ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अवैध अतिक्रमण पर निगम की बड़ी कार्रवाई: 134 स्थानों पर चला बुलडोजर, कालीबाड़ी से भगवा चौक पर उतरा निगम का अमला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

अवैध अतिक्रमण पर निगम की बड़ी कार्रवाई: 134 स्थानों पर चला बुलडोजर, कालीबाड़ी से भगवा चौक पर उतरा निगम का अमला

By @dmin
Published: August 9, 2022
Share
महापौर नीरज पाल के निर्देश पर नाला सफाई का निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य प्रभारी लक्ष्मीपति राजू, खुर्सीपार में देखी सफाई व्यवस्था
महापौर नीरज पाल के निर्देश पर नाला सफाई का निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य प्रभारी लक्ष्मीपति राजू, खुर्सीपार में देखी सफाई व्यवस्था
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत अवैध अतिक्रमण के खिलाफ निगम ने कालीबाड़ी चौक से भगवा चौक तक ताबड़तोड़ कार्रवाई की। तकरीबन 134 स्थानों से अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। निगम का बुलडोजर फिर से एक बार कालीबाड़ी चौक से भगवा चौक तक अतिक्रमण को हटाने सड़क पर उतरा।

कालीबाड़ी चौक से भगवा चौक जाने वाले रास्ते पर अवैध अतिक्रमण करने वाले व्यवसायियों ने दुकान के सामने अवैध रूप से टीन शेड, चबूतरा निर्माण, सीढ़ी, विज्ञापन बोर्ड आदि के माध्यम से सड़क तक समान को बढ़ाकर विक्रय कर रहे थे। जिसकी वजह से आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वही इस सड़क पर दुर्घटना की संभावनाएं भी बढ़ रही थी। लगातार अवैध अतिक्रमण को लेकर शिकायतें भी प्राप्त हो रही थी। इन सभी को गंभीरता से लेते हुए निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर एवं अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने कुछ दिन पूर्व ही एकता चौक के समीपस्थ इलाकों का निरीक्षण किया था।

अवैध रूप से अतिक्रमण कर दुकान संचालित करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश भी उन्होंने मौके पर जोन कमिश्नर पूजा पिल्ले को दिए थे। इसके परिपालन में जो अतिरिक्त अतिक्रमण करते हुए दुकान का संचालन कर रहे थे उन्हें निगम ने निरीक्षण करते हुए नोटिस भी जारी किया था, इसके बावजूद जिन्होंने अतिरिक्त अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण को नहीं हटाया था उन पर निगम ने अतिरिक्त अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की है।

वैशाली नगर जोन क्रमांक दो एरिया के अंतर्गत का यह इलाका प्रमुख बाजार क्षेत्रों में आता है। ओम शांति ओम चौक के समीप ही बाजार क्षेत्र लगा हुआ है वही कैलाश नगर एवं अवंती बाई जाने वाले मार्ग तथा बोगदा पुल की ओर को यह मार्ग जोड़ता है। लगातार यहां राहगीरों का आना जाना होता है, इन सभी कारणों से निगम ने अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही इस स्थल पर की है।

निगम अपने अमला के साथ विभिन्न तोडफ़ोड़ के संसाधनों को लेकर तोडफ़ोड़ के लिए कालीबाड़ी चौक से भगवा चौक के लिए पहुंची थी। अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई में सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, जगन्नाथ तिवारी, मलखान सिंह सोरी एवं परमेश्वर चंद्राकर आदि अपने तोडफ़ोड़ दस्ता के साथ मौजूद रहे।

समाज में महिलाओं को बराबरी का स्थान दिलाने आर्थिक मजबूती जरूरी: मंत्री सिंहदेव
सोशल मीडिया पर प्रशासन व पुलिस की पैनी नजर, अब तक 55 प्रकरण आए सामने… तीन पर हुई एफआईआर
CG Breaking : नर कंकाल मिलने से सनसनी, पुलिस बता रही 20 दिन पहले लापता युवक के अवशेष… फोरेंसिक जांच में खुलेगा राज
अच्छी खबर: मितानिनों ने कहा दवा लेने से जल्द रिकवर होने लगे हैं कोरोना संक्रमित…. मुख्यमंत्री बघेल ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और मितानिनों से की चर्चा
बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ के निगम , मंडलों के अध्यक्ष व सदस्यों की हुई घोषणा: जाने किसे मिली जगह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Politics heats up in Bihar due to the heat of Arunachal, BJP leader सीएम पद से इस्तीफा: नीतीश की आकांक्षाओं ने गठबंधन तोडऩे के लिए मजबूर किया, गिरिराज सिंह बोले-पलट गए पलटूराम
Next Article रेडियो आज भी प्रासंगिक है और सामुदायिक रेडियो उससे भी अधिक महत्वपूर्ण : अभिषेक पल्लव रेडियो आज भी प्रासंगिक है और सामुदायिक रेडियो उससे भी अधिक महत्वपूर्ण : अभिषेक पल्लव

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?