ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आफत, CG के बस्तर संभाग में 48 घंटे से लगातार बारिश, बाढ़ जैसे हालात, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhNewsRaipur

आफत, CG के बस्तर संभाग में 48 घंटे से लगातार बारिश, बाढ़ जैसे हालात, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट जारी

By @dmin
Published: September 12, 2022
Share
आफत, CG के बस्तर संभाग में 48 घंटे से लगातार बारिश, बाढ़ जैसे हालात, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट जारी
आफत, CG के बस्तर संभाग में 48 घंटे से लगातार बारिश, बाढ़ जैसे हालात, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट जारी
SHARE

भिलाई. दुर्ग और बस्तर संभाग सहित छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में मानसूनी बादलों की वजह से एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। पिछले 48 घंटे से बस्तर संभाग के बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिले में लगातार बारिश हो रही है। वहीं बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव और कांकेर जिले में यहां रुक-रुककर बारिश हो रही है। इधर दुर्ग संभाग के दुर्ग जिले में भी पिछले 24 घंटे से झमाझम बारिश हो रही है। जिसके कारण दुर्ग जिले से होकर बहने वाली शिवनाथ नदी में जल स्तर लगातार बढ़ते जा रहा है।

शिवनाथ में छोड़ा पानी
दुर्ग जिला प्रशासन के अनुसार बारिश से बैराजों में बढ़ते जल आवक को देखते हुए बैराजों से सोमवार सुबह आठ बजे पानी छोड़ा गया। मोंगरा जलाशय से 18 हजार क्यूसेक, घूमरिया से 2575 क्यूसेक और सूखानाला से 1660 क्यूसेक पानी शिवनाथ नदी में छोड़ा गया है। कुल मिलाकर शिवनाथ में 22,135 क्यूसेक पानी छोड़ा गया जिसके कारण नदी किनारे रहने वाले ग्रामीणों को जल स्तर बढऩे की सूचना देते हुए अलर्ट मोड पर रखा गया है।

बारिश का रेड अलर्ट जारी
जगदलपुर शहर में बीते 24 घंटे के भीतर 114.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों में भारी से अति भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। इस मानसून में तीसरी बार बीजापुर में बाढ़ जैसे हालात बने हैं। कई इलाके टापू में तब्दील हो गए हैं। भारी बारिश के चलते मोदकपाल थाना के पास स्थित रपटा (छोटा पुल) डूब गया है, जिससे मोदकपाल थाने में बाढ़ का पानी घुस गया है। बीजापुर का भोपालपट्टनम, गंगालूर, उसूर इलाको से सम्पर्क कट गया है। 50 से अधिक मवेशी बाढ़ के पानी से बह गए है।

प्रदेश के कई जिलों में वज्रपात व बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में कुछ जिलों में सोमवार को गरज चमक के साथ वज्रपात और भारी वर्षा होने की संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

पपीता की खेती ने बदली किस्मत, खेत में ही बिकी पूरी फसल
संभाग स्तरीय महिला नगर सैनिकों का बुनियादी प्रशिक्षण सम्पन्न, 434 महिला सैनिकों ने ली कर्तव्य की शपथ
सीएएफ जवान की आत्महत्या के मामले में भिलाई की महिला गिरफ्तार, ब्लैकमेल से तंग आकर खुद को मार ली थी गोली
छत्तीसगढ़ में सियासी हथियार बना महादेव ऐप!… पढ़े यह स्पेशल खबर
भारत के हृदय से विश्व बाजार तक — छत्तीसगढ़ बन रहा है लॉजिस्टिक्स क्रांति का नेतृत्वकर्ता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Video: श्रीराम जन्मोत्सव समिति के क्रॉस कंट्री रेस में दिखा युवाओं का जोश, बारिश में भी जमकर दौड़े युवा Video: श्रीराम जन्मोत्सव समिति के क्रॉस कंट्री रेस में दिखा युवाओं का जोश, बारिश में भी जमकर दौड़े युवा
Next Article मानवता की सेवा में श्री सत्य सांई संजीवनी अस्पताल है बेमिसाल: मुख्यमंत्री

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?