ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अदाणी और गूगल की साझेदारी से विशाखापट्टनम में बनेगा भारत का सबसे बड़ा डेटा सेंटर कैंपस
Share
Notification Show More
Latest News
जीएसटी कानून से गिरफ्तारी की शक्ति हटाने की सिफारिश, छोटे मामलों में मिलेगी राहत
October 9, 2026
राज्य स्तरीय रोजगार मेला : 5 हजार से अधिक युवाओं का चयन, 1100 युवाओं को सीएम ने सौंपा ऑफर लेटर
October 9, 2026
महाराष्ट्र के ठाणे में पकड़ाए ऑनलाइन बेटिंग के दो पैनल, किराए के फ्लैट से 10 आरोपी गिरफ्तार
October 8, 2026
छत्तीसगढ़ की बेटी किरण पिस्दा का भारतीय महिला फुटबॉल टीम में चयन, रूस के खिलाफ दिखाएंगी दम
October 8, 2026
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया “आया त्योहार, चलो बाजार” अभियान के पोस्टर का विमोचन
October 8, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeaturedNational

अदाणी और गूगल की साझेदारी से विशाखापट्टनम में बनेगा भारत का सबसे बड़ा डेटा सेंटर कैंपस

By Om Prakash Verma Published October 18, 2025
Share
अदाणी और गूगल की साझेदारी से विशाखापट्टनम में बनेगा भारत का सबसे बड़ा डेटा सेंटर कैंपस
अदाणी और गूगल की साझेदारी से विशाखापट्टनम में बनेगा भारत का सबसे बड़ा डेटा सेंटर कैंपस
SHARE

​विशाखापट्टनम/ अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ की संयुक्त उपक्रम कंपनी, अदाणीकॉनेक्स और गूगल ने आज एक ऐतिहासिक साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में भारत का सबसे बड़ा एआई डेटा सेंटर कैंपस और नया ग्रीन एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा।

विशाखापट्टनम में गूगल का यह एआई हब अगले पाँच वर्षों (2026-2030) में लगभग 15 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश से तैयार किया जाएगा। इसमें गीगावॉट-स्तर के डेटा सेंटर, मजबूत सबसी केबल नेटवर्क और स्वच्छ ऊर्जा शामिल होगी, ताकि भारत में सबसे तेजी से बढ़ते एआई कामकाज को संभाला जा सके। इस परियोजना को अदाणीकॉनेक्स और एयरटेल जैसे साझेदारों के साथ मिलकर विकसित किया जाएगा।

अदाणी कॉनेक्स के साथ मिलकर विकसित किए गए गूगल एआई हब के आधार स्तंभों में विशाखापट्टनम में विशेष रूप से तैयार किया गया एआई डेटा सेंटर शामिल है, जो भारत की एआई क्षमता में एक नई क्राँति लाने के लिए महत्वपूर्ण कम्प्यूटिंग क्षमता जोड़ेगा।

यह प्रोजेक्टे दोनों कंपनियों की सतत विकास से संबंधित प्रतिबद्धता पर भी आधारित है। इसमें आंध्र प्रदेश में नई ट्रांसमिशन लाइन्स, स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन और इनोवेटिव ऊर्जा स्टोरेज सिस्टम में सह-निवेश शामिल होगा। इससे न सिर्फ डेटा सेंटर की संचालन क्षमता बढ़ेगी, बल्कि भारत के बिजली ग्रिड की मजबूती और क्षमता भी बढ़ेगी।

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा, “अदाणी ग्रुप को गूगल के साथ इस ऐतिहासिक परियोजना में साझेदारी करके गर्व है, जो भारत के डिजिटल भविष्य को परिभाषित करेगी। यह साझेदारी देशनिर्माण के हमारे साझा दृष्टिकोण और हर भारतीय को 21वीं सदी के उपकरणों से सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। तकनीक के मामले में विशाखापट्टनम अब एक वैश्विक केंद्र बनने जा रहा हे और हमें गर्व है कि हम इस महान यात्रा के निर्माता के रूप में अपना योगदान दे रहे हैं।”

गूगल क्लाउड के सीईओ, थॉमस कुरियन ने कहा, “भारत की एआई क्षमता को उजागर करने के उद्देश्य के तहत हम गूगल एआई हब में निवेश कर रहे हैं। यह निवेश व्यवसायों, शोधकर्ताओं और निर्माताओं को एआई के जरिए विकास करने और अपने काम का बड़े पैमाने पर विस्तार करने का आधार देगा। अदाणी के साथ मिलकर हम अपने अत्याधुनिक संसाधनों को समुदायों और ग्राहकों के करीब लाएँगे और उन्हें वैश्विक स्तर पर नवाचार और सफलता पाने के लिए प्रदर्शन, सुरक्षा और मापदंड प्रदान करेंगे।”

इस एआई हब और कनेक्टिविटी गेटवे के विकास से विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश और पूरे देश में आर्थिक विकास का एक मजबूत इंजन तैयार होगा। यह डिजिटल समावेशिता को बढ़ाएगा और प्रौद्योगिकी, निर्माण और स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्रों में हजारों नई नौकरियों के अवसर उत्पन्न करेगा।

You Might Also Like

जीएसटी कानून से गिरफ्तारी की शक्ति हटाने की सिफारिश, छोटे मामलों में मिलेगी राहत

राज्य स्तरीय रोजगार मेला : 5 हजार से अधिक युवाओं का चयन, 1100 युवाओं को सीएम ने सौंपा ऑफर लेटर

महाराष्ट्र के ठाणे में पकड़ाए ऑनलाइन बेटिंग के दो पैनल, किराए के फ्लैट से 10 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की बेटी किरण पिस्दा का भारतीय महिला फुटबॉल टीम में चयन, रूस के खिलाफ दिखाएंगी दम

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया “आया त्योहार, चलो बाजार” अभियान के पोस्टर का विमोचन

Om Prakash Verma October 18, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फेस्टिव सीज़न में उत्कृष्ट सेवा: अमेज़न में रेखा की मेहनत और समावेशिता की कहानी फेस्टिव सीज़न में उत्कृष्ट सेवा: अमेज़न में रेखा की मेहनत और समावेशिता की कहानी
Next Article Breaking News : लव मैरिज के बाद उपजे विवाद पर भिड़े दो पक्ष, दुर्ग में युवक की चाकू गोदकर हत्या

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?