ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिल्ली में बाढ़ की चेतावनी, खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Other

दिल्ली में बाढ़ की चेतावनी, खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना

By Om Prakash Verma
Published: August 28, 2025
Share
दिल्ली में बाढ़ की चेतावनी, खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना
दिल्ली में बाढ़ की चेतावनी, खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के कारण राजधानी में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है, जिसके चलते प्रशासन ने बाढ़ की चेतावनी जारी की है। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया है। यमुना का जलस्तर 205.41 मीटर पर पहुंच गया है। 2-3 दिन में यमुना का जलस्तर और बढ़ सकता है।

इससे पहले बुधवार रात 8 बजे पुराने रेलवे ब्रिज पर जलस्तर 205.35 मीटर दर्ज किया गया जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के मुताबिक, हथिनीकुंड बैराज से करीब 41 हजार क्यूसेक पानी हर घंटे छोड़ा जा रहा है लेकिन दिल्ली में वजीराबाद बैराज से हर घंटे करीब 56 हजार क्यूसेक और ओखला से करीब 46 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं, पल्ला क्षेत्र में टेंट और राहत सामग्री लगा दी गई है। सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण, राजस्व, स्वास्थ्य, दिल्ली पुलिस समेत सभी विभाग अलर्ट पर हैं।

206 मीटर पहुंचने पर शुरू होगा बचाव कार्य
बाढ़ नियंत्रण के लिए राजस्व विभाग की ओर से नोडल अधिकारी प्रीत विहार एसडीएम संदीप यादव ने कहा कि यमुना का जलस्तर 206 मीटर पहुंचने पर राहत और बचाव कार्य शुरू होंगे। दिल्ली बोट क्लब में 40 बोट और गोताखोरों की टीम तैयार है। निचले इलाकों जैसे यमुना बाजार, आईटीओ और कश्मीरी गेट में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पिछले साल की बाढ़ से सबक लेते हुए प्रशासन ने बचाव दल और राहत सामग्री जुटाई है।

नदी किनारे न जाने की अपील
प्रशासन ने निवासियों से नदी किनारे न जाने और केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से अपडेट लेने की अपील की है। मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी दी है लेकिन यमुना के जलस्तर में गिरावट की उम्मीद से राहत है।

आईपीएल पर कोराना: अश्विन और 3 ऑस्ट्रेलियाई खिलाडिय़ों ने टूर्नामेंट से नाम वापस लिया…. बोर्ड ने कहा लीग पर कोई संकट नहीं
दंतेवाड़ा में 26 नक्सलियों का सरेंडर : सीएम साय बोले- नक्सलवाद के समूल नाश की ओर एक और ऐतिहासिक कदम
आपातकाल के 50 वर्ष पूरे : पीएम मोदी बोले- वह समय लोकतंत्र का काला अध्याय, कभी नहीं भूलेगा देश
Breaking News : छत्तीसगढ़ में अवैध शराब के परिवहन पर बड़ी कार्रवाई… कबीरधाम में कंटेनर में पकड़ाई 50 लाख की शराब
बेरोजगारी भत्ता योजना : दुर्ग जिले के 5784 युवाओं के खाते में पहुंची राशि, सीएम बघेल का जताया आभार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर केंद्रीय जेल में कैदियों ने मनाया गणेश उत्सव रायपुर केंद्रीय जेल में कैदियों ने मनाया गणेश उत्सव
Next Article सियोल में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और ATCA प्रतिनिधिमंडल की महत्वपूर्ण भेंट, छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर हुई चर्चा सियोल में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और ATCA प्रतिनिधिमंडल की महत्वपूर्ण भेंट, छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर हुई चर्चा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?