ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने युवाओं के लिए लॉन्च किया मार्केट-लिंक्ड प्रोडक्ट
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ सरकार ने ओरिएंटल इंश्योरेंस को किया ब्लैकलिस्ट, हेलीकॉप्टर बीमा दावा अटकाने पर कार्रवाई
October 8, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित : मुख्यमंत्री साय
October 8, 2026
नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ कार्यक्रम
सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के संदेश के साथ धमतरी में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’
October 7, 2026
मेहनत से हासिल की सफलता, श्रमिक परिवार के मेधावी बच्चों को मिली शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि
मेहनत से हासिल की सफलता, श्रमिक परिवार के मेधावी बच्चों को मिली शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि
October 7, 2026
स्वास्थ्य, स्वच्छता और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
आंगन मिलन सेवा सूरजपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में सजी पोषण और खुशियों की चौपाल
October 7, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsBusinessFeaturedNational

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने युवाओं के लिए लॉन्च किया मार्केट-लिंक्ड प्रोडक्ट

By Om Prakash Verma Published July 1, 2025
Share
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने युवाओं के लिए लॉन्च किया मार्केट-लिंक्ड प्रोडक्ट
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने युवाओं के लिए लॉन्च किया मार्केट-लिंक्ड प्रोडक्ट
SHARE

सिर्फ 1,000 रुपए की मासिक प्रीमियम से शुरू होने वाला किफायती प्रोडक्ट, कम लागत वाला, टैक्स में फायदेमंद और वेल्थ क्रिएशन का बेहतर माध्यम
नई दिल्ली/ आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने ‘आईसीआईसीआई प्रू स्मार्ट इंश्योरेंस प्लान प्लस’ लॉन्च किया है। यह एक मार्केट-लिंक्ड प्रोडक्ट है, जिसे ग्राहकों को दीर्घकालिक रूप से संपत्ति बनाने में मदद करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

इस प्रोडक्ट को सिर्फ 1000 रुपए की मासिक प्रीमियम पर खरीदा जा सकता है। इससे युवा ग्राहक आसानी से नियमित निवेश कर सकते हैं और अपने लंबे समय के वित्तीय लक्ष्यों को पूरा कर सकते हैं। इसमें जीवन बीमा का लाभ भी शामिल है, जिससे ग्राहक के न रहने पर उसके परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिलती है।

श्री अमित पालटा, चीफ प्रोडक्ट एंड डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, ने कहा, “भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है और मॉर्गन स्टेनली के अनुसार 2028 तक यह तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। देश की इस विकास यात्रा की कमान युवाओं के हाथ में है, जो कि कुल जनसंख्या का लगभग 65% हिस्सा हैं। यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान्स (यूलिप) संपत्ति निर्माण का एक प्रभावशाली माध्यम हैं। युवा वर्ग को जल्दी निवेश शुरू करने और लंबे समय तक जुड़े रहने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से हमने आईसीआईसीआई प्रू स्मार्ट इंश्योरेंस प्लान प्लस लॉन्च किया है। यह एक किफायती और टैक्स-एफिशिएंट प्रोडक्ट है, जिसमें युवा सिर्फ 1000 रुपए प्रतिमाह की राशि से निवेश शुरू कर सकते हैं।”

श्री अमित पालटा ने आगे कहा, “इस प्रोडक्ट के टारगेट कस्टमर्स को ध्यान में रखते हुए, जो ब्रांड्स और प्रोडक्ट्स से डिजिटल तरीके से जुड़ना पसंद करते हैं, हमने इसकी पूरी खरीद प्रक्रिया को डिजिटल बना दिया है।”

उन्होंने कहा, “आईसीआईसीआई प्रू स्मार्ट इंश्योरेंस प्लान प्लस में ग्राहकों को 25 अलग-अलग फंड्स और चार पोर्टफोलियो स्ट्रैटेजी में से चुनाव करने की सुविधा मिलती है। ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार एक फंड से दूसरे फंड में स्विच कर सकते हैं, वह भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क या टैक्स के। इसके साथ ही, यह प्लान जीवन बीमा सुरक्षा भी देता है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिरता बनी रहती है। एक विशेष विकल्प के तौर पर ग्राहक ‘वेवर ऑफ प्रीमियम’ एड-ऑन बेनिफिट भी चुन सकते हैं, जिससे यदि किसी कारणवश पॉलिसीधारक मौजूद न हो, तब भी उनकी दीर्घकालिक बचत योजना प्रभावित न हो।”

उन्होंने आगे कहा, “इस प्रोडक्ट का लॉन्च यह स्पष्ट करता है कि हम लगातार ऐसे समाधान ला रहे हैं, जो ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करते हैं। यह एक किफायती विकल्प है, जो व्यक्ति को आत्मविश्वास, स्पष्टता और संतुल के साथ अपने भविष्य की योजना बनाने में सक्षम बनाता है।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ सरकार ने ओरिएंटल इंश्योरेंस को किया ब्लैकलिस्ट, हेलीकॉप्टर बीमा दावा अटकाने पर कार्रवाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित : मुख्यमंत्री साय

सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के संदेश के साथ धमतरी में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’

मेहनत से हासिल की सफलता, श्रमिक परिवार के मेधावी बच्चों को मिली शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि

आंगन मिलन सेवा सूरजपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में सजी पोषण और खुशियों की चौपाल

Om Prakash Verma July 1, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रेल यात्री जान लें…. आज से लंबी दूरी का सफर हुआ महंगा, 8 घंटे पहले तैयार होगी रिजर्वेशन चार्ट… जानिए क्या है नए नियम?
Next Article इंदिरा मार्केट की दुकान में लगी आग, दमकल की 2 गाड़ियों ने पाया काबू … भारी नुकसान की आशंका

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?