ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक…. कलेक्टर ने बदला शहरी स्वास्थ्य केन्द्रों का समय… अब सुबह 10 से 2 बजे तक व शाम पांच से 8 बजे तक चलेंगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक…. कलेक्टर ने बदला शहरी स्वास्थ्य केन्द्रों का समय… अब सुबह 10 से 2 बजे तक व शाम पांच से 8 बजे तक चलेंगे

By @dmin
Published: September 14, 2021
Share
Health department review meeting. Collector changed the timing of urban health centers
Health department review meeting. Collector changed the timing of urban health centers
SHARE

दुर्ग। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने अहम निर्णय लिए। शहरी स्वास्थ्य केन्द्रों में लोगों की सुविधा को देखते हुए समय बदल दिया गया है। शहरी स्वास्थ्य केन्द्र अब सुबह 10 से 2 बजे तथा शाम 5 से 8 बजे तक खुले रहेंगे। इससे आपात स्थिति में लोगों को काफी मदद मिलेगी। कलेक्टर ने बैठक में स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य का काम सबसे महत्वपूर्ण है। इसमें किंचित मात्र भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। पिछली बैठक में भी इस संबंध में निर्देश दिये गये थे।

समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर भुरे ने अर्बन बीएमओ डॉ. जामगड़े के कमजोर प्रदर्शन पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें हटाने के निर्देश दिये। उनकी जगह पर सुपेला अस्पताल के प्रभारी अधिकारी डॉ. पीयम सिंह को अर्बन बीएमओ की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। डॉ. जामगड़े को उतई स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया है। कलेक्टर ने आज बैठक में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के कार्यों की समीक्षा भी की। इसमें डॉ. जामगड़े की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। कलेक्टर ने कमजोर प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें हटाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से हम प्रारंभिक रूप से गंभीर बीमारियों का चिन्हांकन कर सकते हैं और इन्हें उभरने से पहले ही ठीक करने की दिशा में काम कर सकते हैं। इस हेतु सभी बीएमओ को गंभीरता से कार्य करना चाहिए। समीक्षा में पाया गया कि कुछ केंद्रों में इस दिशा में बेहतर कार्य नहीं हो रहा था।

सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में हो बेहतर व्यवस्था
कलेक्टर भुरे ने कहा कि संस्थागत प्रसव को बढ़ाने की दिशा में कार्य करना है। इसके लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रो में अच्छी व्यवस्था करें, उन्होंने कहा कि डिलीवरी की व्यवस्था सभी केंद्रों में अच्छी होनी चाहिए। जहां ओटी की सुविधाओं मजबूत करनी है वहां सभी सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने केंद्रो में रेडियोलाजिस्ट की सुविधा के संबंध में चर्चा भी की। साथ ही डीएमएफ के माध्यम से स्पेशलिस्ट डॉक्टर नियुक्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शासन ने हाट बाजार में स्वास्थ्य सुविधाएं दी हैं। यहां लोगों की पर्याप्त जांच हो तथा हीमोग्लोबिन आदि की जांच भी होती रहे ताकि किसी तरह की बीमारी का चिन्हांकन प्रारंभिक रूप से ही हो सके।

सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग की दिशा में भी हो कार्य
कलेक्टर भुरे ने सर्वाइकल कैंसर आदि की स्क्रीनिंग की दिशा में भी कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी बुनियादी तथ्यों पर कड़ी मेहनत करें। हेल्थ सबसे प्राथमिकता का विषय है। डेंगू के प्रकरणों पर नजर रखें। वैक्सीनेशन की कार्रवाई तेजी से होती रहे। स्टेशन और बस स्टैंड में कोरोना जांच की मानिटिरंग करते रहे। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, रिसाली कमिश्नर प्रकाश सर्वे एवं सीएमएचओ डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री जगदलपुर में और गृहमंत्री महासमुंद में करेंगे ध्वजारोहण…. जाने प्रदेश के मंत्रियों व विधायकों का शेड्यूल
राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में 20 फीसद की दर से होगा विकास
निर्माण कार्य में लगे ठेकेदारों को नक्सलियों की धमकी, पर्चा जारी कर कहा बात नहीं मानी तो खुद होंगे अपनी मौत के जिम्मेदार
केंद्र ने राज्यों को लिखा खत, कहा- कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अस्पतालों को तैयार रखें
सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के लिए जारी किए कड़े निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article On the lines of Wardha, a service village of the 21st century will be established in Nava Raipur उडिय़ा समाज के वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक देवेन्द्र… सामाजिक भवन निर्माण की मांग पर दी स्वीकृति
Next Article Number of infected people crossed 58 lakhs in the country भारत में कोरोना: राहत का सिलसिला जारी… बीते 24 घंटे में सामने आए 25 हजार 404 नए केस…. मृतकों की संख्या ने बढ़ाई चिंता

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?