ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अधिक स्क्रिन टाइम से बालों पर पड़ सकता है बुरा प्रभाव, जानिए बचने के तरीके
Share
Notification Show More
Latest News
महानदी केवल हमारी जीवनदायिनी नहीं, छत्तीसगढ़ की आस्था, संस्कृति और सभ्यता की अविरल धारा : मुख्यमंत्री साय
October 15, 2026
सरकारी योजनाओं में लापरवाही पर 1 तकनीकी सहायक और 3 रोजगार सहायक बर्खास्त, 2 सचिव निलंबित
October 15, 2026
शिवरीनारायण में महानदी पर 63 करोड़ से बनेगा नया पुल, सीएम साय की घोषणा
October 15, 2026
खनिज के अवैध परिवहन पर सख्ती, जीपीएम में रेत से भरे 6 ट्रैक्टर जब्त
October 15, 2026
स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
October 15, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

अधिक स्क्रिन टाइम से बालों पर पड़ सकता है बुरा प्रभाव, जानिए बचने के तरीके

By Sonu Sahu Published February 22, 2023
Share
SHARE

लैपटॉप, कंप्यूटर और मोबाइल जैसे डिजीटल गैजेट्स से निकलने वाली नीली रोशनी के अधिक संपर्क में रहने से न सिर्फ आंखों और त्वचा पर बल्कि बालों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। एक अध्ययन के अनुसार, मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से विद्युत चुम्बकीय विकिरण बालों के विकास चक्र को बुरी तरह से प्रभावित करता है। इससे बाल झडऩे लगते हैं। आइए आज हम आपको इस स्थिति से बचने के तरीके बताते हैं।

Contents
सीमित करें मॉर्डन गैजेट्स का उपयोगपर्याप्त नींद लेना भी है जरूरीसंतुलित आहार का है विशेष महत्वतनाव को करें कमबालों के सीरम का करें इस्तेमाल

सीमित करें मॉर्डन गैजेट्स का उपयोग

डिजिटल उपकरणों के उपयोग को सीमित करना बालों के स्वास्थ्य को बेहतर रखने वाले उपायों में से एक है। सोने से पहले फोन का उपयोग करने की बजाय किताब पढऩे की आदत डालें। इसके अलावा सोने से कम से कम दो-तीन घंटे पहले मोबाइल का इस्तेमाल करना बंद कर दें। हालांकि, अगर उपयोग करना बहुत जरूरी है तो अपने लैपटॉप, मोबाइल, टीवी और अन्य उपकरणों को नाइट मोड सेटिंग पर ले जाकर कार्य करें।

पर्याप्त नींद लेना भी है जरूरी

अच्छी गुणवत्ता वाली नींद शरीर की कोशिकाओं को पुनर्जीवित करने में मदद करती है। मोबाइल को दूर करके हर रात एक ही समय पर सोने का नियम बनाएं और अच्छी नींद के लिए आरामदायक माहौल तैयार करें। इसके लिए शोरगुल और रोशनी से मुक्त जगह का चयन करें। इसी तरह अपने बिस्तर का गद्दा और तकिए मुलायम चुनें। अगर आपका गद्दा और तकिया चुभने वाला होगा तो वह आपको पूरी रात परेशान करेगा और आपको अच्छी नींद नहीं आएगी।

संतुलित आहार का है विशेष महत्व

बालों को स्क्रिन टाइम से पडऩे वाले प्रभाव से बचाने के लिए संतुलित आहार और प्रोटीन भी जरूरी है। बालों की मजबूती के लिए खाने में प्रोटीन का सेवन बढ़ाना फायदेमंद रहेगा। विशेषज्ञों के मुताबिक, महिलाओं के लिए न्यूनतम प्रोटीन की आवश्यकता प्रतिदिन 46 ग्राम है, जबकि पुरुषों के लिए प्रतिदिन 56 ग्राम है। सोया उत्पाद, दुग्ध उत्पाद, पीनट बटर, चिया बीज, हरी मटर और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन प्रोटीन का बेहतरीन स्त्रोत हैं।

तनाव को करें कम

डिजीटल उपकरणों का अधिक उपयोग तनाव का कारण बनता है और अत्यधिक भावनात्मक या शारीरिक तनाव से बालों का झडऩा बढ़ सकता है। ऐसे में इसे नियंत्रित करना जरूरी है। इसके लिए नियमित रूप से मेडीटेशन करें। वहीं अक्सर लोग तनाव या स्ट्रेस की वजह से अकेला रहना पसंद करते हैं, लेकिन इससे आपकी समस्या और भी बढ़ सकती है। इसलिए ऐसा न करें और लोगों से बातचीत करें।

बालों के सीरम का करें इस्तेमाल

अगर डिजीटल उपकरणों के नकारात्मक प्रभाव के कारण होने वाली बालों की समस्या से राहत चाहते हैं तो अपने हेयरकेयर रूटीन में सीरम को शामिल करें। सीरम बालों का विकास करने के साथ-साथ रूखे और बेजान बालों को ठीक करने में बड़ी मदद कर सकता है। यही नहीं, बालों का सीरम लगने के बाद एक लाइट रिफलेक्टर की तरह काम करता है, जिसके कारण बाल काफी चमकदार दिखते हैं।

You Might Also Like

महानदी केवल हमारी जीवनदायिनी नहीं, छत्तीसगढ़ की आस्था, संस्कृति और सभ्यता की अविरल धारा : मुख्यमंत्री साय

सरकारी योजनाओं में लापरवाही पर 1 तकनीकी सहायक और 3 रोजगार सहायक बर्खास्त, 2 सचिव निलंबित

शिवरीनारायण में महानदी पर 63 करोड़ से बनेगा नया पुल, सीएम साय की घोषणा

खनिज के अवैध परिवहन पर सख्ती, जीपीएम में रेत से भरे 6 ट्रैक्टर जब्त

स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

Sonu Sahu February 22, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 30 सालों से जेल में बंद कैदी, सजा पूरे होने का बावजूद नहीं किया जा रहा रिहा, रिहाई के लिए सिख पंचायत ने सौंपा ज्ञापन 30 सालों से जेल में बंद कैदी, सजा पूरे होने का बावजूद नहीं किया जा रहा रिहा, रिहाई के लिए सिख पंचायत ने सौंपा ज्ञापन
Next Article नए राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन अनुभवी राजनेता, छत्तीसगढ़ को मिलेगा उनके अनुभवों का लाभ: CM भूपेश बघेल नए राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन अनुभवी राजनेता, छत्तीसगढ़ को मिलेगा उनके अनुभवों का लाभ: CM भूपेश बघेल

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?