ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अब ओडिशा में कांग्रेस को लगा करारा झटका, कार्यकारी अध्यक्ष ने ही छोड़ दी पार्टी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

अब ओडिशा में कांग्रेस को लगा करारा झटका, कार्यकारी अध्यक्ष ने ही छोड़ दी पार्टी

By @dmin
Published: October 22, 2021
Share
सचिन पायलट को बीजेपी का ऑफर, कहा- देश को प्राथमिकता देने वालों के लिए खुला है दरवाजा
सचिन पायलट को बीजेपी का ऑफर, कहा- देश को प्राथमिकता देने वालों के लिए खुला है दरवाजा
SHARE

भुवनेश्वर (एजेंसी)। देश के कई राज्यों में आंतरिक कलह का सामना कर रही कांग्रेस को अब ओडिशा में करारा झटका लगा है। राज्य में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप माझी ने पार्टी छोड़ दी है। उनके बीजू जनता दल से जुडऩे के संकेत मिल रहे हैं। अगले साल की शुरुआत में राज्य में होने वाले पंचायत चुनावों से ठीक पहले पार्टी को यह झटका लगा है। प्रदीप माझी ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपने इस्तीफे की जानकारी देते हुए पत्र लिखा है। अपने पत्र में प्रदीप माझी ने लिखा, ‘आपको बेहद सम्मान के साथ यह बताना चाहता हूं कि मैं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। यह जानकारी देते हुए मुझे बेहद दुख और दर्द है।

सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी में कीं ये शिकायतें
ओडिशा के प्रमुख आदिवासी नेताओं में से एक और राज्य की ही नबरंगपुर लोकसभा सीट से सांसद रहे माझी ने कहा कि वह कांग्रेस में ही रहकर लोगों की सेवा करना चाहते थे, लेकिन पार्टी में उत्साह की कमी देखने को मिल रही है। एक तरफ प्रदीप माझी ने सोनिया गांधी के नेतृत्व की तारीफ की है तो वहीं इशारों में ही राज्य से लेकर स्थानीय स्तर तक के नेतृत्व को नाकाम करार दिया है। प्रदीप माझी ने लिखा, ‘आपके बहुमुखी नेतृत्व में पार्टी के संगठन ने बहुत अच्छा काम किया है। लेकिन बीते कुछ वक्त में विभिन्न पदों पर बैठे लोगों के गलत फैसलों और सही ढंग से काम न करने के चलते पार्टी ने लगातार अपना भरोसा खोया है। इसे हासिल करने में शायद अब लंबा वक्त लगेगा।

कहा- कांग्रेस में रहते हुए लोगों की सेवा कर पाना अब संभव नहीं
इसके साथ ही प्रदीप माझी ने कहा, ‘मैं लोगों की सेवा करना चाहता हूं, लेकिन कांग्रेस में इसकी कमी महसूस होती है। मैं बेहद दुख के साथ पार्टी छोड़ रहा हूं, जिसके लिए मेरी बात को समझा जाना चाहिए। इसके बाद भी मैं अपनी विचारधारा के अनुसार कर्तव्य का पालन करता रहूंगा और पूरी संतुष्टि के साथ लोगों की सेवा करता रहूंगा। इस बीच प्रदीप माझी के करीबी सूत्रों का कहना है कि वह जल्दी ही बीजेडी में शामिल हो सकते हैं। इसी महीने राज्य के सीएम नवीन पटनायक नबरंगपुर का दौरा करने वाले हैं। माना जा रहा है कि इसी दौरान वह बीजेडी में शामिल हो सकते हैं। वह 2009 में इसी लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर सांसद चुने गए थे, लेकिन फिर 2014 और 2019 में उन्हें लगातार हार का सामना करना पड़ा था।

आदिवासियों के बीच रखते थे मजबूत पकड़, पार्टी को लगेगा करारा झटका
नबरंगपुर के अलावा मलकानगिरी जिले में भी प्रदीप माझी का आदिवासी समुदाय के बीच अच्छा खासा प्रभाव माना जाता रहा है। ये दोनों ही जिले आदिवासी बहुल हैं। ऐसे में कांग्रेस के लिए प्रदीप माझी का पार्टी छोडऩा ओडिशा में उसके लिए झटका है। माझी ने अपने इस्तीफे की कॉपी राहुल गांधी, ओडिशा के कांग्रेस प्रभारी चेल्ला कुमार और प्रदेश अध्यक्ष निरंजन पटनायक को भी भेजी है। बता दें कि 2009 में भी कांग्रेस के वर्किंग प्रेसिडेंट रहे नाबा किशोर दास ने पार्टी को छोड़ बीजेडी का दामन थाम लिया था और आज वह प्रदेश के हेल्थ मिनिस्टर हैं।

विधायक देवेंद्र के प्रयास से भिलाई के विकास के लिए सीएम ने दिए 30 करोड़ रुपए….भिलाई नगर व वैशाली नगर में होंगे विभिन्न विकास कार्य
प्रदेश में लगातार दूसरे दिन 12 सौ से अधिक मिले कोरोना पॉजिटिव, राजधानी रायपुर में ही 50 फीसदी से ज्यादा केस
सिद्धू की ताजपोशी में शामिल होने जा रहे तीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बस हादसे में मौत, 20 लोग जख्मी
Bhilai Breaking : बीएसपी कर्मी से रायपुर के बदमाश ने की ठगी, झांसे में लेकर बुलट बाइक, एक्सयूवी व वॉशिंग मशीन करा लिया फाइनेंस
डॉ प्रियंका शुक्ला की अध्यक्षता में एचआईवी/एड्स विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शासन की अनुमति के बिना किसी भी निजी लैब या अस्पताल में रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट नहीं छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा: बीते 24 घंटों में 38 नए केस… सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 200 के पार… इन जिलों ने बढ़ाई टेंशन
Next Article सीएम बघेल की पुलिस के आला अधिकारियों संग बैठक…. गांजा व हुक्का पर दिखे सख्त… कहा- प्रदेश में पूरी तरह प्रतिबंधित हो हुक्का बार सीएम बघेल की पुलिस के आला अधिकारियों संग बैठक…. गांजा व हुक्का पर दिखे सख्त… कहा- प्रदेश में पूरी तरह प्रतिबंधित हो हुक्का बार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?