ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अलीगढ़ शराब कांड: मिथाइल अल्कोहल की सप्लाई करने वाली फैक्टरी का मालिक गिरफ्तार, 80 पहुंचा मृतकों का आंकड़ा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अलीगढ़ शराब कांड: मिथाइल अल्कोहल की सप्लाई करने वाली फैक्टरी का मालिक गिरफ्तार, 80 पहुंचा मृतकों का आंकड़ा

By @dmin
Published: May 31, 2021
Share
थोड़ी सी नहीं, यहां न्यू ईयर पर पी डाली करीब 100 करोड़ रुपये की शराब!
थोड़ी सी नहीं, यहां न्यू ईयर पर पी डाली करीब 100 करोड़ रुपये की शराब!
SHARE

अलीगढ़ (एजेंसी)। अलीगढ़ शराब कांड में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। घटना के चौथे दिन भी जहरीली शराब से लोग मर रहे हैं। तीसरे दिन 15 मौतों के बाद आज यानी सोमवार को अबतक 9 और लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को अलीगढ़ के थाना महुआखेड़ा धनीपुर में दो लोगों की, क्वार्सी क्षेत्र के चंदनिया में चार लोगों की और तीन अन्य की जहरीली शराब पीने से मौत हुई। इसी के साथ जहरीली शराब के सेवन से मरने वालों की संख्या का आंकड़ा 80 पहुंच गया है। मालूम हो कि जिला प्रशासन द्वारा अभी तक मौत के इस तांडव को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। बल्कि प्रशासन लगातार आंकड़े छिपाने में जुटा है। जिलाधिकारी ने मौतों को लेकर आधिकारिक पुष्टि करने के बजाय कहा है कि अब पोस्टमार्टम रिपोर्टों के अध्ययन के बाद ही यह तस्वीर साफ की जा सकेगी जहरीली शराब से जिले में कितनी मौत हुई हैं। फिलहाल पोस्टमार्टम कराए जा रहे हैं। 

मिथाइल अल्कोहल की सप्लाई करने वाला कारोबारी गिरफ्तार
अलीगढ़ शराब कांड में सोमवार को बड़ा खुलासा हुआ है। जांच के दौरान पता चला कि जहरीली शराब की फैक्टरी में मिथाइल अल्कोहल की सप्लाई तालानगरी की शयाई व सैनेटाइजर फैक्टरी से हुई थी। यह फैक्टरी शहर के नामचीन कारोबारी विजेंद्र कपूर की है। छापेमारी में इस फैक्टरी से 203 कंटेनर इथाइल व मिथाइल मिला है। फेक्ट्री को फिलहाल सील कर लिया गया है। मामले में कारोबारी कपूर व एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी है।
मालूम हो कि 28 मई को करसुआ ठेके से लिए गए शराब के क्वार्टर की मेरठ में जांच हुई थी। इसमें शराब में मिथाइल अल्कोहल मिले होने की पुष्टि हुई थी। आबकारी अधिकारियों ने की इसकी पुष्टि की थी कि इसी रसायन से जिले में मौत हो रही है।

सीएमओ ने की सिर्फ 28 मौतों की पुष्टि
जितने भी शवों के पोस्टमार्टम शराब कांड से जोड़कर हो रहे हैं, उनकी सभी की रिपोर्ट संकलित की जा रही हैं। चार दिन में अब तक 28 मौतें शराब के सेवन से होना स्पष्ट हुआ है। बाकी की रिपोर्ट पर संदेह है। हो सकता है कि अन्य मौत भी शराब के सेवन से हुई हों। मगर उनके विषय में आगरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला से रिपोर्ट मिलने के बाद ही कहा जा सकेगा कि मौत किस वजह से हुई है। वह रिपोर्ट कंपाइल कर जिलाधिकारी को दी जाएगी। 
उधर, पुलिस द्वारा शराब तस्कर गिरोह के फरार 50 हजार के इनामी सरगनाओं में शामिल ओमवीर उर्फ विपिन यादव निवासी मैनपुरी को रविवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे गोपनीय स्थान पर पूछताछ चल रही थी। विपिन यादव पर ही शराब लाकर स्थानीय सरगनाओं को देने का आरोप है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने जिले के अकराबाद क्षेत्र के गांव अधौन में खुद के द्वारा शराब फैक्टरी संचालित किए जाने की बात स्वीकारी है।

ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक कदम, महिलाओं के नेतृत्व में संचालित होगी ‘द्वीप्ति योजना’
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन का भारत दौरा रद्द, गणतंत्र दिवस की परेड में करनी थी शिरकत
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स के चुनाव में व्यापारी एकता पैनल के प्रत्याशियों को मिल रहा समर्थन…. सुपेला के अनाज व हार्डवेयर लाइन में किया प्रचार
कोरोना वायरस में नया म्यूटेशन: अमेरिका में मिला ज्यादा तेजी से फैलने वाला डेल्टा-3 वैरिएंट…. भारत में भी अलर्ट
जनाधार और जाति से तय होगा प्रदेश भाजपा का नेतृत्व, सत्ता की गलतियों से निकले सबक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फिर से लागू होगा कोरोना लॉकडाउन? केंद्र ने 10 राज्यों से कहा- पाबंदियों पर विचार करें लॉकडाउन ब्रेकिंग: केन्द्र सरकार का राज्य सरकारों के निर्देश… 30 जून तक जारी रहे लॉकडाउन…. छत्तीसगढ़ में रियायतों के साथ लागू रहेगा लॉकडाउन
Next Article Benefits of Chief Minister's decision on compassionate appointment अनुकंपा नियुक्ति पर मुख्यमंत्री के निर्णय का लाभ…. एक हफ्ते के भीतर कलेक्ट्रेट में चार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?