ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आरोग्य केंद्र, पीएम आवास व अमृत सरोवर का अतिरिक्त सचिव मनीष ठाकुर ने किया निरीक्षण, स्वसहायता समूह की आजीविकामूलक गतिविधियों की ली जानकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BalodBreaking NewsChhattisgarhFeaturedHealthNewsRaipur

आरोग्य केंद्र, पीएम आवास व अमृत सरोवर का अतिरिक्त सचिव मनीष ठाकुर ने किया निरीक्षण, स्वसहायता समूह की आजीविकामूलक गतिविधियों की ली जानकारी

By @dmin
Published: October 3, 2025
Share
आरोग्य केंद्र, पीएम आवास व अमृत सरोवर का अतिरिक्त सचिव मनीष ठाकुर ने किया निरीक्षण, स्वसहायता समूह की आजीविकामूलक गतिविधियों की ली जानकारी
आरोग्य केंद्र, पीएम आवास व अमृत सरोवर का अतिरिक्त सचिव मनीष ठाकुर ने किया निरीक्षण, स्वसहायता समूह की आजीविकामूलक गतिविधियों की ली जानकारी
SHARE

बालोद। आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत 17 सितंबर से प्रारंभ आदि सेवा पखवाड़ा के अंतिम दिन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मनीष ठाकुर ने बालोद जिले के डौंडी विकासखंड के ग्राम गुजरा, दानीटोला एवं भैंसबोड़ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जनजातीय बहुल क्षेत्रों में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन किया।

श्री ठाकुर ने ग्राम गुजरा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों से प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या, दवाइयों एवं चिकित्सीय सुविधाओं की उपलब्धता, सिकलसेल एवं एनीमिया जांच तथा सुरक्षित प्रसव सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही मितानिनों से चर्चा की।

अपने प्रवास के दौरान श्री ठाकुर ने सरस्वती महिला स्वसहायता समूह की सदस्य श्रीमती रोमबती के निवास पर पहुँचकर उनके द्वारा किए जा रहे सिलाई कार्य का अवलोकन किया और राष्ट्रीय आजीविका मिशन अंतर्गत मिले सहयोग के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बिहान योजना के अंतर्गत मुर्गीपालन से जुड़े महिला समूह की सदस्यों से बातचीत कर उनकी आय, चुजे एवं मुर्गियों के आहार की व्यवस्था तथा व्यवसाय के अन्य पहलुओं की जानकारी भी ली।

ग्राम दानीटोला में श्री ठाकुर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों श्रीमती सुमित्रा बाई एवं सुखित राम के नवनिर्मित आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने लाभार्थियों से किश्तों की राशि, शौचालय एवं सोख्ता गड्ढा निर्माण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। श्री ठाकुर ग्राम भैंसबोड़ पहुँचे और वहां निर्मित अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। उन्होंने इसकी सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास जल संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन के लिए महत्वपूर्ण हैं। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिला स्वसहायता समूह की सदस्यगण उपस्थित थे।

Big News : कोर्ट परिसर में महिला पर सरेआम फायरिंग, वकील बनकर आया और कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग
महतारी वंदन योजना : एक दिन पहले ही महिलाओं खातों में आएंगे 1000 रुपए, सरकार ने इसलिए बदली तारीख
कलेक्टर की मानवीय पहल: ठंड में ठिठुरते लोगों को बांटे कम्बल
हादसा: गैस रिसाव से पांच झुलसे, बचाने की कोशिश करने वाले समेत तीन की मौत
मुस्लिम होने के बावजूद ये सितारे बप्पा में रखते हैं गहरी आस्था, शिद्दत से मनाते हैं उत्सव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महात्मा गांधी की स्वच्छता के संदेश को घर-घर पहुंचाना है: मंत्री टंकराम वर्मा महात्मा गांधी की स्वच्छता के संदेश को घर-घर पहुंचाना है: मंत्री टंकराम वर्मा
Next Article खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में बढ़ रही है सौर ऊर्जा की पहुंच, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से मिल रही नई रौशनी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में बढ़ रही है सौर ऊर्जा की पहुंच, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से मिल रही नई रौशनी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?