ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अमरिंदर के बाद अब किसकी बारी? अन्य राज्यों में भी बढ़ी सियासी गर्मी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

अमरिंदर के बाद अब किसकी बारी? अन्य राज्यों में भी बढ़ी सियासी गर्मी

By @dmin
Published: September 20, 2021
Share
Corona in Punjab: School closed till 31 March, even ban in cinemas-malls
Corona in Punjab: School closed till 31 March, even ban in cinemas-malls
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाकर चरणजीत सिंह चन्नी को नया सीएम बनाकर कांग्रेस ने भले ही पंजाब में जारी रार को थामने की कोशिश की है लेकिन पार्टी को इस आंतरिक कलह का खामियाजा अन्य राज्यों में भी भुगतना पड़ सकता है। कांग्रेस पार्टी की अकेले दम पर सिर्फ तीन राज्यों में सरकार है और हर जगह कांग्रेस में अंदरूनी कलह अब किसी से छिपी नहीं है।

माना जा रहा है कि पंजाब के बदलाव से राजस्थान में भी सचिन पायलट खेमे में उत्साह भर गया है और एक बार फिर से यहां अशोक गहलोत को हटाए जाने की मांग जोर पकड़ सकती है। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच जारी मतभेद को एक साल से भी ज्यादा का समय बीत गया है। हाईकमान के दखल के बाद दोनों नेताओं के खेमों के बीच सीजफायर जरूर हुआ लेकिन अभी भी पायलट खेमे के विधायकों में कैबिनेट फेरबदल का वादा पूरा न किए जाने को लेकर नाराजगी बरकरार है।

पायलट के एक करीबी नेता ने कहा, ‘हमें जल्द ही अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी बताया कि पायलट की राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कई आला नेताओं से पहले ही मुलाकात हो गई है और उन्हें यकीन है कि आने वाले कुछ हफ्तों पार्टी कोई बड़ा फैसला लेगी।

हालांकि, राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि राजस्थान में स्थिति पंजाब से अलग है क्योंकि गहलोत की अभी भी पार्टी पर पकड़ है, जबकि कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपनी ही पार्टी के लोग सीएम पद पर नहीं देखना चाहते थे। वहीं, पंजाब में मार्च 2022 में ही विधानसभा चुनाव होने हैं जबकि राजस्थान विधानसभा चुनावों में अभी दो साल से ज्यादा का वक्त बाकी है।

वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के बाद राहुल गांधी का अगला फोकस राजस्थान और छत्तीसगढ़ ही होंगे, जहां भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बीच भी घमासान जारी है। उन्होंने कहा कि पायलट ने बीते शुक्रवार ही राहुल गांधी से मुलाकात की थी और दोनों के बीच लंबी चर्चा भी हुई, जिसके बाद से ही राजस्थान में कैबिनेट फेरबदल की अटकलों को हवा मिली। हालांकि, पायलट ने इस मामले से जुड़े सवालों का जवाब नहीं दिया।

अशोक गहलोत की पीएम से गुहार, बोले- राजस्थान में बंद कराएं ‘तमाशा’
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में शासकीय योजनाओं की स्थिति देखी
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक…. कलेक्टर ने बदला शहरी स्वास्थ्य केन्द्रों का समय… अब सुबह 10 से 2 बजे तक व शाम पांच से 8 बजे तक चलेंगे
गौठानों के स्वावलंबी होने से पूरा गांव हो रहा स्वावलंबी: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
WHO के मुख्यालय जिनेवा तक पहुंच गई छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सेवाओं की गूंज…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विश्वकर्मा जयंती पर महिला चेंबर की पहली बैठक संपन्न, की भावी योजनाओं पर चर्चा विश्वकर्मा जयंती पर महिला चेंबर की पहली बैठक संपन्न, की भावी योजनाओं पर चर्चा
Next Article कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल तेज रफ्तार टीकाकरण: छह महीने बाद कोरोना के एक्टिव केस सबसे कम

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?