ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लॉकडाउन ब्रेकिंग: केन्द्र सरकार का राज्य सरकारों के निर्देश… 30 जून तक जारी रहे लॉकडाउन…. छत्तीसगढ़ में रियायतों के साथ लागू रहेगा लॉकडाउन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

लॉकडाउन ब्रेकिंग: केन्द्र सरकार का राज्य सरकारों के निर्देश… 30 जून तक जारी रहे लॉकडाउन…. छत्तीसगढ़ में रियायतों के साथ लागू रहेगा लॉकडाउन

By @dmin
Published: May 31, 2021
Share
फिर से लागू होगा कोरोना लॉकडाउन? केंद्र ने 10 राज्यों से कहा- पाबंदियों पर विचार करें
फिर से लागू होगा कोरोना लॉकडाउन? केंद्र ने 10 राज्यों से कहा- पाबंदियों पर विचार करें
SHARE

रायपुर। कोरोना संक्रमण पर पूरी तरह काबू पाने केन्द्र सरकार ने लॉकडाउन को लेकर नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। नए दिशा निर्देशों के अनुसार लॉकडाउन को 30 जून तक बढ़ाया गया है। केन्द्र के दिशानिर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में भी 30 जून तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। प्रदेश में लॉकडाउन के संबंध में जिला कलेक्टर अलग अलग से अपने अपने जिलों में लॉकडाउन के दिशा निर्देश जारी करेंगे। केन्द्र के दिशानिर्देशानुसार वर्तमान में राज्य सरकारों ने जिस प्रकार की रियायते दी हैं उसी के अनुसार आगे भी जारी रखा जाएगा। नई गाइडलाइन के अनुसार रोजमर्रा की सभी दुकानें सुबह छह से शाम छह बजे तक तथा देसी शराब दुकानें रात आठ बजे तक ही खोली जा सकेंगी। जिला कलेक्टर अपने जिलों में संक्रमण की दर को ध्यान में रखकर दिशा-निर्देश जारी करेंगे।
केन्द्र सरकार की ओर से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को जारी अपने आदेश में केंद्रीय गृह सचिव ने कहा कि स्थानीय हालात, जरूरत और स्रोतों का आकलन करने के बाद राज्य और केंद्र शासित प्रदेश उचित समय पर चरणबद्ध तरीके से पाबंदियों में किसी तरह की रियायत देने पर विचार कर सकते हैं, उन्होंने कहा कि मई महीने के लिए 29 अप्रैल को जारी किए गए दिशा-निर्देश 30 जून तक लागू रहेंगे। बयान के अनुसार जिन क्षेत्रों में मामलों की संख्या ज्यादा है, वहां जरूरी गतिविधियों को छोड़कर, रात के दौरान लोगों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित होगी, इसमें कहा गया कि सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, त्योहार से संबंधित मौकों पर लोगों के जमा होने और सभाएं प्रतिबंधित हैं। शादी में 50 लोगों और अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 लोगों के शामिल होने की इजाजत है, सभी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सिनेमा हॉल, रेस्तरां, बार, खेल परिसर, जिम, स्पा, स्विमिंग पूल और धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। बयान के अनुसार सार्वजनिक परिवहन अपनी 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित किए जा सकते हैं, जरूरी वस्तुओं के परिवहन सहित अंतर राज्यीय और राज्य के भीतर आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं होगाा, सरकारी एवं निजी कार्यालय अधिकतम 50 फीसदी स्टाफ के साथ काम कर सकते हैं।

Breaking News : आईईडी ब्लास्ट में एएसपी आकाश राव गिरीपूंजे शहीद, पैदल गश्त पर निकले थे सभी
Durg Politics: रूद्र गुरू के नवागढ़ की राह पकडऩे की संभावना, निर्मल कोसरे हो सकते हैं कांग्रेस के उम्मीदवार!
हैरान कर देने वाला हादसा : ट्रेन की विंडो सीट पर बैठे यात्री की गर्दन से आरपार हुआ लोहे का रॉड… मौके पर यात्री की मौत
पीएम धन-धान्य कृषि योजना को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, हर साल खर्च होंगे 24000 करोड़ रुपये
सीएम का भेंट-मुलाकात कार्यक्रम इस नन्ही मोहनी के लिए बना वरदान, दूर हुई पिता की चिंता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डिजिटल इंडिया की सच्चाई: कोविन एप को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को फटकारा, कहा- आप जमीनी हकीकत से वाकिफ नहीं
Next Article थोड़ी सी नहीं, यहां न्यू ईयर पर पी डाली करीब 100 करोड़ रुपये की शराब! अलीगढ़ शराब कांड: मिथाइल अल्कोहल की सप्लाई करने वाली फैक्टरी का मालिक गिरफ्तार, 80 पहुंचा मृतकों का आंकड़ा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?