ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आईजी ने जताई चिंता: सड़क हादसे में हर माह 50 की मौत…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

आईजी ने जताई चिंता: सड़क हादसे में हर माह 50 की मौत…

By @dmin
Published: June 10, 2022
Share
SHARE

रायपुर। राजधानी में सड़क दुर्घटनाओं में हर माह 50 से ज्यादा मौतें हो रही हैं। रायपुर रेंज के आइजी ने इस पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बढ़ रहीं सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिलों में यातायात प्रबंधन एवं सड़क सुरक्षा पर ध्यान देने की बात कही है।

उन्होंने रायपुर, धमतरी, महासमुंद, बलौदाबाजार और धमतरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों, पुलिस अधीक्षकों की वर्चुअल बैठक ली। इस संबंध में सभी पुलिस अधीक्षकों को अपने जिले के राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं अन्य अधिकारियों को सड़क सुरक्षा पर संवेदनशील व सचेत करने एवं नियमित रूप से सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहकर सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में यातायात प्रबंधन एवं सड़क सुरक्षा के अंतर्गत रायपुर शहर में ट्रैफिक जाम, हाईवे पर घुमंतू पशुओं के कारण दुर्घटना, वीआइपी प्रवास व आंदोलनों के समय यातायात व्यवस्था एवं यातायात व सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता पर चर्चा की गई। आइजी द्वारा रायपुर शहर में बाटल नेक (जहां रोड अचानक संकीर्ण हो जाती है) प्वाइंट्स जैसे फूल चौक आदि पर जहां पीक ट्रैफिक टाइम में ट्रैफिक दबाव बढ़ जाता है, वहां यातायात पुलिस का बल बढ़ाने, सिग्नल के पास ही सवारी उतारने-चढ़ाने के लिए रुकने वाले आटो आदि वाहनों को समझाने एवं सहयोग नहीं करने पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

रायपुर राजधानी होने से विभिन्ना संस्थानों, राजनीतिक पार्टियों एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा धरना-प्रदर्शन व रैलियां की जाती हैं, जिससे आम जनता को असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसके नियोजन के लिए पूर्व से ही मीडिया के माध्यम से रूट डायवर्ट करने की जानकारी प्रदान करने, रायपुर शहर में समय के साथ जनसंख्या एवं बाहर से प्रतिदिन रायपुर शहर आने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, अत: वर्तमान व्यवस्था के अनुरूप शहर का यातायात प्रबंधन योजना तैयार करने, यातायात नियमों के उल्लंघन पर मैनुअल कार्रवाई से अधिक ई-चालान की कार्रवाई करने, रायपुर शहर के व्यस्ततम सड़कों जैसे गोलबाजार, मालवीय रोड, केके रोड, एमजी रोड आदि पर पैदल पेट्रोलिंग कराकर सड़क के किनारे स्थित दुकानदारों को दुकान के सामने सड़क तक सामान को निकालने के लिए मना किया जाए।

खुर्सीपार से बच्चा चोरी कर MP भागने की थी तैयारी, मोहल्ले वालों की सतर्कता से पकड़ में आया बच्चा चोर गिरोह
व्यापारियों के लिए आयात-निर्यात अवसरों पर हुई एक दिवसीय कार्यशाला, विशेषज्ञों ने दी जानकारी
कोरोना का कहर जारी: भारत में 24 घंटे में कोरोना के 6,155 नए केस, सक्रिय मामले 31 हजार से ज्यादा
जिया खान: सुसाइड नोट में बताई थी आत्महत्या की वजह, फिर भी अब तक नहीं सुलझ पाई मौत की गुत्थी…
कंगना का शिवसेना पर वार: कहा शिवसेना नहीं सोनिया सेना… सीएम उद्धव ठाकरे को लेकर कही यह बात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आगामी समय में धान और गोबर दोनों की खरीदी मूल्य में होगी वृद्धि – मंत्री रविन्द्र चौबे
Next Article 20 जून तक सीएसआर के प्रपोजल भेजेंगे उद्योग, उद्योगों की बैलेंसशीट देखी जाएगी और नियमानुसार दिये जाएंगे सीएसआर के लक्ष्य 20 जून तक सीएसआर के प्रपोजल भेजेंगे उद्योग, उद्योगों की बैलेंसशीट देखी जाएगी और नियमानुसार दिये जाएंगे सीएसआर के लक्ष्य

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?