ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंधियारे जीवन को मिला उजियारा: 223 मरीजों का सफल आपरेशन, दोनों आंखों में मोतियाबिंद से उपजे अंधत्व से मिली मुक्ति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

अंधियारे जीवन को मिला उजियारा: 223 मरीजों का सफल आपरेशन, दोनों आंखों में मोतियाबिंद से उपजे अंधत्व से मिली मुक्ति

By Om Prakash Verma
Published: February 28, 2023
Share
अंधियारे जीवन को मिला उजियारा: 223 मरीजों का सफल आपरेशन, दोनों आंखों में मोतियाबिंद से उपजे अंधत्व से मिली मुक्ति
अंधियारे जीवन को मिला उजियारा: 223 मरीजों का सफल आपरेशन, दोनों आंखों में मोतियाबिंद से उपजे अंधत्व से मिली मुक्ति
SHARE

रायपुर। दोनों आंखों में मोतियाबंद से उपजे अंधत्व को दूर करने में धमतरी जिले ने कामयाबी हासिल कर ली है। धमतरी में अप्रैल-2022 में सर्वेक्षण के दौरान मिले दोनों आंखों में मोतियाबिंद वाले 223 मरीजों का जिला अस्पताल में सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया है। अब ये लोग अपनी आंखों से दुनिया देख पा रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने दोनों आंखों में मोतियाबिंद से प्रभावित मरीजों की आंखों की रोशनी लौटाने हर जिले में सर्वे कराकर ऐसे मरीजों को चिन्हांकित किया था। दोनों आंखों में मोतियाबिंद हो जाने से मरीज को तीन मीटर से अधिक दूरी का ऑब्जेक्ट दिखाई नहीं देता। यह एक तरह के अंधत्व की स्थिति है जिसके चलते मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। धमतरी जिले में दोनों आंखों में मोतियाबिंद वाले 223 मरीजों का ऑपरेशन किया गया है, ताकि उन्हें कम से एक आंख से दिखाई दे और वे सामान्य लोगों की तरह जीवन-यापन कर सकें।

अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के धमतरी जिले के नोडल अधिकारी डॉ. जे.एस. खालसा ने बताया कि मोतियाबिंद उम्र के साथ होने वाली बीमारी है जिसके कारण मरीज की आंखों की दृश्यमानता कम हो जाती है और धुंधला दिखाई देने लगता है। उन्होंने बताया कि यह उपचार योग्य होता है, जिसे 10-15 मिनट के ऑपरेशन से ठीक किया जाना संभव है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांवों एवं शहरों में सघन सर्वे कराकर दोनों आंखों में मोतियाबिंद वाले मरीजों का चिन्हांकन कर ऑपरेशन कराया गया। ऑपरेशन के बाद ये अपनी आंख की ज्योति वापस पा चुके हैं और सामान्य लोगों की तरह जीवन-यापन कर रहे हैं।

डॉ. खालसा ने बताया कि धमतरी जिला अस्पताल में अप्रैल-2022 से अब तक मोतियाबिंद के तीन हजार 350 मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया है। जिला चिकित्सालय के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी अब तक किए गए ऑपरेशन से पिछले एक साल में पांच हजार मरीजों की आंखों की रोशनी लौटाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की लगातार कोशिशों के परिणामस्वरूप धमतरी जिले में दोनों आंखों के मोतियाबिंद से हुए अंधत्व की स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है।

रामपुर जेल में बेटे से मिलने के बाद शबनम ने चला नया पैंतरा, हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की
बड़ी उपलब्धि: सुशासन में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को दूसरा स्थान… देश के टॉप 10 रहने योग्य राजधानियों में शामिल शहर
कर्नाटक विधानसभा चुनाव : रुझानों में कांग्रेस को बहुमत, भाजपा और जेडीएस को नुकसान
गुस्ताखी माफ: सरकार पर न फोड़ें संस्कारों का ठीकरा
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस व राष्ट्रीय पर्यटन दिवस की दी बधाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नगपुरा में शुरू हुई पुलिस चौकी, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया शुभारंभ, कहा- गांव के अंतिम व्यक्ति तक सुविधा पहुंचाना ही मेरा काम
Next Article बिलासपुर में मुर्गे पर हमला, थाने पहुंची महिला, कहा- पड़ोसी करना चाहता है हत्या, दर्ज करें एफआईआर

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?