ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आंबेडकर और फुले का जिक्र, कारोबार की फिक्र… ‘मन की बात’ में पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

आंबेडकर और फुले का जिक्र, कारोबार की फिक्र… ‘मन की बात’ में पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश

By @dmin
Published: March 27, 2022
Share
जवाहर नवोदय विद्यालय बोरई और केन्द्रीय विद्यालय के विद्याथियों को परीक्षा के दौरान तनाव मुक्त रहने का गुरू मंत्र देंगे प्रधानमंत्री
मन की बात: पीएम का ऐलान- भगत सिंह के नाम पर होगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम
SHARE

भाषाओं और बोलियों में समाई हुई है भारत की संस्कृति, यही विविधताएं हमारी एकता और हम एक करती है
नई दिल्ली (एजेंसी)। पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा कि जब एक एक भारतवासी लोकल के लिए वोकल होता है तो लोकल ग्लोबल बन जाता है। उन्होंने कहा कि भारत ने 400 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट का लक्ष्य हासिल कर लिया है। इससे भारत की क्षमता का हमें पता चलता है। साफ है कि भारत के सामान की दुनिया में मांग बढ़ रही है। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हाल ही में पद्म सम्मान दिए गए हैं। इस दौरान लोग स्वामी शिवानंद को देखकर हैरान रह गए कि कैसे वह इतनी लंबी आयु के बाद भी फिट बने हुए हैं। उनकी सेहत देश में चर्चा का विषय बन गई है। उनके अंदर योग का जुनून रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया भर में योग का आकर्षण बढ़ रहा है। इसके अलावा आयुष उद्योग में भी तेजी देखने को मिल रही है। इस दौरान पानी बचाने की अपील करते हुए पीएम ने कहा कि सदियों पहले रहीम दास कह कर गए हैं कि रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में जल संरक्षण और जल स्रोतों की सुरक्षा समाज के स्वभाव का हिस्सा रहा है। मुझे खुशी है कि देश में बहुत से लोगों ने जल संरक्षण को ही जिंदगी का मिशन बना दिया है। ऐसे ही शख्स हैं, चेन्नै के अरुण कृष्णमूर्ति। उन्होंने 150 से ज्यादा तालाबों की सफाई कराई है। इसके अलावा महाराष्ट्र के रोहन काले का भी पीएम नरेंद्र मोदी ने जिक्र किया, जो लंबे समय से कुंओं की सफाई का काम कर रहा है।

मन की बात में पीएम ने कहा कि मैं उस राज्य से आता हूं, जहां पानी की हमेशा से कमी रही है। वहां वाव की परंपरा रही है, जिसे अन्य इलाकों में सीढ़ी वाले कुएं कहा जाता है। वहां बावडिय़ों के जरिए जल स्तर सुधारने में मदद मिली है। देश भर में चेक डैम आदि के जरिए यह काम किया जा सकता है। हम लक्ष्य तय कर सकते हैं कि आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर हम हर जिले में 75 सरोवर बना सकते हैं। नरेंद्र मोदी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम की यह भी खूबी है कि मुझे अलग-अलग भाषाओं में लोगों के संदेश मिलते हैं। भारत की संस्कृति हमारी भाषाओं, बोलियों में समाई हुई है। ये विविधताएं हमारी ताकत है। पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक यही विविधता हमें एक करती है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दौरान माधवपुर मेले का भी जिक्र किया। यह मेला गुजरात के पोरबंदर में समुद्र के पास माधवपुर गांव में लगता है। उन्होंने कहा कि इसका नाता पूर्वी भारत से भी है। कहा जाता है कि भगवान कृष्ण का विवाह पूर्वोत्तर की राजकुमारी रुक्मिणी से हुआ था। यह विवाह माधवपुर में संपन्न हुआ था और उसकी याद में ही आज भी यह मेला लगता है। पीएम मोदी ने कहा कि एक सप्ताह तक यह मेला भारत की एकता की मिसाल बन जाता है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को इस मेले के बारे में जानना चाहिए।

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने महात्मा ज्योतिबा फुले और बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर को याद करते हुए उनकी जयंतियों को मनाने का भी आह्वान किया। ज्योतिबा फुले की जयंती 11 अप्रैल को होती है, जबकि 14 अप्रैल को आंबेडकर की जयंती होती है। पीएम मोदी ने कहा कि हमें बाबासाहेब के कार्यों में भी हमें ज्योतिबा फूले की पूरी छाप देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे बेटियों को जरूर पढ़ाएं। उन्हें स्कूल में एडमिशन दिलाएं। पीएम मोदी ने कहा कि बाबासाहेब आंबेडकर से जुड़े पंचतीर्थों पर काम करने का भी हमें मौका मिला है। उन्होंने कहा कि मुझे उनसे जुड़े सभी तीर्थस्थलों पर जाने का मौका मिला है।

रिसाली निगम में जनसमस्या निवारण शिविर, 93 लोगों ने किया आवेदन,  50 की समस्याएं सुलझी
स्टार्टअप का शानदार आइडिया दिलाएगा एक करोड़ तक की फंडिंग… प्रदेश के युवा बनेंगे आंत्रप्रेन्योर
विश्व एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस जागरूकता सप्ताह, मेडिकल काॅलेज में एंटीबायोटिक दवाओं के उपयोग पर हुआ कार्यक्रम
Durg Breaking : मकान मे अचानक आग लगने से मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड की सक्रियता से बड़ा हादसा टला
चीन में मरने वालों की संख्या 563 हुई, 28 हजार लोग चपेट में, कोरोना वायरस का कहर जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ी खबर: भिलाई सुपेला के संडे मार्केट में अवैध अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोजर बड़ी खबर: भिलाई सुपेला के संडे मार्केट में अवैध अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोजर
Next Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used कोरोना से बड़ी राहत: बीते 24 घंटों में 1500 से भी कम मामले, 149 लोगों की मौत, 1826 लोग हुए स्वस्थ

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?