ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अशोक गहलोत की कैबिनेट पर प्रियंका गांधी की छाप, पहली बार तीन महिलाओं को मिली एंट्री
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

अशोक गहलोत की कैबिनेट पर प्रियंका गांधी की छाप, पहली बार तीन महिलाओं को मिली एंट्री

By @dmin
Published: November 21, 2021
Share
अशोक गहलोत की कैबिनेट पर प्रियंका गांधी की छाप, पहली बार तीन महिलाओं को मिली एंट्री
अशोक गहलोत की कैबिनेट पर प्रियंका गांधी की छाप, पहली बार तीन महिलाओं को मिली एंट्री
SHARE

जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार की नई कैबिनेट में प्रियंका गांधी की छाप देखने को मिल रही है। पहली बार राजस्थान सरकार की कैबिनेट में तीन महिला विधायकों को एंट्री दी गई है। इसके अलावा 4 दलित नेताओं को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, जो पंजाब में दलित नेता चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बनाए जाने के बाद बड़ा फैसला है। माना जा रहा है कि कांग्रेस ने महिलाओं और दलितों को प्रतिनिधित्व देकर बड़ा संदेश देने का प्रयास किया है। दरअसल प्रियंका गांधी ने यूपी के विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 फीसदी टिकट दिए जाने का ऐलान किया है। अब इसके बाद राजस्थान में 3 महिलाओं की एंट्री से माना जा रहा है कि इस कैबिनेट विस्तार में उनका दखल है।

यही नहीं खुद सीएम अशोक गहलोत के एक बयान से भी प्रियंका गांधी की भूमिका के बारे में समझा जा सकता है। कैबिनेट गठन को लेकर अशोक गहलोत ने कहा कि इस बारे में प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ही जानते हैं। अशोक गहलोत की ओर से प्रियंका गांधी का नाम सबसे पहले लिए जाने से साफ है कि उनका क्या रोल रहा है। बता दें कि सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच विवाद निपटाने में प्रियंका गांधी की अहम भूमिका रही है। पिछले दिनों दिल्ली में उन्होंने सचिन पायलट और अशोक गहलोत से अलग-अलग मुलाकातें की थीं।

इन महिलाओं को मिली है गहलोत कैबिनेट में एंट्री
गहलोत सरकार में ममता भूपेश ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। उनका प्रमोशन हो रहा है। अभी तक ममता गहलोत सरकार में बतौर महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री शामिल थीं। वह दौसा जिले की सिकराय विधानसभा सीट से एमएलए हैं। उनके अलावा जाहिदा खान 15 नए मंत्रियों में दूसरा महिला नाम हैं। जाहिदा ने अंग्रेजी में शपथ ली। जाहिदा भरतपुर की कामा विधानसभा सीट से विधायक हैं। इससे पहले वह संसदीय सचिव रह चुकी हैं। जाहिदा यहां के बड़े नेता रहे तैयब हुसैन की बेटी हैं। शकुंतला रावत ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। शकुंतला रावत अलवर के बानसूर विधानसभा सीट से दो बार की विधायक हैं। वह महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय महासचिव रह चुकी हैं। महिला चेहरे के तौर पर शकुंतला को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

नेहरू जी की कहानी के माध्यम से प्रयास के बच्चों को मुख्यमंत्री ने सिखाया लोकतंत्र का पाठ
हरियाली प्रसार योजना: तीन वर्षों में 83 लाख से अधिक पौधों का रोपण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन को लिखा पत्र: कोरोना संक्रमण के उपचार में आने वाली दवाओं को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अधिसूचित करने की रखी मांग
जर्जर भवनों व खाली पड़े जमीनों का किया जाएगा व्यवस्थित विकास और पुराने पेड़ों-ऐतिहासिक धरोहरों का होगा संरक्षण
Breaking News : छत्तीसगढ़ की गेंदबाज पलक सिंह बनी WPL अंडर 19 स्पीड क्वीन… 106 की गति से फेंकी गेंद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 24 नवंबर को कैबिनेट में पेश होगा कानून वापसी का प्रस्ताव, मिल सकती है मंजूरी 24 नवंबर को कैबिनेट में पेश होगा कानून वापसी का प्रस्ताव, मिल सकती है मंजूरी
Next Article अगले साल जनवरी से शुरू होगी लड़ाकू विमानों की अपग्रेडिंग, वायुसेना कर रही तैयारी अगले साल जनवरी से शुरू होगी लड़ाकू विमानों की अपग्रेडिंग, वायुसेना कर रही तैयारी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?