ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सेवा से समृद्धि की ओर बढ़ता कोरियाः मत्स्य पालन से 25 सदस्यों को मिला आत्मनिर्भरता का संबल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

सेवा से समृद्धि की ओर बढ़ता कोरियाः मत्स्य पालन से 25 सदस्यों को मिला आत्मनिर्भरता का संबल

By Poonam Patel
Published: September 26, 2026
Share
’सेवा की कहानी’
’सेवा की कहानी’
SHARE

कोरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आजीविका को मजबूत कर रही हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के हितग्राहियों तक पहुंचाने के प्रयासों से कोरिया जिले में भी आत्मनिर्भरता की नई तस्वीर सामने आ रही है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से ऐसी ही प्रेरक कहानियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

ग्राम पुटा की मछुआ सहकारी समिति मर्यादित के अध्यक्ष नीरज एवं हितग्राही पदमेश चक्रधारी और समिति के 25 सदस्यों की कहानी इसी बदलाव की मिसाल है। कभी केवल कृषि पर निर्भर रहने वाले समिति के सदस्यों ने मत्स्य पालन को अतिरिक्त आजीविका के रूप में अपनाया और सरकारी योजना के सहयोग से अपनी आय बढ़ाने में सफलता हासिल की।

कृषि के साथ मत्स्य पालन को बनाया आय का अतिरिक्त साधन

पदमेश चक्रधारी बताते हैं कि पहले उनकी आजीविका मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर थी। कृषि से होने वाली आय सीमित होने के कारण परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में कठिनाई आती थी। ऐसे में आय का अतिरिक्त साधन तलाशते हुए उन्होंने ग्राम के शासकीय जलाशय को 10 वर्षीय पट्टे पर लेकर मत्स्य पालन शुरू किया।

मत्स्य पालन विभाग की ‘मत्स्य पालन प्रसार’ योजना के अंतर्गत समिति को शत-प्रतिशत अनुदान पर 25 लाख स्पान मत्स्य बीज, 6 हजार का आइस-बॉक्स और 40 हजार मूल्य का गिलनेट उपलब्ध कराया गया। साथ ही पट्टा राशि में भी नियमानुसार अनुदान का लाभ दिया गया। विभागीय मार्गदर्शन से मत्स्य बीज का संवर्धन कर जलाशय में संचयन किया गया, जिससे मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा मिला।

1.98 लाख से बढ़कर 5.04 लाख रुपये हुई वार्षिक आय

योजना से पहले समिति की अनुमानित आय लगभग 16,500 प्रतिमाह यानी 1.98 लाख वार्षिक थी। मत्स्य पालन को व्यवस्थित रूप से अपनाने और विभागीय सहयोग मिलने के बाद वर्तमान आय लगभग 42,000 प्रतिमाह यानी 5.04 लाख वार्षिक तक पहुंच गई है।

आय में इस वृद्धि से समिति के सदस्यों की आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आया है। परिवारों की आवश्यकताओं की पूर्ति बेहतर ढंग से हो रही है और सदस्यों में आत्मनिर्भरता का विश्वास मजबूत हुआ है।

सेवा संकल्प से सामने आ रही बदलाव की कहानियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और जनभागीदारी के भाव को आगे बढ़ाते हुए तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कोरिया जिले में ऐसी सफलता की कहानियों को सामने लाया जा रहा है।

पुटा की नीरज मछुआ सहकारी समिति की सफलता यह संदेश देती है कि जब सरकारी योजना का सहयोग, विभागीय मार्गदर्शन और हितग्राहियों का प्रयास एक साथ जुड़ता है, तो आजीविका के नए रास्ते खुलते हैं। कृषि के साथ मत्स्य पालन को अपनाकर समिति के 25 सदस्य अब आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

यह कहानी केवल बढ़ी हुई आय की नहीं, बल्कि सेवा से मिले अवसर को आजीविका और आत्मनिर्भरता में बदलने की कहानी है जो सेवा संकल्प अभियान के मूल भाव को सार्थक करती है।

शिव महापुराण कथा सुनने भिलाई पहुंचे सीएम साय, कहा- सत्य सनातन धर्म को मजबूत कर रहे है पं. मिश्रा
नंदकुमार महाजन की आंखो से किसी और को मिलेगी नवदृष्टि
गांजा तस्करी करते तीन युवक गिरफ्तार, ओड़िशा से कार में लेकर पहुंचे थे रायपुर… हाइवे पर पकड़ाए
विद्यार्थी अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग राज्य और देश के निर्माण में करें: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ में SI भर्ती परीक्षा टली, 6 नवंबर को होनी थी परीक्षा… सामने आई यह बड़ी वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सेवा की कहानी : सेवा सेतु से आसान हुई नागरिक सेवाएं एलीना कुंवर को मिला सामाजिक प्रास्थिति प्रमाण-पत्र, डिजिटल सुविधा से ग्रामीणों की भागदौड़ हुई कम
Next Article 5 वर्षीय बच्ची अब सुन सकती है और जाने लगी है स्कूल’ चिरायु योजना से लौटी बस्तर की मासूम परिक्रमा की दुनिया में आवाज

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?