ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आधार ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल! नहीं हो रहा इनकी समस्याओं का समाधान, गृहमंत्री को लिखा पत्र
Share
Notification Show More
Latest News
आमजन की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात
October 14, 2026
सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति
October 14, 2026
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका
October 14, 2026
लगभग 3 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक बस टर्मिनल, एक साथ 35 से 40 बसों के ठहराव की होगी व्यवस्था
सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड
October 14, 2026
पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने की संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना
पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर
October 14, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedNationalRaipur

आधार ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल! नहीं हो रहा इनकी समस्याओं का समाधान, गृहमंत्री को लिखा पत्र

By Om Prakash Verma Published October 23, 2024
Share
आधार ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल! नहीं हो रहा इनकी समस्याओं का समाधान, गृहमंत्री को लिखा पत्र
आधार ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल! नहीं हो रहा इनकी समस्याओं का समाधान, गृहमंत्री को लिखा पत्र
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ के आधार ऑपरेटर्स के सामने इन दिनों बेरोजगारी का खतरा मंडरा रहा है। छत्तीसगढ़ में लगभग 2000 आधार ऑपरेटर CHIPS एजेंसी के अंतर्गत विगत 7 वर्षों से लगातार आधार पंजीयन एवं अपडेशन के कार्य में सेवा दे रहे है साथ ही समय-समय पर शासन एवं UIDAI के दिये गये गाईडलाईन एवं निर्देशों का पालन कर रहे है। इन सभी को अब बेरोजगारी का खतरा सता रहा है। इसे लेकर आधार ऑपरेटर्स ने गृहमंत्री विजय शर्मा को पत्र लिखा है।

आधार ऑपरेटर्स ने अपने पत्र के माध्यम से कहा है कि वर्तमान UIDAI ने आधार केन्द्र को लेकर नये गाईडलाईन जारी किये हैं, जिसके अनुसार पुरे राज्य के आधार केन्द्रों को शासकीय परिसर में संचालित करते हुए In-House मॉडल में शिफ्ट किया जा रहा है। जिसमें गाईडलाईन के अनुसार आधार केन्द्रों में आधार किट एजेंसी CHIPS के द्वारा आधार केन्द्रों को मुहैया कराई जायेगी। परंतु वर्तमान में CHIPS एजेंसी के पास लगभग मात्र 400 आधार किट ही है परंतु वर्तमान में राज्य के लगभग 2000 आधार केन्द्र संचालित किये जा रहे हैं। ऐसे में लगभग 1600 आधार केन्द्र बंद होने की स्थिति बन रही है, जिससे 1600 लोग बेरोजगारी की कगार में है।

आधार ऑपरेटर्स का कहना है कि कुछ दिन पहले एजेंसी के द्वारा आधार केन्द्रों को In-House मॉडल में शिफ्ट करने हेतु जिला स्तर पर एग्रीमेंट कराया गया है। जिसमें आधार संचालकों ने अपना स्वयं का आधार किट जो उन्होंने खुद ही क्रय किया है। उसे नि:शुल्क एजेंसी को सौंप कर कार्य करनें हेतु अपनी सहमति प्रदान की है। परंतु इस पर एजेंसी CHIPS एवं UIDAI के द्वारा किसी प्रकार कि प्रतिक्रिया नहीं दी जा रही है। एजेंसी का कहना यह है कि मशीनें एजेंसी की होगी तभी आप कार्य कर पायेंगे अन्यथा नही कर पायेंगे। राज्य के सभी आधार ऑपरेटरों का कार्य संकट की स्थिति में पहुंच गई है।

आधार ऑपरेटर्स का कहना है कि आधार में कार्य कर रहे राज्य के समस्त आधार संचालक जिनका नये एवं अनिवार्य अपडेट का कमीशन भुगतान पूर्व में दिसम्बर 2022 तक का भुगतान ज्यादातर पुराने आधार संचालकों को किया गया है। जबकि 2-3 वर्ष पूर्व जो नये आधार केन्द्र प्रारंभ किये गये है. उनमें से बहुत कम आधार संचालकों का भुगतान हुआ है। जिससे आधार संचालकों में भुगतान के संबंध में जानकारी अस्पष्ट है। इस संबंध में जनवरी 2023 से सितम्बर 2024 का भुगतान समस्त आधार संचालकों ने इसकी जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की है।

इन सभी बिन्दुओ पर आधार ऑपरेटर्स संघ के द्वारा समय-समय पर आवेदन किया गया जिसका गोलमटोल जवाब मिला। जिम्मेदारों ने समय पर समय मांगा गया और हमने अपनी धैर्यता का सबुत देते हुए 2022 से आज तक कई बार समय दिया लेकिन CHIPS एवं UIDAI द्वारा हमारे प्रति उदासिनता एवं सही कर्तव्यों का पालन न होने के कारण हम सभी आधार आपरेटर आज अपनी मांगो को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने को विवश हो चुके है। हमारी सभी मांगो के पुरा होने तक हड़ताल जारी रहेगी। जिसकी वजह से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओ जैसे सबसे महत्वपूर्ण योजना शिक्षा विभाग से संबंधित अपार आई.डी., राशन कार्ड के.वाय.सी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, 5 प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान), प्रधानमंत्री ई श्रम योजना, प्रधानमंत्री मानधन योजना, एवं राज्य शासन की सेवाएं पूरी तरह से बाधित होगी उसकी जि़म्मेदारी पूरी आपकी होगी।

DocScanner Oct 23, 2024 4-59 PMDownload

You Might Also Like

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति

डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका

सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड

पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर

Om Prakash Verma October 23, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आकाश शर्मा ने मांगा जीत का आशीर्वाद नामांकन के दौरान दिखा सियायत का अजब अंदाज… आकाश शर्मा ने सुनील सोनी व बृजमोहन के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
Next Article इस धनतेरस को खास बनाएगा शानदार ऑफर्स वाला शगुन कलेक्शन इस धनतेरस को खास बनाएगा शानदार ऑफर्स वाला शगुन कलेक्शन

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?