ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अपहरण और दुष्कर्म मामले में दोषी करार कैदी को आजीवन कारावास से मिली राहत, उच्च न्यायालय ने घटाई सजा
Share
Notification Show More
Latest News
Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
September 27, 2026
भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया
September 27, 2026
भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा
September 27, 2026
नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय
September 27, 2026
थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी
September 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsChhattisgarhFeatured

अपहरण और दुष्कर्म मामले में दोषी करार कैदी को आजीवन कारावास से मिली राहत, उच्च न्यायालय ने घटाई सजा

By Om Prakash Verma Published March 31, 2025
Share
अपहरण और दुष्कर्म मामले में दोषी करार कैदी को आजीवन कारावास से मिली राहत, उच्च न्यायालय ने घटाई सजा
अपहरण और दुष्कर्म मामले में दोषी करार कैदी को आजीवन कारावास से मिली राहत, उच्च न्यायालय ने घटाई सजा
SHARE

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 13 वर्षीय नाबालिग के अपहरण और रेप के मामले में दोषी करार दिए गए आरोपी की सजा में आंशिक संशोधन किया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि पीडि़ता की गवाही स्पष्ट, सुसंगत और विश्वसनीय हो, तो दोष सिद्ध करने के लिए अन्य साक्ष्यों की जरूरत नहीं होती। हालांकि, हाईकोर्ट ने आरोपी की आजीवन कारावास की सजा को घटाकर 20 वर्ष के कठोर कारावास में बदल दिया। अभियोजन के अनुसार 11 नवंबर 2021 को राजेलाल मेरावी (27 वर्ष), निवासी ग्राम सिंगबोरा, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई ने घर के बाहर खेल रही एक 13 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर लिया।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपी ने मुंह दुपट्टे से बांधकर उसे अपने घर ले गया और वहां बलात्कार किया। अगले दिन, बच्ची को डरा-सहमा देख परिजनों ने थाना सलेहवारा में शिकायत दर्ज कराई। विशेष अपर सत्र न्यायालय, खैरागढ़ ने 22 जून 2023 को आरोपी को दोषी करार देते धारा 342 (गलत तरीके से रोकने) को लेकर एक वर्ष कठोर कारावास, धारा 363 (अपहरण) के तहत 7 वर्ष कठोर कारावास तथा पाक्सो एक्ट 3/4 (बच्चों से रेप से संबंधित) अपराध में आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

आरोपी ने हाईकोर्ट में अपील कर सजा में राहत की मांग की। उसका तर्क था कि ट्रायल कोर्ट ने केवल पीडि़ता की गवाही पर दोषसिद्धि दी, जबकि अन्य गवाहों के बयान विरोधाभासी थे। बचाव पक्ष ने यह भी दावा किया कि मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई और पीडि़ता की उम्र साबित करने के लिए ऑसिफिकेशन टेस्ट नहीं कराया गया। दूसरी तरफ राज्य सरकार की ओर से पैनल वकील नितांश जायसवाल ने दलील दी कि पीडि़ता की उम्र स्कूल रिकॉर्ड और प्रधानाध्यापक की गवाही से प्रमाणित हुई। साथ ही, पीडि़ता, उसकी मां और पिता के बयान पूरी तरह सुसंगत और विश्वसनीय थे। हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के स्टेट ऑफ पंजाब बनाम गुरमीत सिंह (1996) और गणेशन बनाम स्टेट (2020) मामलों का हवाला देते हुए कहा कि यदि पीडि़ता की गवाही निष्कलंक और भरोसेमंद हो, तो उसे अन्य साक्ष्यों से पुष्ट करने की आवश्यकता नहीं होती। अदालत ने अभियुक्त की उम्र व मामले की समग्र परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आजीवन कारावास को घटाकर 20 वर्ष का कठोर कारावास कर दिया।

You Might Also Like

Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया

भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा

नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय

थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी

Om Prakash Verma March 31, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG News : अपार्टमेंट की पार्किंग में भीषण आग, बिलासपुर में कार सहित 13 मोटर साइकिल जलकर खाक
Next Article दंतेवाड़ा मुठभेड में मारी गई महिला नक्सली की हुई पहचान, 45 लाख की इनामी थी रेणुका… भारी मात्रा में हथियार बरामद

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?