ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अपोलो प्रोटोन कैंसर सेंटर ने सिर और गर्दन के कैंसर के लिए उत्कृष्टता केंद्र लॉन्च किया
Share
Notification Show More
Latest News
ओला के 3000 वाहनों का पंजीयन लंबित, परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस
October 22, 2026
माटी में रोजगार- प्रतिदिन 300 रुपए की मजदूरी से श्रमिक परिवारों को मिला मजबूत आर्थिक आधार, पलायन पर लगी रोक
October 22, 2026
राजनांदगांव एसपी अंकिता-शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, फायरिंग मामले में PHQ ने मांगा स्पष्टीकरण
October 22, 2026
दुर्ग भिलाई के 11 थानों में जमा 33 हजार लीटर से ज्यादा शराब को पुलिस ने किया नष्ट
October 22, 2026
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें 24 नवंबर से रहेंगी रद्द, ट्रैक रिनोवेशन के लिए रेलवे ले रहा मेगा ब्लॉक
October 22, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedHealthNationalRaipur

अपोलो प्रोटोन कैंसर सेंटर ने सिर और गर्दन के कैंसर के लिए उत्कृष्टता केंद्र लॉन्च किया

By Om Prakash Verma Published November 18, 2023
Share
अपोलो प्रोटोन कैंसर सेंटर ने सिर और गर्दन के कैंसर के लिए उत्कृष्टता केंद्र लॉन्च किया
अपोलो प्रोटोन कैंसर सेंटर ने सिर और गर्दन के कैंसर के लिए उत्कृष्टता केंद्र लॉन्च किया
SHARE

रायपुर. अपोलो प्रोटोन कैंसर सेंटर्स (एपीसीसी) ने सिर और गर्दन के कैंसर के लिए अपने अभूतपूर्व उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) के उद्घाटन की घोषणा की है। कैंसर प्रबंधन के विस्तृत उपागमों और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों के साथ, एपीसीसी सिर और गर्दन के कैंसर के उपचार के तरीकों में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए तैयार है, जिससे रोगियों की कार्यक्षमता और सौन्दर्य संरक्षित करते हुए उन्हें सर्वोत्तम संभव ऑन्कोलॉजिकल परिणाम प्रदान किए जा सकेंगे।

सिर और गर्दन का कैंसर एक बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या है, दुनिया भर में सिर और गर्दन के कैंसर के मामलों में से 57.5% मामले एशिया से हैं। भारत पर भी इसका बहुत बोझ है क्योंकि विश्व भर में सिर और गर्दन के कैंसर के 30% मामले भारत से हैं। 2018 में, भारत में मुंह के कैंसर के 1,19,992 नए मामले और 72,616 मौतें दर्ज की गईं, जिससे देश को “मुंह के कैंसर की राजधानी” होने का दुर्भाग्यपूर्ण खिताब मिला। यह चिंताजनक रुझान यहाँ के लोगों की अनोखी आदतों, जैसे कि तम्बाकू चबाना, और धुआं रहित तंबाकू उपयोग से जुड़े मुंह के कैंसर के ज्यादातर मामलों के कारण है।

एपीसीसी में विकिरण ऑन्कोलॉजी विभाग की निदेशक – स्तन, सिर और गर्दन, डॉ. सपना नांगिया ने स्थिति की गंभीरता पर बल देते हुए कहा, “भारत में सिर और गर्दन के कैंसर का प्रसार चिंता का कारण है, और इसके लिए एक विशेष तथा समेकित उपचार की आवश्यकता है। सिर और गर्दन कैंसर के लिए एपीसीसी का उत्कृष्टता केंद्र हमारे रोगियों की कार्यक्षमता और सौन्दर्य संबंधी परिणामों को प्राथमिकता देते हुए सर्वोत्तम संभव ऑन्कोलॉजिकल परिणाम प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

एपीसीसी में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकार- सिर और गर्दन, डॉ. संदीप दुआराह ने कहा, “सिर और गर्दन के कैंसर का प्रबंधन हमेशा एक बहु-विषयक उपागम रहा है। यहां एपीसीसी में, हमारे पास न केवल हमारी सहायता के लिए सभी अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियां उपलब्ध हैं, बल्कि हमारी ताकत हमारी टीम में निहित है, जो रोगी के कल्याण हेतु लिए गए सभी उपचार निर्णयों में एक-दूसरे पर भरोसा करते हुए, सही तालमेल के साथ काम करती है। एपीसीसी में, हम पूरे टीम वर्क में विश्वास करते हैं जो हमारी ताकत है।”

केंद्र की अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों में रोबोटिक सर्जरी, वर्चुअल प्लानिंग और 3डी प्रिंटिंग, वॉयस बॉक्स कैंसर के लिए Co2 लेजर, संभावित घातक कैंसर के शुरुआती निदान हेतु नैरो-बैंड इमेजिंग, हाई-एंड एंडोस्कोपिक इंस्ट्रूमेंटेशन और खोपड़ी-आधारित ट्यूमरों के लिए नेविगेशन सिस्टम शामिल हैं।

एपीसीसी में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकार – सिर और गर्दन, डॉ. नवीन हेडने ने केंद्र की क्षमताओं के बारे में अपना उत्साह साझा करते हुए कहा, “एपीसीसी की हमारी टीम में समर्पित पेशेवर शामिल हैं जो सिर और गर्दन के कैंसर प्रबंधन में 100 से अधिक वर्षों का सामूहिक नैदानिक ​​अनुभव लाते हैं। हम अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों से लैस हैं, और हमारा बहु-विषयक उपागम यह सुनिश्चित करता है कि रोगियों को उच्चतम स्तर की देखभाल मिले।

एपीसीसी में मेडिकल ऑन्कोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकार – सिर और गर्दन, डॉ. प्रसाद ईश्वरन ने एक समन्वित उपागम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “हमारी टीम में विकिरण ऑन्कोलॉजिस्ट, रोबोटिक सर्जन, मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट, पैथोलॉजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट, भाषण चिकित्सक, थेरानोस्टिक्स/परमाणु चिकित्सा विशेषज्ञ, और एनेस्थेसियोलॉजिस्ट सहित विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ शामिल हैं। यह बहु-विषयक उपागम हमें रोगियों को एक विस्तृत तथा व्यक्तिगत उपचार योजना प्रदान करने की अनुमति देता है।”

एपीसीसी कैंसर जैसी स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना करने वाले व्यक्तियों के लिए समग्र देखभाल प्रदान करना सुनिश्चित करता है। एक विस्तृत उपागम जो उनके शारीरिक, भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक कुशलक्षेम को संबोधित करता है। इस उपागम में विशेष सेवाओं की एक श्रृंखला, जैसे कि उपचार के दौरान उचित पोषण सुनिश्चित करने के लिए आहार सहायता, बात करने और निगलने में कठिनाई से जूझते लोगों की सहायता के लिए निगलने और भाषण चिकित्सा जैसी सेवाएं शामिल हैं। साइको-ऑन्कोलॉजी के चिकित्सक भावनात्मक सहायता प्रदान करते हैं और कैंसर की मानसिक पीड़ा से जूझते लोगों के मनोवैज्ञानिक पहलुओं को संबोधित करते हैं जबकि फिजियोथेरेपी टीम शारीरिक क्रिया को बनाए रखने या सुधारने में निरंतर मदद करती है।

एपीसीसी, रोगी की देखभाल योजना में इन घटकों को एकीकृत करके जीवन की समग्र गुणवत्ता को बढ़ाता है और कुशलक्षेम को बढ़ावा देता है, यह पहचानते हुए कि ठीक होना केवल चिकित्सा उपचार तक ही सीमित नहीं है।

सिर और गर्दन के कैंसर के लिए इस उत्कृष्टता केंद्र का लॉन्च, कैंसर देखभाल को बेहतर बनाने और रोगियों के लिए सर्वोत्तम संभव परिणाम प्रदान करने हेतु एपीसीसी की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। अपनी अत्याधुनिक प्रैद्योगिकियों, विशेषज्ञों की अनुभवी टीम और ऑन्कोलॉजिकल तथा कार्यात्मक कुशलता दोनों के प्रति समर्पण के माध्यम से, एपीसीसी सिर और गर्दन के कैंसर के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण प्रभाव डालने के लिए तैयार है।

You Might Also Like

ओला के 3000 वाहनों का पंजीयन लंबित, परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस

माटी में रोजगार- प्रतिदिन 300 रुपए की मजदूरी से श्रमिक परिवारों को मिला मजबूत आर्थिक आधार, पलायन पर लगी रोक

राजनांदगांव एसपी अंकिता-शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, फायरिंग मामले में PHQ ने मांगा स्पष्टीकरण

दुर्ग भिलाई के 11 थानों में जमा 33 हजार लीटर से ज्यादा शराब को पुलिस ने किया नष्ट

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें 24 नवंबर से रहेंगी रद्द, ट्रैक रिनोवेशन के लिए रेलवे ले रहा मेगा ब्लॉक

Om Prakash Verma November 18, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Good News : रायपुर में होगा भारत-आस्ट्रेलिया के बीच टी-20 मुकाबला, 1 दिसंबर को खेला जाएगा मैच
Next Article 'खुशी है कि लोगों ने टाइगर 3 में सलमान और मेरे परफोर्मेंस को पसंद किया!' : इमरान हाशमी ‘खुशी है कि लोगों ने टाइगर 3 में सलमान और मेरे परफोर्मेंस को पसंद किया!’ : इमरान हाशमी

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?