ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आईपीएल के मैचों की संख्या बढ़ा सकता है बीसीसीआई, 2027 तक एक सीजन में होंगे 94 मैच
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

आईपीएल के मैचों की संख्या बढ़ा सकता है बीसीसीआई, 2027 तक एक सीजन में होंगे 94 मैच

By @dmin
Published: June 9, 2022
Share
आईपीएल-2021: भारत में नौ अप्रैल से शुरू होगा टी-20 का धमाल, जारी हुआ शेड्यूल, हुए अहम बदलाव
आईपीएल-2021: भारत में नौ अप्रैल से शुरू होगा टी-20 का धमाल, जारी हुआ शेड्यूल, हुए अहम बदलाव
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। आईपीएल के आने वाले सीजन में मैचों की संख्या बढ़ सकती है। बीसीसीआई ने संकेत दिए हैं कि आईपीएल 2027 तक एक सीजन में 94 मैच खेले जा सकते हैं। आईपीएल 2022 में कुल 74 मैच खेले गए थे। यह एक सीजन में हुए मैचों की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले 2021 सीजन में 60 मैच हुए थे। 2023-2027 सीजन के दौरान आईपीएल में कुल 410 मैच खेले जा सकते हैं। बीसीसीआई हर दो सीजन के बाद आईपीएल में मैचों की संख्या बढ़ाने के बारे में सोच रहा है।

मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार 2023 और 2024 के सीजन में 74 मैच खेले जाएंगे। मौजूदा सीजन में भी 74 मैच ही खेले गए। इसके बाद अगले दो सीजन (2025-2026) में 84 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद आईपीएल 2027 में 94 मैच खेले जाएंगे। आने वाले सीजन में भी 94 मैच खेले जा सकते हैं। हालांकि, बीसीसीआई एक सीजन में मैचों की संख्या सिर्फ 84 रखने के बारे में भी सोच रहा है, क्योंकि बहुत ज्यादा मैच होने से टूर्नामेंट लंबा खिंचता है और दर्शकों की रुचि खत्म होने लगती है।

मीडिया राइट्स खरीदने वालों को 410 मैचों की जानकारी
बीसीसीआई ने मीडिया राइट्स खरीदने की इच्छुक कंपनियों को बताया है कि 2023 से 2027 के बीच कुल 410 मैच खेले जाएंगे। वहीं, अब तक अनुमान लगाया जा रहा था कि अगले चरण में आईपीएल के कुल मैचों की संख्या 370 होगी। हालांकि, बीसीसीआई ने अब तक यह साफ नहीं किया है कि फॉर्मेट में सभी मैच कराए जाएंगे, ताकि 84 मैचों में या 94 मैचों में पूरा टूर्नामेंट खत्म हो जाए। 94 मैचों के टूर्नामेंट में सभी टीमें आपस में दो मैच खेलेंगी और इसके बाद चार मैच प्लेऑफ के होंगे, लेकिन 84 मैचों के फॉर्मेट की समझ मुश्किल है।

क्या होगा असर?
मैचों की संख्या बढऩे से मीडिया राइट्स के लिए बोली लगाने वाली कंपनियां बड़ा दांव लगाएंगी। ज्यादा मैच होने से मैच का प्रसारण करने वाले चैनल को विज्ञापन के लिए ज्यादा समय मिलेगा और उसकी कमाई बढ़ जाएगी। इस बात को ध्यान में रखते हुए सभी कंपनियां आईपीएल के मीडिया राइट्स खरीदने के लिए बड़ी बोली लगाएंगी। इससे बीसीसीआई को फायदा होगा।

हालांकि, मैचों की संख्या बढऩे से दर्शकों की रुचि आईपीएल में कम हो सकती है। आईपीएल 2022 में 74 मैच खेले गए और दर्शकों की संख्या में गिरावट आई। दर्शकों की संख्या में गिरावट की बड़ी वजह लंबे टूर्नामेंट को माना जा रहा है। आने वाले समय में मैचों की संख्या बढऩे पर दर्शकों की रुचि और कम हो सकती है।

Good news : 1 से 7 जून तक मनाया जायेगा “चावल उत्सव”, राशनकार्डधारी परिवारों को एकमुश्त मिलेगा तीन माह का चावल
स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट की रेलवे को फटकार, अधूरे फुटओवर ब्रिज पर मांगा जवाब
अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल छत्तीसगढ़ की दो दिवसीय प्रदेश बैठक सम्पन्न…
सैक्स रैकेट का खुलासा-, काम दिलाने के नाम पर नाबालिक लेकर आते थे साथ, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने किया रेस्क्यू
कांकेर में तैनात बीएसएफ जवान ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 232 # 09 june 2022
Next Article कोरोना के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, कोविड-19 मरीजों और बुजुर्गों को मिलेगी बैलेट पेपर की सुविधा आ गया राष्ट्रपति चुनाव के शंखनाद का वक्त, चुनाव आयोग करेगा तारीख का एलान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?