ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा: बीते 24 घंटों में 38 नए केस… सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 200 के पार… इन जिलों ने बढ़ाई टेंशन
Share
Notification Show More
Latest News
घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव
October 3, 2026
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती
October 3, 2026
एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बोले- कवर्धा की बेटी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान
October 3, 2026
दस दिन बाद सुलझा हत्या का मामला, बकाया पैसे के विवाद में लकड़ी के फाड़े से किया था वार
October 3, 2026
मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? - डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार
मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? – डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार
October 3, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeaturedHealth

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा: बीते 24 घंटों में 38 नए केस… सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 200 के पार… इन जिलों ने बढ़ाई टेंशन

By @dmin Published October 22, 2021
Share
शासन की अनुमति के बिना किसी भी निजी लैब या अस्पताल में रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट नहीं
शासन की अनुमति के बिना किसी भी निजी लैब या अस्पताल में रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट नहीं
SHARE

भिलाई। त्योहारी सीजन में एक बार फिर से कोरोना को लेकर खतरा पैदा हो गया है। छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों के दौरान सामने आए आंकड़ों ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। खासकर दुर्ग जिले में लगातार बढ़ रहे मरीजों के कारण जिला प्रशासन की टेंशन बढ़ी हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 22 हजार 228 सैम्पलों की जांच हुई जिसमें 38 मरीज पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.17 प्रतिशत रहा जो कि हाल के दिनों में काफी ज्यादा है।

कोरोना संक्रमण के मामले में दुर्ग जिला एक बार फिर से हॉटस्पॉट बन गया है। जिलें में बीते 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक मामले मिले। प्रदेश भर के 38 नए मामलों में 13 मामले अकेले दुर्ग जिले से हैं। यानि लगभग 35 फीसदी मामले दुर्ग जिले से हैं। इसके अलावा रायपुर से 5, बस्तर से 4, बिलासपुर से 3 व अन्य राज्य के चार मामले दर्ज किए गए हैं। 3 जिलों बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा एवं बीजापुर से 1-1 तथा 3 जिलों रायगढ़, बलरामपुर एवं कांकेर से 2-2 कोरोना संक्रमित पाए गए।

18 जिलों में एक भी नया मामला नहीं
राहत की बात यह है कि बीते 24 घंटों के दौरान 18 जिलों से एक भी कोरोना का नया मामला दर्ज नहीं किया गया है। इन जिलों में राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद, कोरबा, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, जशपुर, कोंडागांव, दंतेवाडा, सुकमा एवं नारायणपुर शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में अब तक 10 लाख 5 हजार 773 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। बीते 24 घंटों में 16 मरीज स्वस्थ हुए इसके साथ ही अब तक 9 लाख 91 हजार 995 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान एक मरीज की मौत हुई इसके साथ की मौतों का आंकड़ा 13 हजार 572 तक पहुंच गई है। अचानक बढ़े कोरोना मामलों के कारण प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 200 के पार पहुंच गई है। प्रदेश में फिलहाल 206 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।

देश में कोरोना के 15,786 नए केस, एक्टिव मामले 8 महीने में सबसे कम
भारत में कोरोना के दैनिक मामलों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है, जो देश में कोरोना के कम होते प्रभाव को दिखाती है। पिछले 24 घंटों में देख के भीतर कोरोना के 15,786 मामले दर्ज किए गए हैं। राहत की बात यह है कि देश में जितने लोग हर रोज कोरोना का शिकार हो रहे हैं। उससे ज्यादा लोग कोरोना से ठीक हो रहे हैं। बीते 24 घंटों में 18,641 लोगों कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा देश में एक्टिव मामलों की संख्या भी पिछले 8 महीनों में सबसे कम है। कोरोना से मरने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटों में 231 लोगों कोरोना के कारण अपनी जान गवां चुके हैं। हालांकि देश में फिलहार एक्टिव केसों की संख्या 1,75,745 तक पहुंच गई है, लेकिन कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। जो कि अच्छा है। वर्तमान में देख के भीतर कुल 3,35,14,449 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।

You Might Also Like

घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती

एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बोले- कवर्धा की बेटी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान

दस दिन बाद सुलझा हत्या का मामला, बकाया पैसे के विवाद में लकड़ी के फाड़े से किया था वार

मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? – डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार

@dmin October 22, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दर्दनाक सड़क हादसा, दो गाडिय़ों की टक्कर में 6 की मौत, 10 घायल बड़ा सड़क हादसा: दो ट्रकों के बीच दबी कार, आठ लोगों की मौत, एक बच्ची बची
Next Article सचिन पायलट को बीजेपी का ऑफर, कहा- देश को प्राथमिकता देने वालों के लिए खुला है दरवाजा अब ओडिशा में कांग्रेस को लगा करारा झटका, कार्यकारी अध्यक्ष ने ही छोड़ दी पार्टी
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?