। तब्बू नेमसेक और लाइफ ऑफ पाई में दिखी थीं। आलिया जल्द ही करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखेंगी। इसमें उनकी जोड़ी रणवीर सिंह के साथ बनी है।

CG Breaking : मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, सुबह मिली लाश तो खुला मामला
Bhilai Breaking : देर रात पुरानी भिलाई में नेशनल हाइवे पर ट्रक का टायर फटा, एक साथ टकराई कई गाड़ियां
CG Crime : 12 साल बाद हरेली पर पति से मिलने पहुंची पत्नी, दरिंदे ने सिलबट्टे से मारकर ले ली जान
बिग बॉस 16 में होगी सौंदर्या शर्मा की एंट्री! सोशल मीडिया पर हो रही है चर्चा…
वैशाली नगर की दो बालिकाओं का भारत को जानो राष्ट्रीय प्रतियोगिता उज्जैन में हुआ चयन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कांकेर जिले में रहने वालों ने कभी अपना शहर नहीं देखा, बीएसएफ की पहल से अब चंडीगढ़ के लिए हुए रवाना
Next Article CG Breaking : केंद्रीय पुल में सबसे ज्यादा धान देने वाला दूसरा सबसे बड़ा राज्य बना छत्तीसगढ़, सीएम ने ट्वीट कर दी बधाई

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?