ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: समाज में महिलाओं को बराबरी का स्थान दिलाने आर्थिक मजबूती जरूरी: मंत्री सिंहदेव
Share
Notification Show More
Latest News
अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन : हैदराबाद में 78 की उम्र में ली अंतिम सांस
October 30, 2026
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, छत्तीसगढ़ के 24 लाख 59 हजार 707 किसानों के खातों में पहुंची राशि
October 30, 2026
खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को उन्नत सरसों बीज का वितरण
धान अवशेष प्रबंधन, मल्चर के उपयोग और रबी में दलहनी-तिलहनी फसलों की खेती को दिया बढ़ावा
October 30, 2026
स्थानीय स्तर पर ग्राम पंचायत में मिली ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई पटाखा बिक्री लाइसेंस की राह, बालकुमार को मिली बड़ी राहत
October 30, 2026
एनआईबीएसएम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का सीधा प्रसारण
एनआईबीएसएम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का सीधा प्रसारण
October 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

समाज में महिलाओं को बराबरी का स्थान दिलाने आर्थिक मजबूती जरूरी: मंत्री सिंहदेव

By @dmin Published September 21, 2020
Share
SHARE

रायपुर. पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव ने रेडियो पर लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण की जानकारी दी। आज शाम साढ़े सात बजे आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित विशेष कार्यक्रम ‘हमर ग्रामसभा’ में उन्होंने समाज में महिलाओं की स्थिति सुधारने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की भी जानकारी दी।  

श्री सिंहदेव ने ‘हमर ग्रामसभा’ में कहा कि तमाम कोशिशों के बाद भी महिलाओं की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं आ पाया है। आदिवासी अंचलों में महिला-पुरूष का अनुपात काफी अच्छा है। वहां करीब-करीब पुरूषों के बराबर ही महिलाओं की संख्या है। कुछ जिलों में महिलाओं की संख्या पुरूषों से भी ज्यादा है। शहरी क्षेत्रों में लिंगानुपात कम है। इससे समाज की संतुलन बिगड़ रहा है।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं ने महिलाओं के सशक्तिकरण में बड़ी भूमिका निभाई है। इसने उन्हें घर से बाहर निकलकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर खुद को साबित करने का मौका दिया है। कौशल विकास और स्वसहायता समूहों के जरिए महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण काम हो रहे हैं। समाज में महिलाओं को बराबरी का स्थान दिलाने के लिए उनकी आर्थिक मजबूती और स्वतंत्रता जरूरी है। श्री सिंहदेव ने कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ महिला कोष और नोनी सुरक्षा योजना का उल्लेख करते हुए राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
 
‘हमर ग्रामसभा’ का प्रसारण आज आकाशवाणी के अंबिकापुर केंद्र से छत्तीसगढ़ी और सरगुजिहा में, रायगढ़ केंद्र से छत्तीसगढ़ी और कुड़ुख में तथा जगदलपुर केंद्र से छत्तीसगढ़ी और हलबी बोली में किया गया। प्रदेश के अन्य केंद्रों ने इसे छत्तीसगढ़ी में प्रसारित किया। विभागीय योजनाओं की जानकारी देने और इनका लाभ उठाने लोगों को प्रेरित करने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा द्वारा तैयार साप्ताहिक रेडियो कार्यक्रम ‘हमर ग्रामसभा’ का आकाशवाणी रायपुर द्वारा हर रविवार शाम साढ़े सात बजे से आठ बजे तक प्रसारण किया जाता है।

You Might Also Like

अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन : हैदराबाद में 78 की उम्र में ली अंतिम सांस

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, छत्तीसगढ़ के 24 लाख 59 हजार 707 किसानों के खातों में पहुंची राशि

धान अवशेष प्रबंधन, मल्चर के उपयोग और रबी में दलहनी-तिलहनी फसलों की खेती को दिया बढ़ावा

सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई पटाखा बिक्री लाइसेंस की राह, बालकुमार को मिली बड़ी राहत

एनआईबीएसएम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का सीधा प्रसारण

@dmin September 21, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राशन कार्ड बनाने से वंचित रह गए सभी वर्ग के परिवारों को मिलेगा मौका: भूपेश बघेल
Next Article शिशु को पसंद नहीं है नहाना तो वो देता है कुछ ऐसे संकेत

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?