श्रीनगर (एजेंसी)। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकियों ने घात लगातार नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों पर जमकर फायरिंग की है। इसमें दो पुलिस कर्मी शहीद हो गए हैं। अचानक हुए इस हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। अन्य कर्मियों को घायल होने की बात सामने आ रही है।
Two policemen were injured after terrorists attacked them in Gulshan Chowk area of North Kashmir's Bandipora district.
— ANI (@ANI) December 10, 2021
(Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/sjeAxG8d51
बांदीपोरा जिले के गुलशन चौक पर तैनात पुलिस पार्टी को आतंकियों ने शुक्रवार को निशाना बनाया। इसमें दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों के इस हमले में दो पुलिसकर्मियों को गोलियां लगीं है। उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मोहम्मद सुल्तान और फैयाज अहमद के तौर हुई है।
हमले के तुरंत बाद आतंकियों को पकडऩे के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच हुई है। पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। पुलिस और सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।




